Can we Eat Nutmeg During Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को सही खानपान पर ध्यान देने की जरूरत होती है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएं जो कुछ भी खाती हैं, उसका सीधा असर गर्भ में पलने वाले शिशु पर पड़ता है। जायफल (Nutmeg) एक खास मसाला है। जायफल का इस्तेमाल भारतीय घरों में कई प्रकार के खानों में किया जाता है। इतना ही नहीं आयुर्वेद में भी जायफल को भी एक औषधि माना गया है। लेकिन क्या प्रेग्नेंसी के दौरान जायफल का सेवन करना चाहिए या नहीं इस बारे में महिलाएं अक्सर कंफ्यूजन की स्थिति में रहती हैं।
आज इस लेख में हम इसी विषय पर बात करने वाले हैं। प्रेग्नेंसी में जायफल खाना चाहिए या नहीं इस बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमने गुरुग्राम स्थित सीके बिड़ला अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. आस्था दयाल से बात की।
क्या प्रेग्नेंसी में जायफल खा सकते हैं?- Can we eat nutmeg during pregnancy in hindi
डॉ. आस्था दयाल के अनुसार, प्रेग्नेंसी में जायफल का सेवन बिल्कुल सुरक्षित है। लेकिन ध्यान रहे कि जायफल की तासीर गर्म होती है, इसलिए प्रेग्नेंसी के दौरान एक सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए। हालांकि प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में जायफल का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। दूसरी तिमाही में डॉक्टर की सलाह पर ही जायफल या अन्य औषधिय मसालों का सेवन करना चाहिए।
इसे भी पढ़ेंः सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद नहीं हो रहा है ब्रेस्ट मिल्क प्रोडक्शन, तो जानें इसके पीछे का कारण
प्रेग्नेंसी में जायफल का सेवन करने के फायदे - Benefits of Nutmeg during Pregnancy
जायफल में विटामिन ए, सी और ई, मैंगनीज, मैग्नीशियम, तांबा, फास्फोरस, जिंक, फाइबर और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह पोषक तत्व प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली मां और गर्भस्थ शिशु की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
1. पाचन में करता है सुधार : प्रेग्नेंसी के दौरान कब्ज और अपच जैसी समस्याएं आम होती हैं। जायफल में फाइबर होता है, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है।
2. नींद में सुधार :जायफल का सेवन अनिद्रा (नींद न आने) की समस्या को दूर करता है। प्रेग्नेंसी के दौरान जिन महिलाओं को नींद न आने की समस्या होती है, उनके लिए जायफल का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ेंः क्या प्रेग्नेंसी में 8 से 10 घंटे का ट्रैवल करना सुरक्षित है? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
3. इम्यूनिटी को करता है बूस्ट: जायफल में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाते हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान सर्दी, खांसी और जुकाम की समस्या से बचाव करने में जायफल का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ेंः क्या पहली प्रेग्नेंसी IVF से होने के बाद दूसरी प्रेग्नेंसी नॉर्मल हो सकती है? डॉक्टर से जानें जवाब
प्रेग्नेंसी में जायफल का सेवन करते वक्त सावधानियां- Precautions while consuming nutmeg during pregnancy
- प्रेग्नेंसी के दौरान जायफल का सेवन एक सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। ज्यादा जायफल का सेवन करने से कई परेशानियां हो सकती हैं।
- प्रेग्नेंसी में जायफल का अधिक मात्रा में सेवन गर्भाशय में संकुचन हो सकता है। इसकी वजह से ब्लीडिंग का खतरा रहता है।
- जायफल की तासीर गर्म होती है। प्रेग्नेंसी में ज्यादा मात्रा में जायफल का सेवन करने से गर्भपात का खतरा होता है।
- जायफल में "मायस्ट्रिसिन" (Myristicin) नामक एक रसायन पाया जाता है, जिसका अत्यधिक सेवन शरीर के लिए टॉक्सिन जमा हो जाते हैं। इस रसायन के कारण गर्भस्थ शिशु को न्यूरोलॉजिकल बीमारियों का खतरा हो सकता है।
इसे भी पढ़ेंः क्या प्रेग्नेंसी में जड़ वाली सब्जियां खा सकते हैं? डॉक्टर से जानें जवाब
निष्कर्ष
प्रेग्नेंसी के दौरान जायफल का सेवन बहुत ही सीमित मात्रा में किया जा सकता है। प्रेग्नेंसी में जायफल का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अगर आपकी प्रेग्नेंसी में किसी तरह की परेशानी है, तो खानपान का खास ख्याल रखें।