Doctor Verified

क्या प्रेग्नेंसी में दिन में सोना सही है? स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ से जानें जवाब

Is it okay to Sleep During the Day While Pregnant: प्रेग्नेंसी के दौरान अक्सर महिलाएं दिन में 1 से 2 घंटों की नींद लेना पसंद करती हैं, लेकिन क्या शिशु के लिए सही है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या प्रेग्नेंसी में दिन में सोना सही है? स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ से जानें जवाब


Is it okay to Sleep During the Day While Pregnant: प्रेग्नेंसी हर महिला के जीवन का एक अनमोल, लेकिन चुनौतीपूर्ण सफर होता है। 9 महीने के इस सफर में महिलाओं में कई प्रकार के शारीरिक और हार्मोनल परिवर्तन नजर आते हैं। गर्भ का वजन बढ़ने के कारण प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को ज्यादा थकान, नींद आना, मानसिक तनाव और शरीर में दर्द की समस्या देखी जाती है। इन बदलावों के कारण महिलाओं को रात के अलावा दिन में सोने की जरूरत महसूस होना स्वाभाविक प्रक्रिया मानी जाती है। लेकिन क्या प्रेग्नेंसी में दिन में सोना सही है? इस लेख में हम इसी सवाल का जवाब तलाशने की कोशिश करेंगे। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए हमने दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल की सेंटर इंचार्ज और स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका सुहाग से बात की।

क्या प्रेग्नेंसी में दिन में सोना सही है- Is it okay to Sleep During the Day While Pregnant

इस सवाल का जवाब देते हुए प्रियंका सुहाग कहती हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान हार्मोनल बदलावों के कारण थकान की समस्या होने पर दिन में सोने की जरूरत महसूस हो सकती है। प्रेग्नेंट महिलाएं दिन के समय 1 से 2 घंटे सोती हैं, तो इससे उन्हें शारीरिक तौर पर आराम मिलता है। जिसकी मदद से प्रेग्नेंसी का सफर आसान हो सकता है। इसलिए प्रेग्नेंसी के दौरान दिन में सोना बिल्कुल सुरक्षित है, लेकिन इसका समय 1 से 2 घंटे से ज्यादा नहीं होना चाहिए।

इसे भी पढ़ेंः सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद नहीं हो रहा है ब्रेस्ट मिल्क प्रोडक्शन, तो जानें इसके पीछे का कारण 

Is-it-okay-to-sleep-during-the-day-while-pregnant-inside

प्रेग्नेंसी में दिन में सोने के फायदे- benefits of sleeping during the day in pregnancy

डॉ. प्रियंका के अनुसार, प्रेग्नेंट महिलाएं दिन के समय 1 से 2 घंटे की नींद लें, तो इससे होने वाली मां और गर्भस्थ शिशु को कई प्रकार के फायदे मिलते हैं। आइए आगे जानते हैं इसके बारे में...

- प्रेग्नेंसी में शरीर में ऊर्जा की अधिक आवश्यकता होती है। दिन में थोड़ी देर की झपकी लेने से शरीर को ताजगी मिलती है और महिलाएं शारीरिक तौर पर अच्छा महसूस कर सकती हैं।

-  प्रेग्नेंसी में होने वाले शारीरिक दर्द और मानसिक तनाव को कम करने में भी दिन की नींद मददगार होती है। दिन में सोने से शरीर को आराम मिलता है और मन भी शांत रहता है।

- हार्मोनल असंतुलन के कारण प्रेग्नेंसी में महिलाओं को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी देखी जाती है। दिन में थोड़ी देर आराम करने से ब्लड प्रेशर को मैनेज करने में मदद मिलती है।

- नींद का सीधा कनेक्शन हार्मोन बैलेंस से होता है। अगर कोई प्रेग्नेंट महिला पर्याप्त नींद नहीं लेती, तो यह हार्मोनल असंतुलन का कारण बन सकता है। जिन महिलाओं की नींद रात में पूरी नहीं होती है, उन्हें दिन में 1 से 2 घंटे सोने की सलाह दी जाती है।

- दिन में अच्छी नींद लेने से गर्भ में पल रहे शिशु के विकास पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यह होने वाली मां के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है।

इसे भी पढ़ेंः प्रेग्नेंट महिलाओं को सोनम कपूर ने दी अनार का जूस पीने की सलाह, एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे

Who-cannot-do-Panchakarma-Ayurvedic-inside2

प्रेग्नेंसी में दिन में सोने के नुकसान- Side Effects of sleeping during the day in pregnancy

स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ का कहना है कि प्रेग्नेंसी में सिर्फ दिन में 1 से 2 घंटों की ही नींद लेनी चाहिए। दिन में ज्यादा लंबी नींद, रात को अनिद्रा का कारण बन सकती है, जिससे महिलाओं को कई प्रकार की समस्या हो सकती हैं।

दिन के समय अत्यधिक नींद शरीर की मेटाबॉलिज्म स्लो हो सकता है, जिसकी वजह से आपको वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ेंः क्या डिलीवरी के आखिरी दिनों में घी या मक्खन खाना सही है? जानें एक्सपर्ट की राय

प्रेग्नेंट महिलाएं अगर दिन के समय ज्यादा लंबे समय तक सोए, तो यह पाचन क्रिया को धीमा कर सकता है। इसकी वजह से पेट में दर्द, कब्ज और गैस की समस्या आम होती है।

इसे भी पढ़ेंः प्रेग्नेंसी में जरूर पिएं ABC जूस, मां और बच्चे दोनों को मिलेंगे ये 5 फायदे

निष्कर्ष

प्रेग्नेंसी के दौरान दिन में सोना सेहत के लिए लाभदायक हो सकता है, लेकिन उचित अवधि का चुनाव करना जरूरी होता है। दिन में सोने को लेकर आपके मन में किसी प्रकार का कोई सवाल है, तो इस विषय पर डॉक्टर से बात करें।

Read Next

प्रेग्नेंसी में किडनी इंफेक्शन हो जाए तो अपनाएं ये 4 टिप्स, जल्द मिलेगा आराम

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version