Fri Sep 11, 2026 | 08:23 PM IST

Medically Reviewed by Dr Tanima Singhal , Pregnancy Educator & Lactation Consultant

प्रेग्नेंसी में ORS पीना सुरक्षित है या नहीं? जानें डॉक्टर की सलाह

प्रेग्नेंसी का समय हर महिला के लिए बेहद खास होता है और इस दौरान महिला को खास देखभाल और सपोर्ट की जरूरत होती है। यहां जानिए, क्या गर्भवती महिलाएं ORS पी सकती हैं?

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिससे थकान, कमजोरी, उल्टी और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में शरीर में पानी और जरूरी खनिजों की कमी दूर करने के लिए महिलाएं अक्सर ओआरएस (ORS) पीती हैं। लेकिन कई महिलाओं के मन में यह सवाल उठता है कि क्या प्रेग्नेंसी में ORS पीना सुरक्षित है? बता दें कि ORS एक पानी, नमक और ग्लूकोज का घोल होता है, जिसे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। खासकर उल्टी, दस्त या डिहाइड्रेशन के मामलों में इसका सेवन फायदेमंद होता है। इस लेख में लखनऊ के मा-सी केयर क्लीनिक की आयुर्वेदिक डॉक्टर और स्तनपान सलाहकार डॉ. तनिमा सिंघल (Dr. Tanima Singhal, Pregnancy educator and Lactation Consultant at Maa-Si Care Clinic, Lucknow) से जानिए, प्रेग्नेंसी में ORS पीना सुरक्षित है या नहीं?

प्रेग्नेंसी में ORS पीना सुरक्षित है या नहीं? - Is It Safe To Take ORS During Pregnancy

डॉ. तनिमा सिंघल बताती हैं कि ORS का मुख्य उद्देश्य शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करना है, खासकर जब शरीर से ज्यादा पानी निकल जाए, जैसे डायरिया, उल्टी या बुखार के कारण। ORS का सेवन आमतौर पर गर्भावस्था के दौरान सुरक्षित माना जाता है, लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। गर्भावस्था यानी प्रेग्नेंसी में महिलाओं को विशेष रूप से अपनी डाइट और दवाओं के प्रति बहुत सावधान रहना चाहिए। ORS के सेवन में यदि सही मात्रा का ध्यान रखा जाए, तो यह गर्भवती महिला के लिए लाभकारी (Can a pregnant woman drink ORS) हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: गर्भावस्था में जोर से खांसना हो सकता है खतरनाक? डॉक्टर से जानें इसके नुकसान

हालांकि, अगर किसी गर्भवती महिला को ये समस्याएं हों तो ORS का सेवन करते समय डॉक्टर से परामर्श करना जरूरी है।

1. गंभीर बीमारियां जैसे डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और दिल से जुड़ी बीमारियों में इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
2. ORS में चीनी भी होती है, जो ग्लूकोज लेवल को प्रभावित कर सकती है। ज्यादा मात्रा में सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ सकता है।
3. अगर किसी महिला को शरीर में किसी अन्य खनिजों का असंतुलन है तो इसे डॉक्टर की सलाह से लेना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में एनीमिया क्यों होता है, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके

Is It Safe To Take ORS During Pregnancy

प्रेग्नेंसी में ORS कैसे पिएं? - What is the right way to drink ors in pregnancy

  • ORS की सही मात्रा का सेवन करें। ऐसा इसलिए, क्योंकि ज्यादा् सेवन से शारीरिक असंतुलन हो सकता है।
  • ORS को ताजे और साफ पानी में घोलकर ही पिएं।
  • यदि आपको उल्टी या डायरिया हो रही है, तो जैसे ही आप पानी की कमी महसूस करें, ORS का सेवन करें ताकि शरीर में पानी और खनिजों की कमी न हो।

निष्कर्ष

प्रेग्नेंसी में ORS का सेवन आमतौर पर सुरक्षित होता है, लेकिन इसका सेवन सही मात्रा और सही समय पर किया जाना चाहिए। डिहाइड्रेशन, उल्टी या डायरिया जैसी समस्याओं से बचने के लिए ORS का सेवन गर्भवती महिला के लिए फायदेमंद (Can a pregnant woman take ors) हो सकता है। हालांकि, यदि किसी महिला को गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हैं या वह किसी अन्य दवा का सेवन कर रही है, तो उसे ORS का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।

All Images Credit- Freepik

Read Next

गर्भावस्था में जोर से खांसना हो सकता है खतरनाक? डॉक्टर से जानें इसके नुकसान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Mar 28, 2025 10:02 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Mar 28, 2025 10:02 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Mar 28, 2025 10:02 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Tanima Singhal

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content