Doctor Verified

क्या सच में सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं के सोने से शिशु पर बुरा प्रभाव पड़ता है? बता रही हैं डॉक्टर

Is Sleeping During Solar Eclipse Harmful in Pregnancy for Baby: पुरानी मान्यताएं हैं कि सूर्यग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं सोती हैं, तो इसका बुरा प्रभाव गर्भस्थ शिशु परपड़ता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या सच में सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं के सोने से शिशु पर बुरा प्रभाव पड़ता है? बता रही हैं डॉक्टर


Is Sleeping During Solar Eclipse Harmful in Pregnancy for Baby: साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लग रहा है। यह आंशिक सूर्यग्रहण होगा। इस सूर्य ग्रहण में सूरज का कुछ ही हिस्सा चंद्रमा को ढकेगा। सूर्य ग्रहण को लेकर प्राचीन समय से भारत में कई प्रकार की धारणाएं और मान्यताएं प्रचलित हैं। विशेषकर गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ विशेष तरह की सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती हैं। ऐसा कहा जाता है कि सूर्य ग्रहण के समय गर्भवती महिलाएं सोएं, तो इससे गर्भ में पलने वाले शिशु पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

कहा जाता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान महिलाओं के सोने से गर्भस्थ शिशु को शारीरिक दोष हो सकते हैं, जैसे कटे-फटे अंग, जन्म चिह्न। लेकिन, क्या वाकई ऐसा होता है (Is Sleeping During Solar Eclipse Harmful in Pregnancy for Baby)? इस लेख में हम इसी दावे की सच्चाई खोजने की तलाश करेंगे।

इसे भी पढ़ेंः क्या प्रेग्नेंसी में 8 से 10 घंटे का ट्रैवल करना सुरक्षित है? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

is-sleeping-during-solar-eclipse-harmful-in-pregnancy-for-baby-inside

सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं के सोने से शिशु पर बुरा प्रभाव पड़ता है- Sleeping During Solar Eclipse Harmful in Pregnancy for Baby

आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.चंचल शर्मा के अनुसार, आयुर्वेद में सूर्य ग्रहण का प्रभाव शरीर और मन दोनों पर माना गया है। सूर्य ग्रहण के दौरान पृथ्वी पर सूर्य की रोशनी कम हो जाती है और नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ जाता है। ऐसे में आसपास कई सूक्ष्म परिवर्तन होते हैं, जो शरीर के दोषों को प्रभावित करते हैं। इस समय का गर्भवती महिलाओं के शरीर पर ज्यादा असर देखा जाता है।

इसे भी पढ़ेंः क्या ब्रेस्टफीडिंग कराने से स्तन ढीले हो जाते हैं? डॉक्टर से जानें स्तनों में कसाव लाने के टिप्स

सूर्य ग्रहण के समय सोने (Sleeping During Solar Eclipse) से शरीर में जड़ता (तमोगुण) बढ़ सकता है, जिससे गर्भस्थ शिशु पर थोड़ा-सा असर पड़ सकता है। हालांकि, इसका प्रभाव बहुत ही कम होता है, इसलिए इससे डरने और घबराने की बात बिल्कुल भी नहीं हैं। लेकिन, अगर कोई महिला मानसिक रूप से ग्रहण से डरती है, तो यह तनाव गर्भ में पल रहे शिशु के विकास को प्रभावित कर सकता है।

इसे भी पढ़ेंः 35 की उम्र के बाद प्रेग्नेंट होने पर क्यों पड़ती है एक्स्ट्रा केयर की जरूरत? बता रही हैं डॉक्टर

प्रेगनेंसी में कैसे सोना चाहिए? जानें डॉक्‍टर की राय | how to sleep during  pregnancy in hindi | OnlyMyHealth

गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए?

- डॉ. चंचल शर्मा का कहना है कि सूर्य ग्रहण के समय गर्भवती महिला के सोने से शिशु पर किसी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ता है। लेकिन, आयुर्वेद में सूर्य ग्रहण के समय महिलाओं के लिए कुछ नियम निर्धारित किए गए हैं, जिनका पालन अगर महिलाएं करें, तो इससे उन्हें फायदा मिलता है।

- सूर्य ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव से बचने के लिए गर्भवती महिलाएं महामृत्युंजय मंत्र का जाप कर सकती हैं। ग्रहण काल में मंत्रों का जाप करने से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव मजबूत बनाने में मदद मिलती है।

- आयुर्वेद के अनुसार, ग्रहण के समय भोजन दूषित हो सकता है, इसलिए पहले से बनाए गए भोजन में तुलसी पत्ते डालने की सलाह दी जाती है।

- ग्रहण के दौरान पराबैंगनी किरणों के कारण शरीर का वात, पित्त और कफ दोष असंतुलित हो सकते हैं। इससे महिलाओं में पाचन दोष बढ़ जाता है। इसलिए, सूर्य ग्रहण के दौरान महिलाओं को किसी प्रकार का भोजन करने से बचना चाहिए।

 

इसे भी पढ़ेंः फोरमिल्क और हिंडमिल्क में क्या अंतर होता है? डॉक्टर से जानें दोनों के फायदे

निष्कर्ष

गर्भवती महिला के सूर्य ग्रहण के समय सोने से गर्भस्थ शिशु पर किसी प्रकार का असर नहीं पड़ता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सूर्य ग्रहण के प्रति महिलाओं के मन में किसी प्रकार का डर नहीं होना चाहिए। गर्भवती महिलाएं अपने मन को शांत रखें, सकारात्मक रहें और आवश्यकता पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लें। 

Read Next

35 के बाद बेबी प्लान कर रहे हैं? जानें डॉक्टर द्वारा सुझाए गए ये 6 फर्टिलिटी सॉल्यूशंस

Disclaimer