Doctor Verified

प्रेग्नेंसी में एनीमिया क्यों होता है, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके

Iron deficiency Anemia during Pregnancy: प्रेग्नेंसी में महिलाओं को अतिरिक्त खून की जरूरत होती है। जब खून की मात्रा पूरी नहीं हो पाती है, तो महिला को एनीमिया की परेशानी होती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेग्नेंसी में एनीमिया क्यों होता है, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके

Iron deficiency Anemia during Pregnancy Causes and Prevention tips: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। एनीमिया इन्हीं समस्याओं में से एक है। प्रेग्नेंसी में सही मात्रा में आयरन और अन्य जरूरी पोषक तत्वों की कमी की वजह से एनीमिया की परेशानी होती है। दरअसल, प्रेग्नेंसी में गर्भस्थ शिशु के विकास के लिए महिलाओं को अतिरिक्त खून और पोषण चाहिए होता है। खाद्य पदार्थों और सप्लीमेंट से जरिए जब महिला की जरूरत पूरी नहीं होती है, तो एनीमिया की परेशानी देखी जाती है।

गुरुग्राम स्थित सीके बिड़ला अस्पताल की स्त्री रोग विभाग की डायरेक्टर डॉ. अरुणा कालरा (Dr Aruna Kalra, MBBS, MD, Obstetrics & Gynaecology, CK Birla Hospital Gurugram) की मानें, तो प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अतिरिक्त खून की जरूरत होती है।लेकिन किसी कारणवश अगर महिला का शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की मात्रा उतनी नहीं बढ़ती, जिससे आयरन की कमी हो सकती है। आयरन की कमी को ही मेडिकल भाषा में एनीमिया कहा जाता है।

इसे भी पढ़ेंः क्या ब्रेस्टफीडिंग कराने से स्तन ढीले हो जाते हैं? डॉक्टर से जानें स्तनों में कसाव लाने के टिप्स

Iron-deficiency-or-anemia-during-pregnancy-causes-and-Prevention-tips-insid2

प्रेग्नेंसी में एनीमिया होने का कारण- Causes of Anemia in Pregnancy

डॉ. अरुणा कालरा का कहना है कि इंसान का शरीर हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए आयरन का उपयोग करता है। हीमोग्लोबिन लाल रक्त कोशिकाओं में मौजूद एक प्रोटीन है, जो ऊतकों तक ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करता है। इससे शरीर में खून की मात्रा बढ़ जाती है। प्रेग्नेंसी के दौरान मां और गर्भस्थ शिशु के विकास के लिए अतिरिक्त हीमोग्लोबिन की जरूरत होती है। प्रेग्नेंसी के दौरान अगर महिला पर्याप्त आयरन नहीं मिलता है, तो एनीमिया की समस्या होती है। प्रेग्नेंसी में एनीमिया होने के प्रमुख कारण निम्नलिखित है :

  • आयरन के अलावा प्रेग्नेंसी के दौरान फोलिक एसिड की कमी भी एनीमिया का कारण बनती है।
  • जो महिलाएं मांस, मछली का सेवन नहीं करती हैं, उनमें विटामिन बी12 की कमी होती है। विटामिन बी12 भी एनीमिया हो सकता है।

इसे भी पढ़ेंः प्रेग्नेंट महिलाओं को सोनम कपूर ने दी अनार का जूस पीने की सलाह, एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे

Iron-deficiency-or-anemia-during-pregnancy-causes-and-Prevention-tips-inside

प्रेग्नेंसी में एनीमिया होने पर नजर आने वाले लक्षण- Symptoms of Anemia During Pregnancy

प्रेग्नेंसी के दौरान एनीमिया के लक्षण हल्के से गंभीर हो सकते हैं। यह समस्या प्रेग्नेंसी के पहले महीने से लेकर डिलीवरी के बाद भी लंबे समय तक बनें रह सकते हैं।

अत्यधिक थकान और कमजोरी महसूस होना।

सांस लेने में परेशानी होना

चक्कर आना या सिर घूमना।

चेहरे की त्वचा और आंखों का पीला पड़ना।

हार्ट बीट्स का तेज होना।

किसी चीज पर ध्यान केंद्रित करने में परेशानी।

इसे भी पढ़ेंः 35 की उम्र के बाद प्रेग्नेंट होने पर क्यों पड़ती है एक्स्ट्रा केयर की जरूरत? बता रही हैं डॉक्टर

प्रेग्नेंसी में एनीमिया से बचाव के तरीके- Ways to prevent Anemia During Pregnancy

प्रेग्नेंसी में अगर आपको ऊपर बताए गए लक्षण नजर आते हैं, तो आपको खानपान में बदलाव करने की जरूरत है। इसके लिए खाने में नीचे बताई गई चीजों को शामिल करें।

  • हरी सब्जियां और दालें- खाने में पालक, मेथी, बथुआ, ब्रोकली, मटर, चना, बादाम और दालों का हिस्सा बनाएं।
  • नॉनवेज खाने वाले लोगों के लिए मछली, चिकन और अंडे का सेवन करना फायदेमंद होता है। यह विटामिन बी12 की कमी को पूरा करता है।
  • प्रेग्नेंसी के दौरान संतरा, नींबू, टमाटर और अमरूद खाने से एनीमिया से बचाव में मदद मिलती है। इन फलों में विटामिन सी पाया जाता है, जो आयरन के अवशोषण को बढ़ाता है।
  • प्रेग्नेंसी के दौरान एनीमिया की शिकायत को दूर करने के लिए महिलाएं डॉक्टर की सलाह पर आयरन सप्लीमेंट का भी सेवन कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ेंः क्या प्रेग्नेंसी में 8 से 10 घंटे का ट्रैवल करना सुरक्षित है? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

निष्कर्ष

प्रेग्नेंसी में एनीमिया एक गंभीर समस्या हो सकती है। अगर आपको अपने अंदर एनीमिया का कोई लक्षण नजर आता है, तो इस विषय पर डॉक्टर से बात करें।

Read Next

प्रेग्नेंसी के लिए जरूरी है Cervix का हेल्दी रहना, डॉ चंचल शर्मा से जानें इसे हेल्दी कैसे रखें

Disclaimer