Fri Sep 11, 2026 | 07:34 PM IST

Doctor Verified

क्या प्रेग्नेंसी में अर्जुन की छाल का सेवन कर सकते हैं? जानें आयुर्वेदाचार्य से

Can Arjun ki chaal consumed during pregnancy : प्रेग्नेंसी में अर्जुन की छाल का सेवन किया जा सकता है या नहीं इसको लेकर महिलाएं अक्सर असमंजस में रहती हैं।

Can Arjun ki chaal consumed during pregnancy: अर्जुन की छाल के स्वास्थ्य गुणों के लिए जानी जाती है। विभिन्न प्रकार की बीमारियों में भारतीय घरों में अर्जुन की छाल का सेवन किया जाता है। यूं तो अर्जुन की छाल में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिहाज से फायदेमंद है, लेकिन सवाल यह है कि क्या प्रेग्नेंसी के दौरान अर्जुन की छाल का सेवन करना सुरक्षित है? आज इस लेख में हम इसी सवाल का जवाब जानने की कोशिश करेंगे। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से बात की।

क्या प्रेग्नेंसी में अर्जुन की छाल का सेवन कर सकते हैं?

आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा का कहना है कि प्रेग्नेंसी के दौरान अर्जुन की छाल का सेवन सुरक्षित होता है। अर्जुन की छाल शुष्क जरूर होती है, लेकिन इसकी तासीर ठंडी होती है, इसलिए प्रेग्नेंसी में अर्जुन की छाल का सेवन बिना किसी संकोच के कर सकती हैं। अर्जुन की छाल के पोषक तत्व होने वाली मां और गर्भ में पलने वाले शिशु दोनों के लिए फायदेमंद होती है।

Can-Arjun-ki-chaal-consumed-during-pregnancy-inside

प्रेग्नेंसी में अर्जुन की छाल का सेवन करने के फायदे

आयुर्वेदिक डॉक्टर के अनुसार, अर्जुन की छाल में मैग्नीशियम, कैल्शियम, जिंक और विटामिन सी पाया जाता है। यह सभी पोषक तत्व मां और गर्भस्थ शिशु दोनों के लिए फायदेमंद होती है।

इसे भी पढ़ेंः क्या पहली प्रेग्नेंसी IVF से होने के बाद दूसरी प्रेग्नेंसी नॉर्मल हो सकती है? डॉक्टर से जानें जवाब 

1. ब्लड प्रेशर को करता है कंट्रोल

प्रेग्नेंसी के दौरान तनाव लेने की वजह से अक्सर महिलाओं में ब्लड प्रेशर ट्रिगर देखा जाता है। इस ट्रिगर को कम करने में अर्जुन की छाल बहुत फायदेमंद होती है। इसके पोषक तत्व ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करके हार्ट संबंधी परेशानियों का खतरा भी कम करता है।

इसे भी पढ़ेंः सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद नहीं हो रहा है ब्रेस्ट मिल्क प्रोडक्शन, तो जानें इसके पीछे का कारण arjun ki chhal

2. सूजन और सूक्ष्म संक्रमण से दिलाता है राहत

अर्जुन की छाल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो प्रेग्नेंसी के दौरान सूजन और संक्रमण से बचाने में मदद कर सकते हैं। अर्जुन की छाल का सेवन करने से पैरों और हाथों की सूजन को कम करने में मदद मिलती है।

3. तनाव को करता है कम

प्रेग्नेंसी के दौरान मानसिक तनाव आम है। अर्जुन की छाल का सेवन मानसिक तनाव को भी कम करता है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण तनाव को कम करके आपको शांति प्रदान करता है और शरीर को आराम देता है।

इसे भी पढ़ेंः क्या प्रेग्नेंसी में 8 से 10 घंटे का ट्रैवल करना सुरक्षित है? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

4. ब्लड फ्लो सुधारने में मददगार

अर्जुन की छाल प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर का ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने में मदद करती है, जिससे भ्रूण को पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषक तत्व मिलते हैं। इसकी मदद से भ्रूण का विकास तेजी से होता है और बच्चे के शारीरिक विकास में भी मदद होती है।

इसे भी पढ़ेंः क्या स्तनपान करवाते समय ब्रा पहनना सही है? एक्सपर्ट से जानें

प्रेग्नेंसी में कैसे करें अर्जुन की छाल का सेवन

आयुर्वेदिक डॉक्टर का कहना है कि प्रेग्नेंसी के दौरान अर्जुन की छाल को गुनगुने दूध में मिलाकर ही पीना चाहिए। अगर आपको प्रेग्नेंसी के दौरान किसी प्रकार की एलर्जी या बार-बार संक्रमण हो रहा है, तो अर्जुन की छाल का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

इसे भी पढ़ेंः क्या प्रेग्नेंसी में जड़ वाली सब्जियां खा सकते हैं? डॉक्टर से जानें जवाब

निष्कर्ष

अर्जुन की छाल के कई तरह से फायदेमंद हैं, लेकिन प्रेग्नेंसी में इसका उपयोग सावधानीपूर्वक करना चाहिए।

Read Next

क्या प्रेग्नेंट महिलाओं को इलेक्ट्रोलाइट वॉटर लेना चाहिए? डॉक्टर से जानें जवाब

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Ashu Kumar Das

Ashu Kumar Das

Senior Sub Editor

जिंदगी एक सफर है और इस सफर को खूबसूरत बनाए रखने के लिए बॉडी को हेल्दी और फिट रखना बहुत जरूरी है। आशु इन्हीं बातों को फॉलो करती हैं। इन्हें स्वास्थ्य विषयों पर लिखना और अलग-अलग विषयों पर वीडियो बनाना खासा पसंद है। साथ ही इन्हें तरह-तरह की किताबें पढ़ना, सोलो ट्रैवलिंग करना और अजनबी लोगों को दोस्त बनाना बहुत पसंद है। इन्हें पत्रकारिता और लेखन में करीब 4 साल का अनुभव है। इन्होंने डिजिटल मीडिया में हेल्थ राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। हेल्थ के अलावा आशु राजनीति लेखन में काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 11, 2024 15:43 IST

    Published By : Ashu Kumar Das

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content