गर्मियों में तेज धूप, पसीना और बढ़े हुए ऑयल प्रोडक्शन के कारण लोगों को मुंहासे, टैनिंग और सनबर्न जैसी स्किन से जुड़ी समस्याएं हो जाती है, जो काफी आम परेशानियां हैं। ऐसे में कई लोग नेचुरल उपायों को अपनाते हैं। मुल्तानी मिट्टी और चंदन दोनों ही आयुर्वेद में स्किन की देखभाल के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल यह उठता है कि गर्मियों में मुंहासों और सनबर्न से राहत पाने के लिए इनमें से कौन सा मास्क बेहतर है? ऐसे में आइए आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से जानें।
मुंहासों के लिए मुल्तानी मिट्टी के फायदे
आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा के अनुसार, मुल्तानी मिट्टी अपनी ऑयल एब्जॉर्बिंग क्षमता के लिए जानी जाती है। इसका इस्तेमाल करने से यह स्किन के एक्स्ट्रा ऑयल, गंदगी और डेड सेल्स को हटाने में मदद करती है। जिन लोगों की स्किन ऑयली या एक्ने-प्रोन होती है, उनके लिए मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक फायदेमंद हो सकता है।
मुल्तानी मिट्टी फेस मास्क के फायदे
- स्किन के पोर्स को साफ करे
- एक्स्ट्रा ऑयल को नियंत्रित करे
- ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स को कम करे
- स्किन को ठंडक दे और जलन को शांत करे
ध्यान रहे, इसका बहुत ज्यादा इस्तेमाल करने से स्किन ज्यादा ड्राई हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: क्या गर्मियों में ड्राई स्किन पर मुल्तानी मिट्टी लगाना सही है? जानें फायदे और नुकसान
-1782214687175.jpg)
सनबर्न और जलन में चंदन क्यों है बेहतर?
डॉ. चंचल शर्मा के अनुसार, चंदन अपने ठंडक देने वाले और एंटीइंफ्लेमेटरी के गुणों के लिए जाना जाता है। यह स्किन में होने वाली रेडनेस, जलन और सनबर्न को शांत करने में मदद कर सकता है। गर्मियों में धूप से प्रभावित स्किन पर चंदन का लेप लगाने से त्वचा को ठंडक देने में मदद मिलती है और स्किन रिलैक्स होती है।
चंदन के फायदे
- त्वचा की जलन और लालिमा को कम करे
- सनबर्न के बाद त्वचा को ठंडक दे
- सूजन को कम करे
- त्वचा में निखार लाने में सहायक
इसे भी पढ़ें: क्या हम रोजाना चेहरे पर चंदन लगा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें और फिर ट्राई करें ये नुस्खा
मुल्तानी मिट्टी या चंदन क्या है ज्यादा फायदेमंद?
डॉ. चंचल शर्मा के अनुसार, अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा ऑयली है और बार-बार मुंहासे निकलते हैं, तो मुल्तानी मिट्टी बेहतर ऑप्शन हो सकती है। वहीं, अगर आपकी स्किन धूप से झुलस गई है, लाल हो रही है या जलन महसूस हो रही है, तो चंदन ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।
कॉम्बिनेशन स्किन वाले लोग दोनों को मिक्स करके इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में थोड़ा सा चंदन पाउडर और गुलाब जल मिलाकर फेस पैक तैयार करके इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
सावधानियां
ध्यान रहे, फेस पैक का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, किसी भी तरह की एलर्जी महसूस होने पर इनके इस्तेमाल से बचें, पैक हटाने के बाद स्किन को मॉइस्चराइज करें, सनबर्न की स्थिति में स्किन को रगड़ने से बचें। इसके अलावा, स्किन के ज्यादा सेंसिटिव होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
निष्कर्ष
मुंहासों और एक्स्ट्रा ऑयल को नियंत्रित करने के लिए मुल्तानी मिट्टी ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है, जबकि सनबर्न, रेडनेस और त्वचा की जलन को शांत करने के लिए चंदन बेहतर ऑप्शन है। इसके अलावा, अपनी स्किन की जरूरत और स्किन टाइप के अनुसार सही ऑप्शन चुनकर आप गर्मियों में भी स्किन को हेल्दी, ठंडा और ग्लोइंग बनाए रख सकते हैं। ध्यान रहे, स्किन से जुड़ी कोई भी परेशानी महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
रोज स्किन की केयर कैसे करें?
रोज स्किन को हेल्दी रखने के लिए स्किन केयर रूटिन को फॉलो करना जरूरी हो जाता है। इसमें क्लींजिंग करने, मॉइस्चकाइज करने, सनस्क्रीन लगाने और रात को चेहरा धोकर सोएं।हेल्दी स्किन के लिए क्या खाएं?
हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां, मौसमी फल, नट्स, सीड्स और साबुत अनाज खाएं, साथ ही पर्याप्त पानी पिएं। ऐसा करने से स्किन को हेल्दी और स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jun 23, 2026 17:11 IST
Modified By : Priyanka Sharma Jun 23, 2026 17:11 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Chanchal Sharma