Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chanchal Sharma , BAMS-Ayurveda

क्या चंदन सभी प्रकार की त्वचा के लिए सुरक्षित है? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें

चंदन स्किन के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन यह सभी स्किन टाइप के लिए सही नहीं है। ऑयली स्किन के लिए यह अच्छा है, जबकि ड्राई और सेंसिटिव स्किन वालों को सावधानी बरतनी चाहिए और पैच टेस्ट करना चाहिए।

अक्सर लोग स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने के लिए तरह-तरह की नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करते हैं। इनमें से एक है चंदन। इसकी तासीर ठंडी होती है, जो गर्मी के मौसम में फायदेमंद है। चंदन को स्किन के लिए फायदेमंद माना जाता है, साथ ही इसका इस्तेमाल करने से स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से राहत भी मिलती है, लेकिन क्या चंदन हर स्किन टाइप के लिए सही है? आइए आयुर्वेदा की डायरेक्टर, स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से जानें।

क्या चंदन सभी तरह के स्किन टाइप के लिए सही है?

आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा के अनुसार, चंदन को हर टाइप की स्किन के लिए सही नहीं कहा जा सकता है। यह ऑयली स्किन के लिए तो फायदेमंद है, लेकिन ड्राई स्किन और सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को इसका इस्तेमाल करने से स्किन में ड्राइनेस होने और जलन होने जैसी समस्याएं हो सकती है। ऐसे में चंदन का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

ऑयली स्किन पर चंदन का असर

जिन लोगों की स्किन ऑयली है, उनके लिए चंदन वाले फेस पैक फायदेमंद हो सकता है। इसका इस्तेमाल करने से स्किन को फ्रेशनेस महसूस होने के साथ-साथ त्वचा में मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल को कम करने में मदद मिलती है, जिससे मुंहासों या इंफेक्शन होने जैसी समस्याओं से भी बचाव करने में मदद मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: ड्राई स्किन कब किसी अंदरूनी बीमारी का संकेत होती है? डॉक्टर से जानें

is chandan or sandalwood safe for all skin types 1 (4)

ड्राई स्किन पर चंदन का असर

ड्राई स्किन वाले लोगों को चंदन का इस्तेमाल करते समय सावधानी रखनी चाहिए। चंदन फेस पैक त्वचा में ड्राइनेस को बढ़ावा देता है। इसमें मौजूद गुण त्वचा से नमी को सोख लेते हैं। ऐसे में इसका इस्तेमाल करने से स्किन अधिक ड्राई महसूस होने लगती है। ऐसे में जिन लोगों की स्किन पहले से ड्राई है। इनके लिए परेशानी हो सकती है।

ऐसे में ड्राई स्किन वाले लोग चंदन का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करें। इसके अलावा, इसका इस्तेमाल स्किन को हाइड्रेट करने वाली चीजों के साथ मिलाकर करें। इससे स्किन को ड्राई होने से रोका जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: 5 नहाने की आदतें बना सकती हैं आपकी स्किन को ड्राई, बताते हैं स्किन एक्सपर्ट

सेंसिटिव स्किन पर चंदन का असर

सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को किसी भी नेचुरल या कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स से एलर्जी होने की संभावना ज्यादा होती है। ऐसे में चंदन का इस्तेमाल करने से इन लोगों को रेडनेस, रैशेज, जलन या खुजली जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में एगर किसी व्यक्ति की स्किन सेंसिटिव है, तो इसके इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें और किसी भी तरह की परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा का कहना है, चंदन का इस्तेमाल करना स्किन के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन इसका इस्तेमाल सीमित ही करें। किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल परेशानी का कारण बन सकता है।

क्या कहती है स्टडी?

International Journal of Pharmaceutical Sciences में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, चंदन में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। इसका इस्तेमाल करने से त्वचा की गर्मी और बेचैनी को दूर करने के साथ-साथ सेल्स के निर्माण में मदद करते हैं। यह ड्राई स्किन को नमी देकर एंटी-एजिंग के लिए फायदेमंद है। इसके एस्ट्रिंजेंट गुण ऑयली स्किन के लिए भी बेहद असरदार हैं। यह स्किन पर निशानों को बनने से रोकने और ड्राई एक्जिमा से निपटने में असर दिखाता है।

किन लोगों को चंदन के इस्तेमाल से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए?

आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा बताती हैं, स्किन पर पहले से कोई एलर्जी होने, सोरायसिस, इंफेक्शन, एक्जिमा या स्किन से जुड़ी किसी अन्य परेशानी होने की स्थिति में इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। इसके अलावा, इसका इस्तेमाल करने से त्वचा में जलन, खुजली या कोई अन्य परेशानी हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

हेल्दी स्किन के लिए इन बातों का रखें ध्यान

चंदन फेस पैक का इस्तेमाल करने के साथ-साथ स्किन को हेल्दी रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है।

  • दिन में दो बार फेस वॉश करें।
  • दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं।
  • बैलेंस और पोषक तत्वों से युक्त फूड्स खाएं।
  • धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाएं।
  • किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

निष्कर्ष

चंदन को सभी स्किन टाइप के लिए सही नहीं कहा जा सकता है। चंदन ऑयली स्किन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि यह त्वचा से एक्स्ट्रा ऑयल को सोख लेता है। वहीं, ड्राई स्किन वाले लोगों को इससे स्किन के अधिक ड्राई होने की समस्या महसूस हो सकती है। ऐसे में इन लोगों को चंदन का इस्तेमाल सही चीजों के साथ मिलाकर ही करना चाहिए। इसके अलावा, सेंसिटिव स्किन वाले लोग इसका इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, साथ ही स्किन से जुड़ी कोई भी परेशानी महसूस होने पर डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका इस्तेमाल करें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • स्किन को हेल्दी रखने के लिए क्या करें?

    स्किन को हेल्दी रखने के लिए दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं, हेल्दी डाइट लें, सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें, स्किन को मॉइस्चराइज करें, दिन में दो बार फेस वॉश करें, 8-9 घंटों की पर्याप्त नींद लें, स्ट्रेस को मैनेज करें और स्किनकेयर रूटीन को नियमित रूप से फॉलो करें।
  • किन आदतों से स्किन को नुकसान हो सकता है?

    सनस्क्रीन का इस्तेमाल न करने, चेहरे को बार-बार छूने, ज्यादा मीठा खाने, पर्याप्त पानी न पीने, पिंपल्स को फोड़ने, मेकअप के साथ सोने, स्किन को ज्यादा स्क्रब करने और कम नींद लेने के कारण स्किन को नुकसान हो सकता है।

Read Next

बारिश के मौसम में घाव जल्दी क्यों नहीं भरते? डॉक्टर से जानें कारण और देखभाल के टिप्स

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 07, 2026 13:17 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Aug 07, 2026 13:17 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Aug 07, 2026 13:17 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Chanchal Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content