Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chanchal Sharma , BAMS-Ayurveda

क्या एलोवेरा जेल हर स्किन टाइप के लिए सुरक्षित है? डॉक्टर से जानें

एलोवेरा जेल स्किन के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन क्या यह सभी स्किन टाइप के लिए सुरक्षित है? आइए इस लेख में जानते हैं

आज के समय में एलोवेरा जेल का इस्तेमाल स्किन और हेयर केयर के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। बेदाग और निखरी त्वचा की चाह रखने वाले और बिना केमिकल वाले स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने वाले लोगों में एलोवेरा एक बेहतरीन घरेलू उपाय है। एलोवेरा में मौजूद विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट स्किन को ठंडक और नमी देने का काम करते हैं। इसी कारण इसका इस्तेमाल स्किन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।

साल 2024 में Journal of Holistic Integrative Pharmacy में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, स्किन की रंगत में सुधार करने, सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने करने, समय से पहले बुढ़ापे के लक्षणों जैसे झुर्रियां, फाइन लाइन्स को रोकने और स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। लोगों की स्किन अलग-अलग टाइप की होती है, इसलिए कई लोगों के मन में अक्सर यह सवाल आता है कि क्या उनकी स्किन टाइप के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल सही है? इसलिए, आइए इस लेख में आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से जानते हैं कि क्या एलोवेरा जेल हर स्किन टाइप के लिए सुरक्षित है?

क्या हर स्किन टाइप पर सूट करता है?

आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा का कहना है कि एलोवेरा का इस्तेमाल ज्यादातर स्किन के लिए सुरक्षित होती है। हालांकि यह एक नेचुरल चीज है, लेकिन कुछ लोगों को इसका इस्तेमाल सावधानी के साथ करना चाहिए। खासकर, सेंसिटिव स्किन वाले कुछ लोगों को एलर्जी या जलन की समस्या हो सकती है। यह समस्या आमतौर पर तब बढ़ जाती है जब मार्केट में मिलने वाले एलोवेरा जेल में केमिकल, खुशबू या रंग मिलाए हो तो रिएक्शन होने की संभावना बढ़ जाती है। ऑयली स्किन पर एलोवेरा जेल आमतौर पर अच्छा काम करता है, लेकिन बहुत ज्यादा ड्राई स्किन होने पर सिर्फ एलोवेरा जेल लगाना आपकी स्किन के लिए काफी नहीं होता है। ऐसे में ड्राई स्किन होने पर मॉइश्चराइजर के साथ इसका इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: एलोवेरा जेल लगाने के बाद कितनी देर में चेहरा धोना चाहिए? मानें डॉक्टर की सलाह

kya-har-skin-par-aloe-vera-laga-sakte-hain-inside

एलोवेरा जेल के फायदे

आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा के अनुसार एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करना स्किन के लिए फायदेमंद होता है- 

  • एलोवेरा जेल स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।
  • इस जेल के इस्तेमाल से सनबर्न, हल्दी जलन और स्किन की खुजली को शांत करने में मदद मिलती है।
  • ऑयली स्किन वाले लोगों के लिए यह हल्के मॉइश्चराइजर के रूप में काम करता है।
  • ड्राई स्किन होने पर एलोवेरा जेल इस्तेमाल करने से यह स्किन को नमी देता है।
  • एवोवेरा में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण पिंपल्स और एक्ने को कम करने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में ड्राई स्किन से राहत दिला सकता है केला-एलोवेरा फेस पैक, ऐसे करें इस्तेमाल

चेहरे पर एलोवेरा इस्तेमाल करते समय किना बताों का ध्यान रखना चाहिए?

सही तरह से एलोवेरा जेल का इस्तेमाल हर स्किन टाइप के लिए फायदेमंद हो सकती है। हालांकि, आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। एलोवेरा जेल लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। इसके लिए थोड़ी मात्रा हाथ के अंदरूनी हिस्से पर लगाकार 24 घंटे तक देखें। अगर लालपन, खुजली या जलन नहीं होती है तो इसे चेहरे पर इस्तेमाल किया जा सकता है। ध्यान रहे हमेशा साफ और अच्छी क्वालिटी वाला एलोवेरा जेल चुनने की कोशिश करें।

निष्कर्ष

एलोवेरा जेल ज्यादा लोगों की स्किन के लिए सुरक्षित और फायदेमंद माना जाता है, लेकिन यह जरूरी नहीं है कि यह हर स्किन टाइफ पर समान रूप से असर दिखाए।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • रोज चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने से क्या होता है?

    एलोवेरा जेल स्किन के लिए कई तरह से फायदेमंद होते हैं, रोजाना स्किन पर लगाने से चेहरे पर एक्ने, दाग-धब्बे, ड्राईनेस, झुर्रियां और सनबर्न को दूर करने में मदद मिलती है। 
  • चेहरे पर एलोवेरा कितने दिन लगाना चाहिए?

    एलोवेरा जेल को सुरक्षित और सही तरीके से रोजाना 1 से 2 बार लगाया जा सकता है। इसे लगाने का कोई सीमित समय नहीं होता है।

Read Next

गर्मियों में खो गया ग्लो? लगाएं खरबूजे और शहद से बना फेस पैक, मिलेंगे कई फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 20, 2026 15:58 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • May 20, 2026 15:58 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Chanchal Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content