Thu Oct 22, 2026 | 09:56 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

चेहरे पर सीधा ताजा एलोवेरा लगा रहे हैं? जान लें यह गलती कर सकती है स्किन खराब!

ताजा एलोवेरा जेल स्किन के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसे सीधे त्वचा पर लगाने से पहले सावधानी बरतनी जरूरी है। ताजे एलोवेरा जेल के इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट और पीले लेटेक्स को हटाने से त्वचा की समस्याओं से बचा जा सकता है। 
चेहरे पर सीधा ताजा एलोवेरा लगा रहे हैं? जान लें यह गलती कर सकती है स्किन खराब!चेहरे पर सीधा ताजा एलोवेरा लगा रहे हैं? जान लें यह गलती कर सकती है स्किन खराब!

एलोवेरा जेल को स्किन पर लगाना फायदेमंद माना जाता है। इसलिए, लंबे समय से लोग अपनी त्वचा की नमी को बनाए रखने और हेल्दी रखने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करते हैं। आमतौर पर मार्केट में कई ब्रांड के एलोवेरा जेल मिलते हैं, लेकिन अक्सर ताजा एलोवेरा जेल लगाने की सलाह दी जाती है। ताजा एलोवेरा जेल स्किन के लिए सुरक्षित माना जाता है। हालांकि, कुछ लोगों को इसके इस्तेमाल के बाद जलन, खुजली, लाल चकत्ते या एक्जिमा जैसी समस्या हो सकती है। हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा का कहना है कि ताजा एलोवेरा जेल स्किन पर लगाया जा सकता है, लेकिन इसे बिना सावधानी के सीधे त्वचा पर लगाना हर व्यक्ति के लिए सुरक्षित नहीं माना जाता है।

ताजा एलोवेरा लगाने पर सावधानी क्यों बरतनी चाहिए?

डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं कि एलोवेरा की पत्ती को काटकर उसका जेल स्किन पर लगाना सुरक्षित होता है। हालांकि, जब आप पत्ती को काटते हैं तो उसमें दो अलग हिस्से नजर आते हैं। अंदर का ट्रांसपेरेंट जेल और पत्ती की बाहरी परत के पास पीला पदार्थ, जिसे एलो लेटेक्स कहा जाता है। स्किन पर इस जेल का इस्तेमाल करते समय पत्ती के अंदर का साफ, ट्रांसपेरेंट जेल इस्तेमाल करना बेहतर होता है। पूरी पत्ती को पीसकर या काटकर सीधे चेहरे पर लगाने से बचना चाहिए, क्योंकि उसमें बाहरी हिस्से के पदार्थ भी शामिल हो सकते हैं।

साल 2014 में Journal of Holistic Integrative Pharmacy में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, एलोवेरा जेल स्किन के लिए सुरक्षित और फायदेमंद है। इसके एक्टिव तत्वों में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-एजिंग गुण होते हैं, जो एक्ने, स्किन के घावों, खुजली और एलर्जी वाली सूजन को ठीक करने में असरदार हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या एलोवेरा जेल से सच में बाल बढ़ते हैं? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें

एलोवेरा जेल सीधे स्किन पर लगाने से पहले क्या सावधानी रखें?

डॉ. श्रेय शर्मा का कहना है कि एलोवेरा जेल को सीधे स्किन पर लगाने से पहले पैच टेस्ट करना जरूरी है। एलोवेरा जेल नेचुरल होने का मतलब यह नहीं है कि उससे आपको एलर्जी या जलन नहीं हो सकती है। किसी भी नए स्किनकेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए, ताकि उसके कारण आपकी स्किन पर होने वाले रिएक्शन, एलर्जी, खुजली या सूजन जैसी प्रतिक्रियाओं से बचा जा सके। ताजे एलोवेरा जेल का पीला हिस्सा अलग करने के बाद ही इसे अपनी स्किन पर लगाना चाहिए।

fresh-aloevera-gel-for-skinfresh-aloevera-gel-for-skin

एलोवेरा पत्ती से जेल कैसे निकालें?

डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं कि अगर आप घर के पौधे से एलोवेरा इस्तेमाल कर रहे हैं तो पत्ती को अच्छी तरह धो लें। पत्ती काटने के बाद निकलने वाले पीले रस को अलग निकलने के लिए रख दें और उसके बाद अंदर का जेल निकालें। जेल को साफ चम्मच से निकालकर अच्छी तरह धो लें। ध्यान रहे गंदे हाथों, चाकू या कंटेनर का इस्तेमाल करने से बचें, ताकि जेल शुद्ध और साफ रह सके। घर पर निकाला गया एलोवेरा जेल प्रिजर्वेटिव फ्री होता है। इसलिए, इसे लंबे समय तक रखकर इस्तेमाल करना सही नहीं होता है। एक बार में आपको जितना चाहिए उतना ही निकालकर ताजा उपयोग करना चाहिए।

चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने का सही तरीका क्या है?

डॉ. श्रेय शर्मा ने बताया कि चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने के लिए आप इन बातों का ध्यान रखें:

  • चेहरे पर ताजा एलोवेरा जेल लगाने से पहले अपनी स्किन को अच्छी तरह साफ करें।
  • इसके बाद साफ हाथों से थोड़ी मात्रा में जेल अपने चेहरे पर लगाएं।
  • आंखों या उसके आसपास की स्किन पर इसे लगाने से बचें।
  • अगर पहली बार एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर रहे हैं तो थोड़ी मात्रा से इसकी शुरुआत करें।
  • एलोवेरा जेल लगाने के बाद अगर चुभन, जलन या खुजली महसूस हो तो चेहरे को तुरंत धो लें।

इसे भी पढ़ें: क्या एलोवेरा जेल हर स्किन टाइप के लिए सुरक्षित है? डॉक्टर से जानें

किन लोगों को एलोवेरा जेल लगाते समय ज्यादा सावधनी बरतनी चाहिए?

डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को खास सावधानी बरतनी चाहिए। इसके साथ ही जिन लोगों को पहले से किसी पौधे, कॉस्मेटिक या स्किन केयर प्रोडक्ट से एलर्जी है तो पैच टेस्ट करना जरूरी है। स्किन केयर एक्सपर्ट्स भी किसी नेचुरल या साफ कहलाने वाले स्किन-केयर प्रोडक्ट भी कुछ लोगों में स्किन से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है। अगर आपकी स्किन पहले से लाल, घाव वाली, इंफेक्शन या बहुत ज्यादा खुजली वाली है तो होममेड एलोवेरा जेल लगाने के बजाय स्किन केयर एक्सपर्ट या डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर हो सकता है।

क्या रोजाना एलोवेरा लगाना चाहिए?

डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं कि अगर आपकी स्किन ताजे एलोवेरा जेल को अच्छी तरह सहन कर पाती है तो भी रोजाना इसे चेरे पर लगाना जरूरी नहीं होता है। एलोवेरा जेल का इस्तेमाल हमेशा अपनी स्किन की जरूरत के अनुसार ही करना चाहिए। इसके अलावा, बाजार में मिलने वाले एलोवेरा जेल में खुशबू, अल्कोहल या अन्य चीजें भी हो सकती हैं, जो सेंसिटिव स्किन को परेशान कर सकती है। इसलिए, लेबल पर उसमें मौजूद सामग्रियों को पढ़ना जरूरी है।

निष्कर्ष
ताजा एलोवेरा जेल स्किन के लिए सुरक्षित और फायदेमंद होती है, लेकिन यह पूरी तरह सेफ नहीं माना जा सकता है। इस जेल को इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट करना, पीले लेटेक्स वाले हिस्से को हटाना, आंखों के आसपास न लगाना और जलन होने पर तुरंत प्रभावित स्किन धोना जरूरी है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • रोज चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने से क्या होता है?

    रोजाना चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने से स्किन पर ज्यादा नमी पाती है, एक्ने कम होते हैं और स्किन की नेचुरल चमक बढ़ती है।
  • एलोवेरा जेल को चेहरे पर कब लगाना चाहिए?

    चेहरे पर एलोवेरा जेल दिन में दो बार यानी सुबह उठने के बाद और रात को सोने से पहले इस्तेमाल करना अच्छा माना जाता है।

Read Next

→ हार्मोनल या बैक्टीरिया एक्ने: कैसे पहचानें अपनी स्किन के दाने का असली कारण?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 04, 2026 20:38 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma