Fri Nov 20, 2026 | 12:58 PM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

सर्दियों में स्किन की ड्राईनेस दूर करने के लिए एलोवेरा जेल बेहतर या मलाई का फेस पैक? खुद एक्सपर्ट ने बताया

सर्दियों में स्किन ड्राईनेस बढ़ जाती है। इसके लिए आप एलोवेरा जेल के बजाय मलाई लगाने को प्राथमिकता दे सकते हैं। इससे स्किन की बाहरी परत में नमी लॉक होती है और त्वचा मुलायम बनती है।
सर्दियों में स्किन की ड्राईनेस दूर करने के लिए एलोवेरा जेल बेहतर या मलाई का फेस पैक? खुद एक्सपर्ट ने बतायासर्दियों में स्किन की ड्राईनेस दूर करने के लिए एलोवेरा जेल बेहतर या मलाई का फेस पैक? खुद एक्सपर्ट ने बताया

सर्दियों में स्किन ड्राईनेस काफी बढ़ जाती है। अक्सर लोग इससे छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के घरेलू उपाय अपनाते हैं। इसमें एलोवेरा जेल या मलाई का फेस पैक लगाना भी अच्छा विकल्प माना जाता है। हालांकि, सवाल यह है कि सर्दियों में स्किन ड्राईनेस दूर करने के लिए इनमें से बेहतर क्या है?

राजौरी गार्डन स्थित Advanced Skin Clinic की Founder, Aesthetic Physician, Cosmetologist And Skin Specialist डॉ. करुणा मल्होत्रा कहती हैं, "सर्दियों में स्किन ड्राईनेस दूर करने के लिए मलाई से बने फेस पैक का उपयोग करना चाहिए। केवल एलोवेरा जेल स्किन ड्राईनेस को दूर नहीं कर सकता है। मलाई फेस पैक में मौजूद भरपूर फैट्स एक एमोलिएंट यानी त्वचा को मुलायम बनाने वाले तत्व की तरह काम करते हैं और नमी को त्वचा के अंदर लॉक करते हैं तथा स्किन की प्रोटेक्टिव लेयर को मजबूती प्रदान करता है।"

सर्दियों में स्किन ड्राईनेस दूर करने के लिए क्या है बेहतर?

तुलना मलाई फेस पैक एलोवेरा जेल
मुख्य कार्य त्वचा को गहराई तक पोषण प्रदान करना। त्वचा को गहराई तक हाइड्रेट करना और सूदिंग इफेक्ट प्रदान करना।
पोषक तत्व लिपिड और हेल्दी फैट से भरपूर। पानी की अधिक मात्रा से भरपूर।
प्रभाव रूखी और पपड़ीदार त्वचा को मुलायम बनाना और नमी लॉक करना। यह मुख्य रूप से त्वचा की जलन और इचिंग को शांत करता है।
लगाने का सही तरीका  इस फेस पैक की पतली लेयर चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। एलोवेरा जेल को अकेले लगाने से यह जल्दी सूख जाता है। इसके अलावा, इसे लगाने के बाद मॉइश्चराइजर या ऑयल लगाना जरूरी होता है।
कब न लगाएं अगर अधिक मुंहासे होते हैं, तो बेहतर है कि इसका उपयोग न करें। अगर किसी को इससे एलर्जी है, तो वे इसे न लगाएं। हालांकि, ज्यादातर लोगों के लिए एलोवेरा जेल पूरी तरह सेफ है।

Pharmacognosy Magazine (2014) में प्रकाशित एक रिपोर्ट से पता चलता है कि त्वचा में पानी की कमी होने पर सेल्स ठीक से अलग नहीं हो पाते, जिससे त्वचा रूखी और पपड़ीदार नजर आने लगती है। एलोवेरा जेल को त्वचा पर एक बार लगाने से त्वचा की नमी में तुरंत सुधार होता है। हालांकि, रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि एलो जेल में ह्यूमेक्टेंट गुण होने के कारण, इसे बार-बार अकेले लगाने पर त्वचा में सूखापन पैदा कर सकता है। 

साल 2022 में प्रकाशित Molecules में प्रकाशित एक शोध के अनुसार, मलाई या दूध के फैट फॉस्फोलिपिड्स में स्फिंगोमाइलिन नामक तत्व भरपूर मात्रा में होता है, जो त्वचा की बाहरी परत को सॉफ्ट बनाता है और प्रोटेक्टिव लेयर को सुरक्षा प्रदान करता है। यहां तक कि मलाई के उपयोग से त्वचा की नमी भी बनी रहती है।

इसे भी पढ़ें: क्या रात भर के लिए चेहरे पर पेट्रोलियम जेली लगाना ठीक है? मानें एक्सपर्ट की सलाह

सर्दियों में स्किन ड्राईनेस की समस्या क्यों बढ़ जाती है?

Aloe Vera Gel Vs Malai For Dry Skin In Winter Which One Is BetterAloe Vera Gel Vs Malai For Dry Skin In Winter Which One Is Better

आपने देखा होगा कि सर्दियों में स्किन ड्राईनेस की समस्या काफी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि ठंडी हवा में नमी कम होती है, जिससे त्वचा की बाहरी परत में मौजूद पानी तेजी से वाष्पित होकर बाहर निकलने लगता है। इसके अलावा, इन दिनों लोग घर में हीटर का इस्तेमाल करते हैं, जो कि हवा की नमी को कम कर देता है, जबकि, ठंडी हवाएं सीबम और लिपिड्स को घटाकर स्किन की प्रोटेक्टिव लेयर को कमजोर कर देती हैं। यही नहीं, सर्दियों में लोग गर्म पानी से नहाते हैं, इससे भी स्किन ड्राईनेस बढ़ जाती है।

सर्दियों में स्किन को प्रोटेक्ट कैसे करें?

  • मॉइश्चराइजर लगाएंः सर्दियों में स्किन को ड्राईनेस से प्रोटेक्ट करना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए, नियमित रूप से मॉइश्चराइजर लगाएं, खासकर नहाने के बाद यह लगाना न भूलें।
  • गुनगुने पानी से नहाएंः सर्दियों में कई लोग गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं। इन दिनों गुनगुने पानी से नहाना स्किन के लिए अधिक फायदेमंद होता है। हालांकि, गुनगुने पानी से नहाने के बाद भी मॉइश्चराइजर लगाना आवश्यक होता है।
  • इंडोर ह्यूमिडिफायर (Humidifier) उपयोग करेंः सर्दियों में हीटर चलाने से घर के अंदर की हवा रूखी हो जाती है, इसलिए कमरे में नमी बनाए रखने के लिए ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करना त्वचा के लिए फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें: क्या सोरायसिस में रोज नहाना सही है? जानें डॉक्टर की सलाह

निष्कर्ष

सर्दियों में स्किन ड्राईनेस बढ़ जाती है। ऐसे में आप एलोवेरा जेल के बजाय मलाई से बने फेस पैक का यूज करें। इससे स्किन न सिर्फ सॉफ्ट हो जाती है, बल्कि बाहरी परत को मजबूती मिलती है। इससे जलन या खुजली जैसी परेशानियां भी नहीं होती हैं। हां, अगर आपकी स्किन ड्राईनेस गंभीर है, तो बेहतर होगा कि इस बारे में डॉक्टर से अपनी जांच करवा लें।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • क्या मलाई के फेस पैक में एलोवेरा जेल को मिक्स करके चेहरे पर लगा सकते हैं?

    हां, मलाई और एलोवेरा जेल को बराबर मात्रा में मिलाकर लगाया जा सकता है। त्वचा को एलोवेरा से हाइड्रेशन और मलाई के फैट्स से नमी लॉक करने में मदद मिलती है।
  • क्या मलाई का फेस पैक लगाने के बाद चेहरे को फेसवॉश से धोना चाहिए?

    मलाई लगाने के बाद चेहरे को सादे पानी से धोएं। फेसवॉश का इस्तेमाल करने से मलाई लगाने के लाभ नहीं मिल सकेंगे। फेसवॉश करने से मलाई द्वारा त्वचा पर छोड़ी गई प्राकृतिक नमी और फैट्स पूरी तरह धुल जाएंगे।

Read Next

सर्दियों में ड्राई स्किन के लिए क्रीम बेस्ड फेसवॉश चुनें या जेल बेस्ड? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें क्या है बेहतर

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Health Journalist

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 20, 2026 12:44 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra