Thu Nov 19, 2026 | 11:20 AM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

चेहरे की ड्राईनेस दूर करने के लिए हायलूरोनिक एसिड बेहतर या ग्लिसरीन, क्या है बेहतर विकल्प?

सर्दियों में स्किन की ड्राईनेस को कम करने के लिए हायलूरोनिक एसिड से बेहतर ग्लिसरीन को माना जाता है। हालांकि, दोनों को एक बार में भी लगाया जा सकता है, जिससे स्किन बाहरी और अंदरूनी तरीके से हाइड्रेटेड रहती है।
चेहरे की ड्राईनेस दूर करने के लिए हायलूरोनिक एसिड बेहतर या ग्लिसरीन, क्या है बेहतर विकल्प?चेहरे की ड्राईनेस दूर करने के लिए हायलूरोनिक एसिड बेहतर या ग्लिसरीन, क्या है बेहतर विकल्प?

चेहरे की ड्राईनेस दूर करने के लिए तरह-तरह के विकल्पों को आजमाया जाता है। खासकर, सर्दियों में चेहरे की ड्राईनेस बढ़ जाती है। इसके लिए कई लोग हायलूरोनिक एसिड, तो कुछ लोग ग्लिसरीन लगाते हैं। सवाल है, चेहरे की ड्राईनेस को दूर करने के लिए इनमें से बेहतर विकल्प क्या है?

इस बारे में राजौरी गार्डन स्थित Advanced Skin Clinic की Founder, Aesthetic Physician, Cosmetologist And Skin Specialist डॉ. करुणा मल्होत्रा कहती हैं, "आमतौर पर सर्दियों में स्किन की ड्राईनेस को दूर करने के लिए ग्लिसरीन को हायलूरोनिक एसिड की तुलना में बेहतर विकल्प माना जाता है। असल में, ग्लिसरीन में मौजूद छोटे-छोटे मॉलिक्यूल्स त्वचा के अंदर तक समा जाते हैं और त्वचा की नमी को बरकरार रखते हैं।"

विशेषता सर्दियों में चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने के फायदे विशेषता सर्दियों में चेहरे पर हायलूरोनिक एसिड लगाने के फायदे
गहराई तक असर सर्दियों में त्वचा की ड्राईनेस बढ़ने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप ग्लिसरीन का उपयोग कर सकते हैं। जैसा कि कुछ देर पहले ही जिक्र किया गया है कि इसमें मौजूद मॉलिक्यूल्स त्वचा की ऊपरी सतह तक ही नहीं, बल्कि अंदर तक समा जाते हैं। इससे स्किन में नमी लॉक होती है और ड्राईनेस में कमी आती है।

गहरी नमी प्रदान करना

हायलूरोनिक एसिड एक ह्यूमेक्टेंट है। इसका मतलब है कि यह एक माॅइश्चराइजिंग तत्व है, जो कि आसपास की हवा या त्वचा की निचली परतों से पानी खींचकर त्वचा की ऊपरी सतह पर नमी बनाए रखता है। बहरहाल, हायलूरोनिक एसिड का उपयोग करने से रूखी और बेजान त्वचा तुरंत हाइड्रेट होती है।

प्रोटेक्टिव बैरियर को सपोर्ट

सर्दियों में स्किन की प्रोटेक्टिव लेयर को भी काफी क्षति होती है। त्वचा को माॅइश्चराइज करके इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। वहीं, ग्लिसरीन की बात करें, तो यह रूखेपन को कम करके त्वचा को अंदर तक नमी पहुंचाती है। इससे स्किन की प्रोटेक्टिव लेयर में प्राकृतिक सीबम का प्रोडक्शन बैलेंस होता है। त्वचा की सॉफ्टनेस बढ़ाना चूंकि, हायलूरोनिक एसिड स्किन स्किन को हाइड्रेटेड रखता है, इसलिए इसका उपयोग करने से बेजान और रूखी त्वचा में कोमलता बढ़ती है। हायलूरोनिक एसिड त्वचा की कोशिकाओं में नमी भरकर उसे अधिक सॉफ्ट बनाता है।
ड्राई हवा से बचाव सर्दियों में हवा में नमी की कमी होती है यानी हवा ड्राई होती है। यही कारण है कि इन दिनों घर से बाहर निकलने पर त्वचा शुष्क हो जाती है और होंठ फटने लगते हैं। इस तरह की समस्या में भी ग्लिसरीन कारगर तरीके से काम करता है। महीन रेखाओं से छुटकारा वैसे तो कुछ समस्याएं बढ़ती उम्र के साथ आती हैं, जैसे महीन रेखाएं या झुर्रियां आना। सर्दियों में स्किन की ड्राईनेस के कारण भी ये समस्याएं नजर आने लगती हैं। इन पर हायलूरोनिक एसिड लगाने से त्वचा को नमी मिलती है, जिससे रेखाएं कम दिखाई देती हैं और त्वचा जवां नजर आती है।

क्या कहती है स्टडी?

Hyaluronic Acid Vs Glycerin Which Is Better For Dry SkinHyaluronic Acid Vs Glycerin Which Is Better For Dry Skin

साल 2017 में Clinical, Cosmetic and Investigational Dermatology में प्रकाशित एक क्लिनिकल अध्ययन के अनुसार, ग्लिसरीन और हायलूरोनिक एसिड दोनों शक्तिशाली ह्यूमेक्टेंट के रूप में काम करते हैं और त्वचा में गहराई और सतह दोनों स्तरों पर पानी खींचकर नमी बनाए रखते हैं। रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि एक ही बार हायलूरोनिक एसिड, ग्लिसरीन को लगाने पर भी न केवल 24 घंटे तक त्वचा हाइड्रेट रहती है, बल्कि ये क्षतिग्रस्त स्किन बैरियर को सुधार कर नमी को बाहर निकलने से भी रोकते हैं।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में ड्राई स्किन पर सेरामाइड क्रीम लगाएं या हायलूरोनिक सीरम? जानें क्या है ज्यादा असरदार

दोनों का कैसे करें इस्तेमाल?

डॉ. करुणा मल्होत्रा सलाह देती हैं कि सर्दियों में ड्राईनेस से छुटकारा पाने के लिए इनमें से किसी एक प्रोडक्ट को चुनने की जरूरत नहीं है। आप दोनों का उपयोग कर सकते हैं और अपनी स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। हल्की नम त्वचा पर ह्यूमेक्टेंट्स लगाएं और नमी को लॉक करने के लिए इसके बाद मॉइस्चराइजर या क्रीम लगाएं। 

हालांकि, इनमें से किसी भी प्रोडक्ट का यूज करने से पहले यहां बताए गए टिप्स को फॉलो करें-

  • पहले त्वचा को अच्छी तरह से क्लींजर की मदद से साफ कर लें।
  • इसके बाद सबसे पहले हायलूरोनिक एसिड चेहरे पर लगाएं।
  • जब यह अच्छी तरह त्वचा में समा जाए, तो ऐसा मॉइश्चराइजर यूज करें, जिसमें ग्लिसरीन है।
  • अंत में आप कोई फेशियल ऑयल लगाएं। अगर सुबह यह सब कर रहे हैं तो आखिर में सनस्क्रीन लगाएं।

इसे भी पढ़ें: क्या ऑयली स्किन वालों को मॉइश्चराइजर की जरूरत नहीं होती? डॉक्टर से जानें

निष्कर्ष

सर्दियों में शुष्क त्वचा को कोमल बनाना है, तो बेहतर है कि आप ग्लिसरीन को ही चुनें। हालांकि, हायलूरोनिक एसिड भी त्वचा के लिए फायदेमंद है। इसके अपने लाभ हैं, जिससे त्वचा को गहराई तक नमी प्रदान होती है, लेकिन अगर आपकी त्वचा काफी ज्यादा ड्राई है, तो इस ग्लिसरीन त्वचा पर प्रभावशाली तरीके से काम करती है। ग्लिसरीन लगाने के लिए आप अपने लिए ऐसा मॉइश्चराइजर चुनें, जिसमें ग्लिसरीन होता है। इससे लंबे समय तक त्वचा में नमी लॉक होती है और शुष्कपन भी कम होता है।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • ऑयली त्वचा के लिए ग्लिसरीन और हायलूरोनिक एसिड में से कौन-सा विकल्प ज्यादा सेफ होता है?

    ऑयली स्किन के लिए हायलूरोनिक एसिड सीरम बेहतर विकल्प है, क्योंकि यह हल्का और बिना चिपचिपाहट वाला विकल्प होता है।
  • हायलूरोनिक एसिड सीरम को सूखी त्वचा पर लगाना चाहिए या हल्की नम त्वचा पर?

    हायलूरोनिक एसिड को हमेशा हल्की नम या गीली त्वचा पर लगाना चाहिए।

Read Next

सर्दियों में ड्राई स्किन पर सेरामाइड क्रीम लगाएं या हायलूरोनिक सीरम? जानें क्या है ज्यादा असरदार

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Health Journalist

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 19, 2026 10:38 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Nov 19, 2026 10:38 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra