सर्दियों में ग्लिसरीन का उपयोग आपके लिए कई प्रकार से फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, सर्दियां आने के साथ त्वचा की बनावट काफी हद तक प्रभावित होती है। इस मौसम में स्किन अपने आप अपनी नमी खो देती है और अंदर से ड्राई हो जाती है। ऐसे में ग्लिसरीन त्वचा में नमी को लॉक करके, इसकी बनावट को बेहतर बनाने के साथ सर्दियों में त्वचा को होने वाली कई समस्याओं से बचा सकता है। Dr. Himani Mavi, Consultant – Dermatology - Metro Hospital & Heart Institute, Noida कहती हैं कि ग्लिसरीन एक पावरफुल ह्यूमेक्टेंट है जो कि त्वचा में नमी को लॉक करने के साथ ड्राईनेस और खिंचाव को कम कर सकता है। इसके अलावा भी इसके कई फायदे हैं, जानते हैं विस्तार से।
सर्दियों में ग्लिसरीन कैसे लगाएं?
डॉ. हिमानी कहती हैं कि सर्दियों के लिए ग्लिसरीन सबसे असरदार मॉइस्चराइजर के रूप में है जो आपकी त्वचा को हवा से नमी सोखने में मदद करता है। इसे ह्यूमेक्टेंट इसलिए भी कहते हैं क्योंकि यह त्वचा से पानी को भाप बनकर उड़ने से रोकता है, नमी को लॉक करता है।
The British Journal of Dermatology में प्रकाशित यह स्टडी बताती है कि ग्लिसरोल (Glycerol) त्वचा के स्वास्थ्य में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह त्वचा की नमी (hydration), लोच (elasticity) और अवरोधक कार्य (barrier function) को बेहतर बनाता है। इससे सर्दियों में स्किन ड्राई होकर फटती नहीं है। हालांकि, भले ही इसके कितने भी लाभ हो इसका सही इस्तेमाल जानना बेहद जरूरी है क्योंकि ग्लिसरीन को कभी भी अकेले नहीं लगाया जाता है इसलिए आप इन तरीकों से इसे अपनी स्किन पर अप्लाई कर सकते हैं जैसे-
1. ग्लिसरीन में नींबू मिलाकर लगाएं
डॉ. हिमानी कहती हैं कि अगर आप ग्लिसरीन को एक मॉइस्चराइजर की तरह इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको इसमें नींबू का रस मिलाकर लगाना चाहिए। इसके लिए
- 250 ml ग्लिसरीन में दो चम्मच नींबू का रस मिलाकर रख लें।
- सुबह आप जब अपना चेहरा साफ करें तो इसे लगाएं जो कि त्वचा की बनावट को बेहकर बनाने में मददगार है।
इसे भी पढ़ें: ड्राई स्किन है तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, डॉक्टर से जानें होने वाले नुकसान
2. ग्लिसरीन में शहद मिलाकर लगाएं
ग्लिसरीन में शहद मिलाकर लगाने से यह स्किन में लंबे समय के लिए हाइड्रेशन को लॉक करता है। जिन लोगों की स्किन सर्दियां शुरू होने के साथ ही फटने लगती हैं या अजीब सी नजर आने लगती हैं उनके लिए ग्लिसरीन में शहद मिलाकर लगाना बेहद फायदेमंद हो सकता है। ऐसे में आपको करना यह है कि
- जितना ग्लिसरीन लें, उतना ही शहद लें यानी 2 चम्मच ग्लिसरीन तो 2 चम्मच शहद।
- अब चेहरे पर लगाने से पहले गुनगुने पानी से अपना चेहरा साफ कर लें और तब इसे चेहरे पर लगाएं।
- लगभग 10 मिनट के लिए लगा रहने दें।
- इसके बाद हल्के हाथों से स्किन की मसाज करते हुए त्वचा को साफ कर लें।
3. ग्लिसरीन में केला मिलाकर लगाएं
डॉ. हिमानी कहती हैं कि अगर आप सर्दियों में ग्लिसरीन की मदद से ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं तो आपको इसे पके हुए केसे में मिलाकर चेहरे पर फेस पैक की तरह लगाना चाहिए। इसके लिए आपको करना यह है कि
- आधा पका केला लें और इसे अच्छी तरह से मैश कर लें।
- इसमें 1 चम्मच ग्लिसरीन मिलाएं और अपने चेहरे पर लगाएं।
- 10 मिनट रखें और गुनगुने पानी व कॉटन की मदद से अपन चेहरा साफ कर लें।
- इससे त्वचा अंदर से साफ होने के साथ खूबसूरत नजर आने लगती है।
इसे भी पढ़ें: ड्राई स्किन कब किसी अंदरूनी बीमारी का संकेत होती है? डॉक्टर से जानें
4. ग्लिसरीन और विटामिन ई कैप्सूल मिलाकर लगाएं
डॉ. हिमानी कहती हैं कि ग्लिसरीन और विटामिन ई कैप्सूल मिलाकर लगाने से ड्राईनेस से बचाव तो होता ही है, लेकिन यह एजिंग कम करने में भी मददगार है। दरअसल, इसके लिए आपको करना यह है कि
- 2 चम्मच ग्लिसरीन लें और इसमें 1 विटामिन ई कैप्सूल मिला लें।
- दोनों को मिक्स करके अपने चेहरे पर लगाएं।
- आधा घंटा लगा रहने दें और ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
- आप इसे रातभर भी अपने चेहरे पर लगा रहने दे सकते हैं जिससे स्किन ड्राईनेस में कमी आती है और झुर्रियां व फाइन लाइन्स की समस्या नहीं होती।
dry_skin
5. ग्लिसरीन में नारियल तेल मिलाकर लगाएं
डॉ. हिमानी कहती हैं कि अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन अंदर से मॉइस्चराइज रहे तो आपको अपने चेहरे पर इसे जरूर लगाना चाहिए। इसके लिए आपको करना यह है कि
- 1 चम्मच ग्लिसरीन लें और इसमें 1 चम्मच नारियल तेल मिला लें
- इसे मिलाकर रात में अपने चेहरे पर लगाएं जो कि त्वचा को अंदर से मॉइस्चराइज करने के साथ नमी को लॉक कर सकता है।
- इससे त्वचा में खुजली और खुश्की नहीं होती है और स्किन अंदर से खूबसूरत बनी रहती है।
किन बातों का रखें ध्यान?
डॉ. हिमानी कहती हैं कि ग्लिसरीन का इस्तेमाल भले ही बेहद फायदेमंद है लेकिन इसे लगाते समय कुछ बातों का ध्यान रखें जैसे
कभी भी अकेले ग्लिसरीन को अकेले चेहरे पर अप्लाई न करें, इससे खुजली हो सकती है। इसे पतला करके ही इस्तेमाल करें।
इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें ताकि कोई एलर्जी हो तो इसके पता चल सके।
हमेशा पहले चेहरा साफ करें और तब इसे लगाएं।
निष्कर्ष:
अंत में डॉ. हिमानी की यही सलाह है कि त्वचा के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल करें लेकिन अगर आपकी ऑयली स्किन है तो रेगुलर इस्तेमाल से बचें क्योंकि कई बार आपकी स्किन ज्यादा ऑयली लग सकती है और स्किन पोर्स में गंदगी जमा हो सकती है जिससे एक्ने और खुजली की दिक्कत हो सकती है।
FAQ
ग्लिसरीन दिन में कितनी बार लगाना चाहिए?
ग्लिसरीन दिन में आपको दो बार से ज्यादा नहीं लगाना चाहिए। ऐसा इसलिए कि इससे आपकी त्वचा बहुत ज्यादा ऑयली लगने के साथ खराब नजर आ सकती है।चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने का सही तरीका क्या है?
चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने का सही तरीका यह है कि पहले आप इसे पतला करें और तब जाकर अपने चेहरे पर लगाएं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 10, 2026 12:45 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Himani Mavi
-1794294287672.webp)