Tue Nov 3, 2026 | 02:14 PM IST

Medically Reviewed by Dr Padmaja , Senior Consultant – Dermatology

रात में चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं या फेस ऑयल? सर्दियों में ड्राई स्किन के लिए क्या है बेहतर?

सर्दियों में रात को सोने से पहले चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए या फेस ऑयल ये व्यक्ति की स्किन टाइप पर भी निर्भर करता है। यहां डर्मेटोलॉजिस्ट से जानिए, सर्दियों में ड्राई स्किन के लिए कौन सा विकल्प ज्यादा फायदेमंद है?
रात में चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं या फेस ऑयल? सर्दियों में ड्राई स्किन के लिए क्या है बेहतर?रात में चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं या फेस ऑयल? सर्दियों में ड्राई स्किन के लिए क्या है बेहतर?

सर्दियों में ठंडी और ड्राई हवाओं का असर हमारी चेहरे और हाथ-पैर की स्किन पर भी दिखाई देने लगता है। खासकर चेहरे की स्किन रूखी, बेजान और खिंची हुई महसूस होने लगती है। कई लोगों को सर्दियों में चेहरे पर सफेद पपड़ी जमने, खुजली और ड्राई पैचेज की समस्या भी होने लगती है। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि रात में चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाना ज्यादा फायदेमंद है या फेस ऑयल? यशोदा हॉस्पिटल, हैदराबाद की सीनियर कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा के अनुसार, रात में चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं या फेस ऑयल इसका जवाब हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग हो सकता है।

सर्दियों में मॉइश्चराइजर या फेस ऑयल, ड्राई स्किन के लिए क्या बेहतर?

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा के अनुसार, अगर आपके चेहरे की स्किन बहुत ज्यादा रूखी यानी ड्राई है, तो पहले चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं और जरूरत महसूस होने पर ऊपर से फेस ऑयल की कुछ बूंदें लगा सकते हैं। इससे स्किन में नमी बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

तुलना मॉइश्चराइजर (Moisturizer) फेस ऑयल (Face Oil)
स्किन पर क्या काम करता है? स्किन को गहराई से हाइड्रेट करना और नमी प्रदान करना। स्किन की ऊपरी सतह पर प्रोटेक्टिव लेयर बनाकर नमी को लॉक करना।
मुख्य तत्व इसमें सेरामाइड्स, ग्लिसरीन और हायलूरोनिक एसिड जैसे पानी और नमी देने वाले तत्व होते हैं। इसमें नेचुरल तेल (जैसे आर्गन ऑयल, जोजोबा ऑयल या बादाम का तेल) होते हैं।
स्किन पर असर यह स्किन के अंदर तक जाकर नमी को बनाए रखता है और स्किन बैरियर को मजबूत करता है। यह नमी को उड़ने से रोकता है, लेकिन अकेले इस्तेमाल करने पर पर्याप्त हाइड्रेशन नहीं देता।
किसके लिए बेहतर है? यह सभी प्रकार की स्किन (ड्राई, नॉर्मल, ऑयली और सेंसिटिव) के लिए बहुत जरूरी है। यह विशेष रूप से बहुत ज्यादा रूखी (Extreme Dry) स्किन वालों के लिए फायदेमंद है।
मुंहासे का खतरा हल्के और जेल-बेस्ड मॉइश्चराइजर से पोर्स बंद नहीं होते, जिससे मुंहासे नहीं होते। हैवी तेल कुछ लोगों के पोर्स को बंद कर सकते हैं, इसलिए ऑयली स्किन वालों को सावधानी बरतनी चाहिए।
इस्तेमाल करने का सही तरीका इसे चेहरे को साफ करने के बाद सीधे गीली या हल्की नम स्किन पर लगाया जाता है। इसे हमेशा मॉइश्चराइजर लगाने के बाद उसकी नमी को लॉक करने के लिए ऊपर से लगाया जाता है।


साल 2023 में Skin Research & Technology में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, सर्दियों के मौसम में हीटर वाले बंद कमरे में रहने से कुछ ही घंटों में स्किन पर बुरा असर पड़ सकता है, जिससे ड्राईनेस, खुरदुरापन, लालिमा और झुर्रियां बढ़ जाती हैं। हालांकि, नेचुरल रूप से सीबम स्किन की प्रोटेक्शन करने की कोशिश करता है।

इस स्टडी से पता चलता है कि सेरामाइड (Ceramide) युक्त क्रीम लगाने से स्किन की नमी सुरक्षित रहती है और स्किन बैरियर मजबूत होता है। इसलिए, सर्दियों में स्किन को हेल्दी और सुरक्षित रखने के लिए सेरामाइड-युक्त मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद और जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में गुलाब जल या टोनर? जानें आपकी स्किन के लिए क्या है सबसे बेस्ट

Moisturizer Vs Face Oil in WinterMoisturizer Vs Face Oil in Winter

रात में मॉइश्चराइजर और फेस ऑयल लगाने का सही तरीका क्या है?

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा सलाह देती हैं कि सर्दियों में रात के समय स्किन केयर रूटीन अपनाते हुए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है-

  • सबसे पहले माइल्ड फेस वॉश से चेहरे को साफ करें और बहुत गर्म पानी से चेहरा धोने से बचें।
  • चेहरा धोने के बाद हल्की नम स्किन पर मॉइश्चराइजर लगाएं। इससे स्किन में नमी बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
  • अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई है, तो मॉइश्चराइजर के बाद फेस ऑयल की 2-3 बूंदें लगा सकते हैं।
  • चेहरे पर बहुत ज्यादा प्रोडक्ट्स लगाने से बचें। इससे स्किन में जलन या मुंहासों की समस्या हो सकती है।
  • नए फेस ऑयल या मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

सर्दियों में ड्राई स्किन की समस्या से बचने के लिए क्या करें?

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा सलाह देती हैं कि सर्दियों में सिर्फ चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाना ही काफी नहीं है। स्किन को हेल्दी रखने के लिए रोजाना कुछ आदतों का ध्यान रखना भी जरूरी है। इसके लिए बहुत गर्म पानी से नहाने या चेहरा धोने से बचें। दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और स्किन को बार-बार स्क्रब न करें। इसके अलावा, सर्दियों में भी सनस्क्रीन लगाना जरूरी है, क्योंकि धूप की यूवी किरणें स्किन को नुकसान पहुंचा सकती हैं। अगर स्किन पर लगातार खुजली, लालिमा, जलन या पपड़ी जमने की समस्या बनी रहती है, तो इसे नॉर्मल स्किन ड्राईनेस समझकर नजरअंदाज न करें। ऐसी स्थिति में डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: क्या सर्दियों में चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगानी चाहिए? जानिए स्किन पर इसका असर

निष्कर्ष

सर्दियों में रात के समय चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाना ड्राई स्किन के लिए ज्यादा जरूरी है, क्योंकि यह स्किन को हाइड्रेट रखने और स्किन बैरियर को मजबूत करने में मदद करता है। वहीं, फेस ऑयल का इस्तेमाल अतिरिक्त नमी को लॉक करने के लिए किया जा सकता है। आप चाहें तो अपनी स्किन की जरूरत के अनुसार दोनों का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, सही प्रोडक्ट का चुनाव अपनी स्किन टाइप के अनुसार करना जरूरी है। अगर ड्राईनेस लंबे समय तक बनी रहती है या स्किन में जलन और खुजली होती है, तो डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या नारियल तेल लगाने से ड्राई स्किन ठीक होती है?

    नारियल तेल स्किन को सॉफ्ट बनाने में मदद कर सकता है और ड्राई स्किन भी ठीक हो सकती है।
  • क्या मॉइश्चराइजर लगाने से चेहरे के पोर्स बंद होते हैं?

    सही मॉइश्चराइजर चुनने से पोर्स बंद होने का खतरा कम रहता है। मुंहासे वाली स्किन के लिए नॉन-कॉमेडोजेनिक प्रोडक्ट बेहतर होते हैं।
  • सर्दियों में चेहरे पर सफेद पपड़ी क्यों जमती है?

    स्किन में नमी की कमी, कमजोर स्किन बैरियर, ज्यादा गर्म पानी से चेहरा धोने और कुछ स्किन संबंधी समस्याएं सफेद पपड़ी का कारण बन सकती हैं।

Read Next

→ सर्दियों में चेहरे पर पेट्रोलियम जेली लगाएं या मॉइश्चराइजर, जानें ड्राई स्किन के लिए क्या है बेहतर?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 03, 2026 12:18 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Padmaja