Petroleum Jelly vs Moisturizer: सर्दियों में ड्राई स्किन की समस्या बढ़ जाती है। असल में ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि हवा में नमी कम हो जाती है, जिससे हवा लगने से स्किन का हाइड्रेशन कम हो जाता है। नतीजतन, त्वचा रूखी और बेजान होने लगती है। विशेषकर, ड्राई स्किन वालों की परेशानी अधिक बढ़ जाती है। ऐसे में कई लोग चेहरे पर पेट्रोलियम जेली लगाते हैं, तो कुछ लोग मॉइश्चराइजर का उपयोग करते हैं।
सवाल है, सर्दियों में ड्राई स्किन के लिए पेट्रोलियम जेली और मॉइश्चराइजर में से क्या बेहतर है? इस बारे में राजौरी गार्डन स्थित Advanced Skin Clinic की Founder, Aesthetic Physician, Cosmetologist And Skin Specialist डॉ. करुणा मल्होत्रा कहती हैं, "इसमें कोई दो राय नहीं है कि सर्दियों में ड्राई स्किन को स्पेशल केयर की जरूरत होती है। लेकिन ड्राई स्किन के लिए पेट्रोलियम जेली बेहतर है या मॉइश्चराइजर? यह सवाल अपने आप में सही नहीं है। ऐसा कहने की वजह यह है कि ड्राई स्किन के लिए दोनों के अपने-अपने फायदे हैं। कई डर्मेटोलॉजिस्ट सर्दियों में दोनों को यूज करने की सलाह देते हैं।"
| सर्दियों में पेट्रोलियम जेली लगाने के फायदे | सर्दियों में मॉइश्चराइजर लगाने के फायदे | |
| नमी लॉक करना | सर्दियों में स्किन की ड्राईनेस काफी ज्यादा बढ़ जाती है। इसलिए, इन दिनों ऐसी चीजों को त्वचा पर लगाना चाहिए, जो स्किन में नमी को लॉक करता है। पेट्रोलियम जेली मुख्य रूप से यही करता है। | सर्दियों के दिनों में ठंडी हवा के कारण त्वचा की नमी छिन जाती है। वहीं, जब आप अपनी ड्राई स्किन पर नियमित रूप से मॉइश्चराइजर लगाते हैं, तो इससे 20 से 30 फीसदी तक वॉटर लॉस कम होता है। नतीजतन, स्किन का माॅइश्चर बना रहता है। |
| शील्ड तैयार करना | पेट्रोलियम जेली स्किन की ऊपरी सतह पर एक शील्ड तैयार करती है, जिससे नमी लॉक रहती है। इससे स्किन में ड्राईनेस नहीं बढ़ती है। यही नहीं, ठंडी हवा के कारण होने वाले विंड बर्न से भी पेट्रोलियम जेली बचाव करती है। | मॉइश्चराइजर लगाने से न सिर्फ स्किन की ड्राईनेस कम होती है, बल्कि स्किन की प्रोटेक्टिव लेयर भी मजबूत होती है। दरअसल, सर्दियों का मौसम त्वचा के नेचुरल ऑयल और सेरामाइड्स को छीन लेता है। मॉइश्चराइजर की मदद से स्किन में मौजूद हेल्दी बैक्टीरिया बैलेंस होते हैं। |
| स्किन की समस्या से रिकवरी में मदद | सर्दियों में आपने देखा होगा कि ड्राईनेस के कारण फटे होंठ, एड़ियों का फटना और त्वचा में रेडनेस आ जाती है। ऐसे में अगर आप नियमित रूप से पेट्रोलियम जेली लगाते हैं, तो स्किन की रिकवरी तेजी से होती है और फटे होंठों या फटी एड़ियों की समस्या में भी कमी आने लगती है। | सर्दियों में फटी त्वचा, स्किन इरिटेशन होना बहुत आम बात है। इस तरह की समस्या से राहत पाने के लिए सिर्फ पेट्रोलियम जेली ही नहीं, बल्कि मॉइश्चराइजर भी उपयोगी है। इसमें कई ऐसे तत्व होते हैं, जो कि ड्राईनेस को कम करते हैं। |
| स्किन प्रॉब्लम से राहत | आपने देखा होगा कि फटी एड़ियों और फटे होंठों पर अक्सर दर्द और जलन होने लगती है। इस जलन को कम करने के लिए आप पेट्रोलियम जेली का उपयोग करें। यह त्वचा पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बनाकर हवा और बाहरी तत्वों से त्वचा का बचाती है। | सर्दियों में स्किन से जुड़ी किसी भी तरह की परेशानी होने पर रेडनेस और सेंसिटिविटी बढ़ जाती है। मॉइश्चराइजर लगाने से त्वचा का लचीलापन बेहतर होता है और रेडनेस में भी कमी आती है। |
| लगाने का सही समय | आमतौर पर सोने से ठीक पहले पेट्रोलियम जेली लगानी चाहिए। इससे स्किन में नमी लॉक होती है और सुबह तक फटे होंठों या चोटिल त्वचा की बेहतर तरीके से रिकवरी होती है। | हवा में नमी के कारण त्वचा ड्राई से रहत के लिए मॉइश्चराइजर को आप दिन के समय लगा सकते हैं। |
क्या है बेहतर?
Petroleum Jelly vs Moisturizer which one is better For Dry Skin During Winter
स्किन केयर के लिए आपको क्या यूज करना है, यह पूरी तरह आपकी च्वाइस होती है। हालांकि, यह ध्यान रखें कि पेट्रोलियम जेली स्किन को खुद से हाइड्रेटेड नहीं करती है, वहीं मॉइश्चराइजर स्किन को नमी पहुंचाती है। इस तरह देखा जाए, तो दोनों के काम अलग-अलग होते हुए भी सर्दियों में त्वचा को सॉफ्ट और स्मूद बनाए रखने में दोनों की अपनी भूमिका है। बेहतर होगा कि रात को सोने से पहले आप पेट्रोलियम जेली यूज करें। फटे होंठों के लिए दिन में लिप बाम या पेट्रोलियम जेली और चेहरे की त्वचा के लिए मॉइश्चराइजर लगाएं।
साल 2025 में International Journal of Pharmaceutical Sciences में प्रकाशित एक रिपोर्ट से भी पता चलता है मॉइश्चराइजर सिर्फ कॉस्मेटिक प्रोडक्ट नहीं है, यह त्वचा की सबसे बाहरी लेयर में पानी की मात्रा बढ़ाकर स्किन बैरियर को मजबूती प्रदान करता है। The American Academy of Dermatology के अनुसार, त्वचा से जुडी समस्या जैसे ड्राईनेस कम करनी है, फटी त्वचा से छुटकारा पाना है, तो पेट्रोलियम जेली का यूज कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: सनस्क्रीन SPF 30 लगाएं या SPF 50, जानें सर्दियों में स्किन को धूप से बचाने के लिए क्या है बेहतर?
कैसे करें अप्लाई?
मॉइश्चराइजर और पेट्रोलियम जेली, दोनों ही स्किन के लिए फायदेमंद हैं। इसके बावजूद, इन्हें किस तरह अप्लाई करना है, इसकी सटीक जानकारी होनी चाहिए। यहां बताए गए तरीके से आप मॉइश्चराइजर और पेट्रोलियम जेली का उपयोग करें, अधिक लाभ मिलेगा-
- सबसे पहले चेहरे पर हाइड्रेटिंग क्रीम अप्लाई करें।
- इसके ऊपर कम मात्रा में पेट्रोलियम जेली लगाएं।
- जब मॉइश्चराइजर लगाएं, तो क्रीम अधिक मात्रा में लें।
- सर्दियों में क्रीम या मिल्क युक्त मॉइश्चराइजर लगाना बेहतर होता है।
- पेट्रोलियम जेली को हमेशा चेहरा धोने के बाद यूज करें।
- दिन के समय हैवी पेट्रोलियम जेली लगाने से बचें।
- पेट्रोलियम जेली को रात को सोने से पहले लगाएं।
इसे भी पढ़ें: सनस्क्रीन लगाने के बाद भी चेहरे पर टैनिंग और पिग्मेंटेशन बढ़ रहा है? डॉक्टर से जानें कारण
निष्कर्ष
सर्दियों में स्किन की प्रॉपर केयर करने के लिए आप अपने हिसाब से दोनों का उपयोग कर सकते हैं। ये दोनों ही त्वचा के लिए फायदेमंद है। हालांकि, पेट्रोलियम जेली को दिन के मुकाबले रात को सोने से पहले लगाना अधिक फायदेमंद होता है। हां, अगर आप पेट्रोलियम जेली को दिन के समय लगाते हैं, तो इसे कम मात्रा में ही यूज करें। इसी तरह, मॉइश्चराइजर को आप किसी भी समय लगा सकते हैं। इन दिनों स्किन की ड्राईनेस को कम करने के लिए ऑयल बेस्ड मॉइश्चराइजर लगाना ज्यादा बेहतर होता है।
All Image Credit: Magnific
FAQ
क्या मुंहासों पर पर सीधे पेट्रोलियम जेली लगाना सेफ होता है?
नहीं, मुंहासे वाली त्वचा पर पेट्रोलियम जेली लगाने से स्किन पोर्स बंद हो जाते हैं, जिससे ब्लैकहेड्स और पिंपल्स बढ़ सकते हैं।क्या धूप में बाहर निकलने से पहले चेहरे पर पेट्रोलियम जेली लगाना सही है?
नहीं, दिन में धूप में जाने से पहले पेट्रोलियम जेली नहीं लगाना चाहिए। दरअसल, पेट्रोलियम जेली स्किन को सन प्रोटेक्शन प्रदान नहीं रता है। इसके उलट धूप में पेट्रोलियम जेली लगाने से स्किन अत्यधिक तैलीय हो सकती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 02, 2026 17:42 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Dr Karuna Malhotra
