Mon Nov 2, 2026 | 03:06 PM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

सनस्क्रीन SPF 30 लगाएं या SPF 50, जानें सर्दियों में स्किन को धूप से बचाने के लिए क्या है बेहतर?

SPF 30 vs SPF 50: सर्दी में भी चेहरे पर सनस्क्रीन लगाना चाहिए। आपकी स्किन के लिए SPF 30 बेहतर होगा या SPF 50? यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप अधिकतर समय कमरे के अंदर रहते हैं या आउटडोर में समय बिताते हैं। इस लेख में SPF क्रीम अप्लाई करने का सही तरीका भी समझें-
सनस्क्रीन SPF 30 लगाएं या SPF 50, जानें सर्दियों में स्किन को धूप से बचाने के लिए क्या है बेहतर?सनस्क्रीन SPF 30 लगाएं या SPF 50, जानें सर्दियों में स्किन को धूप से बचाने के लिए क्या है बेहतर?

सर्दी का मौसम शुरू होने वाला है। जैसे-जैसे तापमान में ठंड बढ़ती जाती है, वैसे-वैसे त्वचा में ड्राईनेस भी बढ़ जाती है। हालांकि, इस मौसम में अक्सर लोग सनस्क्रीन कम लगाते हैं। इसके लिए सनस्क्रीन SPF 30 या सनस्क्रीन SPF 50 लगाना चाहिए, इसको अधिक महत्व नहीं देते हैं। असल बात ये है कि आपको पता होना चाहिए कि इस मौसम में इनमें से बेहतर सनस्क्रीन कौन सा है?

इस बारे में राजौरी गार्डन स्थित Advanced Skin Clinic की Founder, Aesthetic Physician, Cosmetologist And Skin Specialist डॉ. करुणा मल्होत्रा कहती हैं, "सनस्क्रीन SPF 30 और सनस्क्रीन SPF 50, दोनों की अपनी-अपनी जरूरतें हैं। जैसे अगर आप अधिक समय कमरे के अंदर बिताते हैं, जैसे ऑफिस में रहते हैं या मुंह कवर करके ट्रैवल करते हैं, तो आपके लिए सनस्क्रीन SPF 30 लगाना ज्यादा फायदेमंद होगा। इसके विपरीत, अगर आप अधिकतर समय धूप में समय बिताते हैं, तो सनस्क्रीन SPF 50 लगाएं। ये एथलीट, ट्रैकिंग, डिलीवरी जॉब आदि करने वालों के लिए अधिक उपयोगी है।"

  सनस्क्रीन SPF 30 के फायदे सनस्क्रीन SPF 50 के फायदे
UVB प्रोटेक्श क्या आप जानते हैं कि सनस्क्रीन SPF 30 लगभग 97 प्रतिशत UVB रेज को कवर करता है। आपको बता दें कि यूवीबी यानी अल्ट्रा वायोलेट बी रेज, जो कि स्किन की बाहरी सतह को नुकसान पहुंचाती हैं। सनस्क्रीन SPF 50 UVB से करीब 98 फीसदी तक बचाव करता है। इसलिए, सीधे धूप के संपर्क में काम करने वालों के लिए इसे बेहतर विकल्प माना जाता है।
PA रेटिंग PA रेटिंग से यह पता चलता है कि सनस्क्रीन त्वचा को UVA किरणों (एजिंग और टैनिंग) से कितनी सुरक्षा प्रदान करती है। PA रेटिंग की बात करें, तो सनस्क्रीन SPF 30 और सनस्क्रीन SPF 50 दोनों की ही अलग-अलग PA रेटिंग हो सकती है। कुछ SPF 30 में PA+++ होता है। SPF 50 में भी PA रेटिंग अलग-अलग हो सकते हैं। इसे आप अपनी जरूरत के अनुसार PA+++ या PA++++ को चुन सकते हैं।
टेक्सचर अगर आप ऐसा सनस्क्रीन ढूंढ़ रहे हैं, तो लाइट और कंफर्टेबल हो, तो इसके लिए SPF 30 अधिक बेहतर विकल्प है। इसे आप मॉइश्चराइजर के ऊपर भी लगा सकते हैं और यह पूरे प्रभावशाली तरीके से काम करता है। SPF 50, SPF 30 की तुलना में बिल्कुल अलग होता है। यह थोड़ा हैवी होता है और अक्सर हल्का चिपचिपा भी महसूस होता है। अगर आप अपना अधिक समय धूप में ही बिताते हैं, तो इसके लिए SPF 50 का चयन किया जा सकता है। हालांकि, फॉर्मूलेशन के अनुसार SPF 50 भी अब जेल या वॉटर-बेस्ड हल्के टेक्सचर में भी उपलब्ध होने लगे हैं।

क्या है बेहतर?

Sunscreen SPF 30 Or SPF 50 Which Is Better For Skin In WinterSunscreen SPF 30 Or SPF 50 Which Is Better For Skin In Winter

चूंकि, यह स्पष्ट हो चुका है कि कमरे के अंदर अधिक समय बिताने वालों के लिए SPF 30 अच्छा विकल्प है और आउटडोर वक्त बिताने वालों के लिए SPF 50 बेहतर है। इसके अलावा, आप अपने लिए सही सनस्क्रीन को चुनने से पहले उसके टेक्सचर को भी ध्यान में रख सकते हैं। अगर आप पूरा दिन कंफर्टेबल रहना चाहते हैं और पूरे दिन के लिए SPF क्रीम को चुनना है, तो SPF 30 को अपने लिए चुन सकते हैं।

Cureus Journal of Medical Science में प्रकाशित रिव्यू के अनुसार, UVB से बचाव में केवल हाई SPF काफी नहीं है। त्वचा की गहरी सुरक्षा, उम्र से पहले बुढ़ापा रोकने और स्किन कैंसर के खतरे को कम करने के लिए UVA और UVB दोनों से बचाने वाला ब्रॉड-स्पेक्ट्रम (Broad-Spectrum) प्रोटेक्शन जरूरी होता है।

इसे भी पढ़ें: सनस्क्रीन लगाने के बाद भी चेहरे पर टैनिंग और पिग्मेंटेशन बढ़ रहा है? डॉक्टर से जानें कारण

सनस्क्रीन कैसे अप्लाई करें?

Sunscreen SPF 30 Or SPF 50 Which Is Better For Skin During WinterSunscreen SPF 30 Or SPF 50 Which Is Better For Skin During Winter

आप अपने लिए कौन सा SPF चुन रहे हैं, इससे ज्यादा महत्व इस बात का है कि आप इसका उपयोग किस तरह कर रहे हैं। SPF लगाने के लिए यहां बताए गए टिप्स को अपनाएं, जैसे-

  • SPF 50 लगा रहे हैं, तो इसे हमेशा जरूरत के अनुसार लगाएं।
  • सनस्क्रीन को अपनी दो उंगली पर लें और धीरे-धीरे पूरे चेहरे पर फैला दें।
  • सिर्फ चेहरे पर ही नहीं, बल्कि अपनी गर्दन पर भी SPF अप्लाई करें।
  • अगर आप अधिकतर समय घर से बाहर रहते हैं, तो प्रत्येक दो घंटे में SPF क्रीम लगाना सही होता है।
  • सर्दियों में हवा में नमी नहीं होती है, जिससे स्किन डिहाइड्रेट होकर रूखी और बेजान हो जाती है। इसलिए, अपनी स्किन के लिए हाइड्रेटिंग फॉर्मूला वाला ही क्रीम यूज करें।

इसे भी पढ़ें: क्या ऑयली स्किन वाले लोगों को सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए? जानें डर्मेटोलॉजिस्ट से

निष्कर्ष

सर्दियों के दिनों में भी SPF क्रीम लगाई जानी जरूरी है। हालांकि, अक्सर लोग ऐसा करने से बचते हैं। आप ऐसा न करें। सर्दी में भी सूरज की अल्ट्रा वायलेट रेज से स्किन को बचाया जाना आवश्यक है। हां, आप अपनी जरूरत के अनुसार SPF 30 या SPF 50 लगा सकते हैं। लेकिन, अगर स्किन में लाइट क्रीम सूट करता है, तो SPF 30 आपके लिए सही होगा, क्योंकि यह लाइट वेट होता है।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • क्या सनस्क्रीन लगाने के बाद सीधे धूप में जाने से पहले चेहरा धोना या पोंछना जरूरी होता है?

    नहीं, ऐसा बिलकुल नहीं करना चाहिए। इससे त्वचा पर बनी सनस्क्रीन की सुरक्षात्मक परत हट जाती है।
  • क्या दो अलग-अलग SPF (जैसे SPF 30 और SPF 50) की क्रीम मिलाकर लगाना सेफ है?

    नहीं, दो सनस्क्रीन मिलाने से SPF जुड़ता नहीं है, बल्कि उनका केमिकल फॉर्मूलेशन असंतुलित हो जाता है।

Read Next

→ चेहरे पर बर्फ या ठंडा पानी? जानें पफीनेस दूर करने का सबसे असरदार तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Health Journalist

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 02, 2026 13:21 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra