Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

स्मोकिंग के बावजूद कुछ ही लोगों को क्यों होता है कैंसर? स्टडी का दावा DNA में छिपा है कारण

कैंसर होने का रिस्क सिर्फ स्मोकिंग या यूवी किरणों से ही नहीं होता, बल्कि इसका कारण DNA म्यूटेशन भी हो सकती है। इस लेख में हाल ही में हुई स्टडी ने कैंसर के कारणों को विस्तार से समझाया है।

अक्सर लोगों का सवाल होता है कि जब दो लोग एक जैसे वातावरण में रहते हैं, इसके बावजूद एक को कैंसर होता है और दूसरे को नहीं। अब इसके कारणों को हाल ही में हुई स्टडी में विस्तार से बताया है। वैज्ञानिकों ने पहली बार ऐसे प्रत्यक्ष प्रमाण पेश किए हैं, जिनसे पता चलता है कि हमारे वंशानुगत जीन (Inherited Genes) कैंसर के रिस्क को प्रभावित करने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसका मतलब यह है कि सिर्फ स्मोकिंग, प्रदूषण या धूप ही नहीं, बल्कि हमारी आनुवंशिक बनावट भी यह तय करती है कि डीएनए को हुए नुकसान से हमारा शरीर कितनी अच्छी तरह निपट पाता है।

क्या कहती है नई रिसर्च?

Nature में प्रकाशित इस अध्ययन को यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज, यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग और यूरोप व अमेरिका के कई वैज्ञानिक संस्थानों के रिसर्चर्स ने मिलकर किया। रिसर्च के दौरान वैज्ञानिकों ने पाया कि किसी व्यक्ति की आनुवंशिक संरचना यह तय कर सकती है कि पर्यावरण से होने वाला डीएनए डैमेज शरीर में किस हद तक म्यूटेशन में बदलता है और आगे चलकर ट्यूमर बनने का रिस्क कितना बढ़ता है। यह पहली बार हुआ है कि रिसर्चर्स ने पाया कि वंशानुगत जीन और जिंदगीभर होने वाले डीएनए म्यूटेशन मिलकर कैंसर होने की दिशा तय करते हैं। इस रिसर्च से कैंसर से जुड़ी कई बातें साफ हुई है।

हर स्मोकिंग करने वाले को फेफड़ों का कैंसर क्यों नहीं होता?

अक्सर देखा जाता है कि कई लोग सालों तक स्मोकिंग करते हैं, लेकिन उन्हें कभी फेफड़ों का कैंसर नहीं होता। वहीं कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जिन्होंने कभी सिगरेट नहीं पी, फिर भी उन्हें लंग कैंसर हो जाता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इसके पीछे सिर्फ पर्यावरण नहीं, बल्कि व्यक्ति की जेनेटिक प्रोफाइल भी जिम्मेदार होती है। कुछ लोगों के शरीर में मौजूद जीन डीएनए को हुए नुकसान की बेहतर मरम्मत कर लेते हैं, जबकि कुछ लोगों में यही क्षमता थोड़ी कम होती है। ऐसे में समान रिस्क होने के बावजूद कैंसर का खतरा अलग-अलग हो सकता है।

DNA डैमेज से कैंसर का खतरा कैसे होता है?

हमारे शरीर की हर कोशिका में डीएनए मौजूद होता है, जो कोशिकाओं को सही तरीके से काम करने के निर्देश देता है, लेकिन जब स्मोकिंग या यूवी किरणें, प्रदूषण या अन्य कारणों डीएनए को बार-बार नुकसान पहुंचता है, तो उसमें बदलाव होने लगते हैं। अगर शरीर समय रहते इन बदलावों को ठीक नहीं कर पाता, तो कोशिकाएं अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगती हैं और यही आगे चलकर ट्यूमर या कैंसर का रूप ले सकती हैं। हालांकि, हर डीएनए डैमेज कैंसर में नहीं बदलता। यह काफी हद तक इस बात पर निर्भर करता है कि व्यक्ति के जीन उस नुकसान को कितनी प्रभावी तरह से ठीक कर पाते हैं।

 smoking cause cancer study reveals

यह भी पढ़ें- सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? जानें क्या यह कमजोर फेफड़ों का संकेत है

स्टडी से कैंसर के इलाज पर असर पड़ सकता है?

इस रिसर्च का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि भविष्य में कैंसर की रोकथाम और स्क्रीनिंग सभी लोगों के लिए एक जैसी नहीं होगी। रिसर्चर्स का मानना है कि आगे चलकर किसी व्यक्ति के जेनेटिक रिस्क प्रोफाइल के आधार पर यह तय किया जा सकता है कि उसे किस उम्र में स्क्रीनिंग शुरू करनी चाहिए, कितनी बार जांच करानी चाहिए और किन रिस्क फैक्टर्स से ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।

लाइफस्टाइल में किस तरह के बदलाव करने चाहिए?

रिसर्च में साफ किया गया है कि अच्छी अनुवंशिक बनावट होने के बावजूद लोगों को स्मोकिंग, तंबाकू, तेज धूप और अनहेल्दी आदतों से दूरी बनाना भी जरूरी है। फेफड़ों के कैंसर की बड़ी वजह स्मोकिंग हो सकती है और लंबे समय तक तेज धूप में रहने से स्किन कैंसर का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए सेहतमंद जीवनशैली अपनाना बहुत जरूरी है।

निष्कर्ष
इस रिसर्च में बताया गया है कि कैंसर का खतरा काफी हद तक पर्यावरण, आदतों और अनुवांशिक बनावट, तीनों पर निर्भर करता है। व्यक्ति की अनुवांशिक जेनेटिक जीन यह प्रभावित करती है कि स्मोकिंग, यूवी किरणें जैसे फैक्टर्स से होने वाला डीएनए डैमेज किस तरह म्यूटेशन में बदलता है और ट्यूमर बनने की प्रक्रिया को कितना प्रभावित करता है।

All Image Credit: Magnific

Read Next

डिमेंशिया का खतरा 45% तक हो सकता है कम, WHO ने जारी की नई गाइडलाइन

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Aneesh Rawat

Chief Sub Editor

अनीश रावत को हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 16+ साल का अनुभव है। फिलहाल जागरण न्यू मीडिया के Onlymyhealth में चीफ सब एडिटर हैं। महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, मेडिटेशन और योग पर Research based, doctor verified और SEO फ्रेंडली लेख लिखने में विशेषज्ञ हैं। न्यूज 24, ऑल इंडिया रेडियो और ThinkRight मेडिटेशन ऐप जैसे भरोसेमंद platforms पर काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 28, 2026 19:19 IST

    Published By : Aneesh Rawat

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content