Tue Sep 22, 2026 | 03:04 PM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

बालों को धूप से बचाना क्यों है जरूरी? डॉक्टर से जानें बालों के लिए UV किरणों के नुकसान

लंबे समय तक धूप के संपर्क में रहने से बाल डैमेज होने लगते हैं और प्राकृतिक सुरक्षात्मक परत को भी नुकसान होने लगता है। बालों को UV रेज से बचाव के लिए आप क्या कर सकते हैं? एक्सपर्ट ने खुद दिए हैं कुछ जरूरी सुझाव। जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
बालों को धूप से बचाना क्यों है जरूरी? डॉक्टर से जानें बालों के लिए UV किरणों के नुकसानबालों को धूप से बचाना क्यों है जरूरी? डॉक्टर से जानें बालों के लिए UV किरणों के नुकसान

आमतौर पर UV रेज की बात आते ही हम अपनी स्किन की देखभाल करने लगते हैं। क्या आप जानते हैं कि UV रेज आपके बालों को भी उतना ही नुकसान पहुंचाते हैं, जितना कि स्किन को। जी, हां! यह सच है। एक्सपर्ट्स की मानें, तो लंबे समय तक धूप के संपर्क में आने से बाल रूखे और बेजान हो सकते हैं। यही कारण है कि आपको अपने बालों को भी धूप से बचाए रखने की जरूरत है। इस लेख में राजौरी गार्डन स्थित Advanced Skin Clinic की Founder, Aesthetic Physician, Cosmetologist And Skin Specialist डॉ. करुणा मल्होत्रा से जानें कि आखिर UV रेज बालों को कैसे नुकसान पहुंचाते हैं और इनसे बचाव के क्या तरीके हो सकते हैं?

बालों को UV रेज से होने वाले नुकसान

how uv rays damage hair protection tipshow uv rays damage hair protection tips

1. क्यूटिकल को नुकसान

जब कोई लंबे समय तक धूप के संपर्क में रहते हैं, तो इसकी वजह से बालों के क्यूटिकल्स को नुकसान होने लगता है। इसका मतलब है कि बालों की बाहरी सुरक्षात्मक लेयर खराब होने लगती है। नतीजतन, बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। यही नहीं, बाल इतने शुष्क हो जाते हैं कि उनका लुक पूरी तरह खराब नजर आने लगता है। कमजोर क्यूटिकल्स के कारण बालों का झड़ना भी बढ़ जाता है। Journal of Cosmetic Dermatology से भी पता चलता है कि UV रेज बालों के क्यूटिकल को नुकसान पहुंचाते हैं।

इसे भी पढ़ें: स्किन पर ये 7 लक्षण हो सकते हैं समय से पहले बुढ़ापे के संकेत, न करें नजरअंदाज

2. बालों की नमी कम होना

सूरज की UV किरणें सिर्फ बालों की बाहरी परत को ही नुकसान नहीं पहुंचाते हैं, बल्कि इसकी वजह से बालों में पोषक तत्वों को भी क्षति पहुंचने लगती है। साल 2022 में International Journal of Cosmetic Science में प्रकाशित शोध पत्र के अनुसार, UV किरणों के संपर्क में रहने से उनके लिपिडोम (Lipidome - वसा/ऑयल संरचना) पर गहरा असर डालता है। जानकारी के लिए बता दें कि हमारे बालों में प्राकृतिक रूप से तेल और वसा होते हैं, जो बालों में नमी बनाए रखते हैं, उन्हें चमकदार बनाते हैं और टूटने से बचाते हैं। 

डॉ. करुणा मल्होत्रा कहती हैं, "लंबे समय तक UV रेज के संपर्क रहने से माॅइश्चराइजर, ऑयल या लीव-इन कंडीशनर से बालों को मिले पोषक तत्वों को हानि पहुंचती है। यही नहीं, बालों के अंदर मौजूद केराटिन (प्रोटीन) को भी नुकसान होने लगता है। ऐसे में बालों की मजबूती कम हो जाती है और बाल दोमुंहे होकर टूटने लगते हैं।"

3. बालों का रंग फीका पड़ना

क्या आप जानते हैं कि धूप की किरणों के संपर्क में रहने के कारण बालों का नेचुरल कलर भी प्रभावित होता है? Journal of Photochemistry and Photobiology B: Biology में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, UV रेज ब्लीचिंग और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस की प्रक्रिया के जरिए बालों के प्राकृतिक पिग्मेंट को नष्ट कर देते हैं। नतीजतन, बाल धूप से ब्लीच हुए जैसे हल्के और फीके नजर आने लगते हैं। इतना ही नहीं, UV किरणें बालों की अंदरूनी परतों तक जाकर फ्री रेडिकल बनाती हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस पैदा करके बालों के रंग को और ज्यादा खराब कर देती हैं।

4. स्कैल्प को नुकसान

जब कोई लंबे समय तक धूप में रहता है, तो इससे सिर्फ बालों का पोषण ही कम नहीं होता है। इसके साथ-साथ स्कैल्प को भी भारी नुकसान होने  लगता है। विशेषज्ञों की मानें, तो धूप के कारण स्कैल्प में अतिरिक्त पसीना आने लगता है। वहीं, UV किरणों की वजह से स्कैल्प में दाने, सनबर्न, रेडनेस जैसी कई समस्याएं होने लगती है। वास्तव में, UV किरणें सिर के ऊपरी हिस्से की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाती है, जिससे स्कैल्प से संबंधित समस्याएं होने लगती हैं।

साल 2019 में International Journal of Cosmetic Science में प्रकाशित शोध पत्र के अनुसार, सूर्य की UV किरणें सिर की ऊपरी त्वचा के साथ-साथ बालों के फोलिकल्स यानी जड़ों को भी नुकसान पहुंचाती है।

इसे भी पढ़ें: स्किन पर समय से पहले दिख रहे हैं एजिंग के संकेत? वजह हो सकती हैं आपकी ये लाइफस्टाइल गलतियां

5. बालों का झड़ना

how uv rays damage hair protection tips2how uv rays damage hair protection tips2

UV किरणों के संपर्क में रहने के कारण बालों का झड़ना भी बढ़ सकता है। सवाल है, ऐसा क्यों होता है? जैसा कि हमने पहले ही स्पष्ट किया है कि इसकी वजह से क्यूटिकल्स कमजोर हो जाते हैं, बालों के प्रोटीन को क्षति पहुंचती है और स्कैल्प को भी नुकसान होने लगता हैं। ऐसे में बाल शुष्क और बेजान होकर झड़ने लगते है। असल में, UV रेज के कारण ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ जाता है। ऐसे में हेयर फाॅलिकल्स में सूजन आ जाती है, जो कि हेयर फाॅल को बढ़ावा देते हैं।

UV रेज से बालों को कैसे बचाएं?

चूंकि, यह स्पष्ट हो गया है कि UV रेज बालों के लिए बिल्कुल सही नहीं है। इसलिए, बहुत जरूरी है कि आप अपने बालों को UV रेज से बचाएं। इसके लिए यहां बताए गए टिप्स अपना सकते हैं, जैसे-

  1. जब भी धूप में निकलें, बालों को स्कार्फ से कवर करें।
  2. लंबे बाल हैं, तो धूप में निकलने से पहले चोटी या पोनी बना लें।
  3. UV रेज बचाव के लिए बालों पर लीव-इन कंडीशनर अप्लाई करें।
  4. नियमित रूप से बालों की हेयर ऑयलिंग करें, बालों की चमक बनी रहेगी।
  5. स्कैल्प की प्रोटेक्शन के लिए हेयर सनस्क्रीन का उपयोग करें।
  6. सुबह 10.00 से दोपहर 4.00 बजे के बीच धूप में निकलने से बचें।
  7. नियमित रूप से माइल्ड शैंपू से हेयर वाॅश करें।

इसे भी पढ़ें: बालों में कई तेल मिलाकर लगाना फायदेमंद है या नुकसानदेह? जानें डॉक्टर की राय

निष्कर्ष

UV रेज बालों के लिए बिल्कुल सही नहीं है। इससे बालों को भारी नुकसान होता है। इसमें बालों का डैमेज हो, दो मुंहे बाल होना, बालों का प्राकृतिक रंग फीका पड़ना आदि शामिल हैं। यहां तक कि लंबे समय तक UV रेज के संपर्क में रहने से बालों का झड़ना भी बढ़ जाता है। इस तरह की समस्या से बचाव करना है, तो धूप के संपर्क में कम जाएं। साथ ही, बालों को हमेशा प्रोटेक्ट करें। इसके लिए, नियमित रूप से हेयर ऑयलिंग करें, माइल्ड शैंपू से हेयर वाॅश करें और कंडीशनर का इस्तेमाल करना न भूलें।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • क्या UV किरणों से बचाव के लिए बालों में नारियल तेल लगाना फायदेमंद है?

    प्राकृतिक तेलों में बहुत कम प्राकृतिक SPF (लगभग 2-7 SPF) होता है। ये UV रेज से बालों को पूरी तरह नहीं बचा पाते हैं। हालांकि, तेल लगाने से बालों की बाहरी परत को कुछ हद तक धूप से होने वे नुकसान से बचाया जा सकता है।
  • क्या स्विमिंग करते समय धूप में रहने से बाल ज्यादा डैमेज क्यों होते हैं?

    हां, ऐसा होता है। दरअसल, स्विमिंग पूल के पानी में मौजूद क्लोरीन (Chlorine) और सूरज की UV किरणें मिलकर बालों के प्रोटीन (Keratin) को नुकसान पहुंचाती है।

Read Next

हेयर ग्रोथ के लिए घर पर कैसे बनाएं रोजमेरी वॉटर? एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल का तरीका और 5 फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 22, 2026 13:39 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content