रोजमेरी वॉटर में खास एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो कि बालों की ग्रोथ बढ़ाते हैं। दरअसल, इसे लगाने से बालों का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और बालों को पोषण मिलता है। इतना ही नहीं, रोजमेरी वॉटर में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी माइक्रोबियल गुण भी होता है, जिससे स्कैल्प इंफेक्शन से बचाव होता है, बालों को मजबूती मिलती है और बाल खूबसूरत और लंबे होते हैं। इसके अलावा भी Dr. Chandani Jain Gupta, MBBS & MD - Dermatologist & Aesthetic Physician, Elantis Healthcare, New Delhi ने बालों के लिए रोजमेरी वॉटर के कई फायदे के बारे में बताया है, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
रोजमेरी वॉटर घर पर कैसे बनाएं?
डॉ. चांदनी कहती हैं कि रोजमेरी वॉटर घर पर बनाना बेहद आसान है और इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं है। आपको करना ये है कि
- रोजमेरी की पत्तियों को धोकर रख लें।
- अब इसे पानी में डालकर अच्छी तरह से उबाल लें।
- जब पानी थोड़ा कम हो जाए तो इसे छान लें और एक स्प्रे बॉटल में डाल लें और बालों के लिए इस्तेमाल करें।
रोजमेरी वॉटर बालों में कब और कैसे लगाएं?
रोजमेरी वॉटर से आप अपने बालों की मसाज कर सकते हैं। खास बात ये है कि आप इसे हर दिन अपने बालों में लगा सकते हैं जिससे बालों की बनावट बेहतर होती है और बालों की समस्याओं में भी कमी आती है। रेगुलर इस्तेमाल के लिए आपको करना ये है कि
- रोजाना रात में सोने से पहले स्कैल्प में रोजमेरी वॉटर को स्प्रे करें।
- हल्के हाथों से मसाज करें जिससे बालों का ब्लड सर्कुलेशन तेज हो।
- धीरे-धीरे उंगलियों के प्वाइंट्स से जड़ों को मसाज दें।
रेगुलर आप इसका इस्तेमाल करते रहें। अगर आपने किसी दिन बालों को शैंपू किया है उस दिन भी आप इसे अपने बालों में लगा सकते हैं जिससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है। साथ ही ये स्ट्रेस कम करता है जिससे बालों की जड़ों को पोषण मिलता है और बाल अंदर से हेल्दी रहते हैं।
Inside-3
इसे भी पढ़ें: Rice Water for Hair: बाल धोने के लिए इस्तेमाल करें चावल का पानी, मिलेंगे कई फायदे
हेयर ग्रोथ के लिए रोजमेरी वॉटर के क्या फायदे हैं?
डॉ. चांदनी कहती हैं कि हेयर ग्रोथ के लिए आप रोजमेरी वॉटर का इस्तेमाल काफी लंबे समय तक कर सकते हैं और इसके फायदे भी कई हैं जैसे-
1. हेयर फॉल कम करने में मददगार
डॉ. चांदनी कहती हैं कि हेयर ग्रोथ के लिए आप रोजमेरी वॉटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, ये कई स्टडी बताते हैं कि रोजमेरी से निकलने वाला अर्क 2% मिनॉक्सिडिल (रोगेन) की तरह काम करता है। इसे लगाने से ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है और बालों को पोषण मिलता है जिससे हेयर फॉल में कमी आती है।
2. बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मददगार है
Dove Medical Press जर्नल में प्रकाशित इस स्टडी में बताया गया है कि छह महीने तक रोजमेरी एक्सट्रैक्ट का लगातार इस्तेमाल करने से बालों की डेंसिटी पर 2% मिनॉक्सिडिल जैसे ही नतीजे मिल सकते हैं। दरअसल, रोजमेरी वॉटर को लगाने से खुजली और ड्राईनेस में कमी आती है जिससे बालों को पोषण मिलता है और इनकी ग्रोथ अच्छी होती है।
3. स्कैल्प इंफेक्शन से बचाव में मददगार
डॉ. चांदनी बताती हैं कि रोजमेरी वॉटर हो या रोजमेरी ऑयल, दोनों ही स्कैल्प इंफेक्शन से बचाव में मददगार है। दरअसल, Plant Physiology जर्नल में बताया गया है कि रोजमेरी की पत्तियों मे में कार्नोसिक एसिड और इसका डेरिवेटिव कार्नोसोल मुख्य फेनोलिक डाइटरपीन हैं जो स्कैल्प को शांत करने के साथ फॉलिकल्स को नुकसान से बचाते हैं जिससे स्कैल्प इंफेक्शन से बचाव होता है।
इसे भी पढ़ें: प्याज का रस Vs चावल का पानी: लंबे और मजबूत बालों के लिए बेस्ट क्या है? जानें डॉक्टर से
4. डैंड्रफ कम करने में मददगार
डॉ. चांदनी कहती हैं कि रोजमेरी वॉटर डैंड्रफ कम करने में मददगार है। दरअसल, रोजमेरी के अर्क में एंटीमाइक्रोबियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होता है। ये डैंड्रफ को कम करने के साथ डैंड्रफ को कम करने में मददगार है। इसके अलावा ये स्कैल्प को शांत करने के साथ हेयर पोर्स को आराम देने में मददगार है जिससे बालों को पोषण पहुंचता है और बालों का झड़ना कम हो जाता है।
5. बालों को हेल्दी रखने में मददगार
डॉ. चांदनी कहती हैं कि रोजमेरी वॉटर बालों को हेल्दी रखने में बेहद मददगार है। इसके इस्तेमाल से बाल खूबसूरत, लंबे और शाइनी नजर आते हैं। इतना ही नहीं, जब आप इसे बालों में लगाते हैं तो धीरे-धीरे बालों की समस्याओं में कमी आने लगती है जिससे बालों को मजबूती मिलती है और बाल घने होने लगते हैं।
निष्कर्ष:
अंत में यही कि रोजमेरी वॉटर के अलावा आप रोजमेरी ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं जो कि बालों की बनावट को बनाए रखने के लिए समय से पहले बालों को सफेद होने से भी रोकता है। डॉ. चांदनी शर्मा का सुझाव है कि आप रोजमेरी वॉटर इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
FAQ
रोजमेरी ऑयल कब और कैसे लगाएं?
रोजमेरी ऑय को आप सोने से पहले अपने बालों में लगा सकते हैं जो कि बालों की ग्रोथ बढ़ाने के साथ नए बालों को भी उगने में मदद करते हैं।रोजमेरी ऑयल बालों में कैसे लगाना चाहिए?
रोजमेरी ऑयल बालों में कभी भी अकेले न लगाएं। आप इसे नारियल तेल और बादाम के तेल में मिलाकर बालों में लगा सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Sep 21, 2026 18:07 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta
