आज के समय में प्रदूषण, केमिकल वाले प्रोडक्ट्स और खराब लाइफस्टाइल और डाइट के कारण बालों से जुड़ी समस्याएं काफी ज्यादा बढ़ गई है। बालों से जुड़ी समस्याएं जैसे बालों का झड़ना, टूटना, दोमुंहे बाल, डल और बेजान दिखना काफी आम है। अपने बालों को हेल्दी रखने के लिए लोग केमिकल वाले हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बचने की कोशिश करते हैं और इसके स्थान पर लोग घरेलू और नेचुरल नुस्खे इस्तेमाल करते हैं, ताकि बालों को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है। ऐसे में कई लोग अपने बालों को चावल के पानी से धोते हैं, क्योंकि ये बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। चावल का पानी पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो बालों को मजबूत, घना और चमकदार बनाने में मदद करता है। इसलिए, आइए मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से जानते हैं बालों के लिए चावल के पानी के क्या फायदे हैं?
चावल के पानी से बाल धोने के फायदे
चावल का पानी बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसका इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद होता है।
1. पोषक तत्वों से भरपूर
चावल का पानी विटामिन बी, विटामिन ई, अमीनो एसिड, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। इतना ही नहीं, इसमें मौजूद इनोसिटोल नाम का तत्व बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है और बालों के टूटने की समस्या को रोका जा सकता है। यह तत्व बालों पर एक सुरक्षित परत बनाने में मदद करता है, जिससे बाल लंबे समय तक हेल्दी रहते हैं।
इसे भी पढ़ें: बालों पर चावल के पानी के नुकसान, एक्सपर्ट से जानें
2. बालों की ग्रोथ के लिए फायदेमंद
चावल के पानी से बाल धोने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह बालों की ग्रोथ बढ़ाने में फायदेमंद माना जाता है। चावल के पानी में मौजूद अमीनो एसिड और विटामिन बालों की जड़ों को पोषण देने का काम करता है, जिससे नए बाल उगाने में मदद मिलती है।
3. बालों को मजबूत और घना बनाता है
बालों के कमजोर और पतले होने की समस्या आज के समय में बहुत आम हो गई है। चावल के पानी से बालों को धोने से इसकी जड़ों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है, जिससे बालों के टूटने की समस्या कम होती है। चावल के पानी के इस्तेमाल से बालों की मोटाई बढ़ती है और बाल ज्यादा घने दिखाई देते हैं।

4. बालों की चमक बढ़ाएं
चावल के पानी से नियमित बाल धोने से ड्राई, बेजान और डल बालों की समस्या को दूर करने में मदद मिल सकती है। यह पानी बालों की ऊपरी परत को स्मूथ बनाने में मदद करता है, जिससे बाल मुलायम और चमकदार बनते हैं। नियमित रूप से चावल के पानी का उपयोग करने से बाल नेचुरल तरीके से चमकदार बनते हैं।
5. डैंड्रफ और स्कैल्प के लिए फायदेमंद
चावल का पानी स्कैल्प को साफ करने और डैंड्रफ की समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्कैल्प में होने वाली खुजली, डैंड्रफ और जलन की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है। यह स्कैल्प की पीएच संतुलन को बनाए रखता है, जिससे डैंड्रफ की समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें: हेयर ग्रोथ में फायदेमंद होता है चावल से बना टोनर, जानें फायदे और बनाने का तरीका
6. दोमुंहे बालों से राहत
दोमुंहे बालों की समस्या से बचाव के लिए भी आप चावल के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। चावल का पानी बालों को पोषण मिलता है, जिससे बाल मजबूत बनते हैं और दोमुंहे बालों की समस्या को कम करने में मदद मिलती है। यह बालों की नमी को बनाए रखने और उन्हें टूटने से बचाया जा सकता है।
निष्कर्ष
चावल के पानी से बाल धोना एक सिंपल, सस्ता और काफी प्रभावी घरेलू उपाय है। यह बालों की ग्रोथ बढ़ाने के साथ उन्हें मजबूत बनाने, हेयर फॉल को रोकने और बालों की चमक को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। इसलिए, आप नियमित रूप से अपने बालों को चावल के पानी से धो सकते हैं।
Image Credit: Freepik
FAQ
चावल के पानी को बालों में कैसे लगाएं?
चावल का पानी बालों में लगाने के लिए चावल धोकर पानी में 30 मिनट से रातभर पानी में भिगोकर रख सकते हैं और फिर पानी छानकर इसे शैम्पू के बाद कंडीशनर के रूप में अपने बालों में 10 से 20 मिनट के लिए लगाकर रखें और फिर बालों को धो लें।राइस वाटर कब लगाना चाहिए?
चावल का पानी बालों और चेहरे दोनों के लिए फायदेमंद होता है। आप इसका इस्तेमाल बालों को शैंपू करने के बाद कंडीशनर के रूप में कर सकते हैं और हफ्ते में 1 से 2 बार।क्या चावल के पानी से बाल धोना सुरक्षित है?
हां, चावल के पानी से बालों को धोना सुरक्षित माना जाता है। यह बालों की ग्रोथ बढ़ाने, दोमुंहे बालों से छुटकारा दिलाने और स्कैल्प को हेल्दी रखने में मदद करता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 15, 2026 15:58 IST
Modified By : Katyayani Tiwari Jan 15, 2026 15:58 IST
Modified By : Katyayani TiwariJan 15, 2026 15:58 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dr Kiran Gupta