Rice Water For Face: कोरियन स्किन केयर रूटीन आजकल ट्रेंड में है। इसके कुछ जरूरी इंग्रोडिएंट्स हैं जिसका इस्तेमाल इसके हर प्रोडक्ट में होता है जैसे स्नेल म्यूसिन, जिनसेंग, ग्रीन टी और राइस वॉटर यानी चावल का पानी। आज हम बात सिर्फ राइस वॉटर की करेंगे कि कैसे इसका इस्तेमाल स्किन को कई समस्याओं से बचा सकता है? साथ ही हम जानेंगे कि आपके स्किन टाइप के अनुसार आप चावल के पानी का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं। इसके अलावा इसके फायदे क्या हैं? जानते हैं इस बारे में Dr. Chandani Jain Gupta, MBBS & MD - Dermatologist & Aesthetic Physician, Elantis Healthcare, New Delhi से।
स्किन के लिए राइस वॉटर क्यों फायदेमंद है?
चांदनी जैन कहती हैं कि राइस वॉटर एमिनो एसिड से भरपूर है। इसमें विटामिन बी, ई और कुछ खास एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कि स्किन को हाइड्रेट करतें है और यही कोरियन ब्यूटी का सीक्रेट हैं। राइस वॉटर स्किन को हाइड्रेट करता है और इसके एमियो एसिड स्किन में जाकर हीलिंग का काम करते हैं। ये स्किन को सॉफ्ट करने के साथ सेल रिपेयर में मददगार है जिससे चेहरा साफ और सुंदर नजर आता है। इसके अलावा राइस वॉटर में
- फेरुलिक एसिड (ferulic acid) मिलता है जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो नुकसानदायक फ्री रेडिकल्स को बेअसर करता है, उम्र बढ़ने के लक्षणों को धीमा करता है और स्किन की चमक बढ़ाता है।
- राइस वॉटर का विटामिन सी मेलेनिन को कम करने और बैलेंस करने में मदद करता है जिससे डार्क स्पॉट्स में कमी आती है और पिग्मेंटेशन में कमी आती है।
- चावल के पानी में इनोसिटोल जैसे कंपाउंड होते हैं जो कोशिका मरम्मत को बढ़ावा देते हैं, त्वचा की लोच बढ़ाते हैं और महीन रेखाओं को कम करते हैं।
- चावल का एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है जो चेहरे की रेडनेस, जलन और सनबर्न को शांत करता है।
- ये स्किन पोर्स को कसता है और एजिंग के लक्षणों को कम करता है।
इसे भी पढ़ें: सेंसिटिव स्किन पर न लगाएं ये 5 चीजें, डर्मेटोलॉजिस्ट ने दी खास सलाह
सेंसिटिव स्किन के लिए राइस वॉटर
सेंसिटिव स्किन के लिए आपको राइस वॉटर बनाना है तो
- सबसे पहले 2 कप पानी में 1 कप चावल 1 घंटे के लिए भिगोकर छोड़ दें।
- इस पानी को छान लें और इसे चेहरे पर लगाएं।
- इसमें आपको इसे ऐसे ही लगाना है और फिर ठंडे पानी से चेहरा साफ कर लें।
- इससे स्किन अंदर से हेल्दी रहेगी और पीएच भी बैलेंस रहेगा।
ऑयली स्किन के लिए राइस वॉटर
ऑयली स्किन के लिए राइस वॉटर को आप पके हुए चावल के पानी से बनाएं और इसे रातभर रखकर सुबह इसका इस्तेमाल करें। तो आपको करना ये है कि
- रात में चावल को पानी में पकाएं और इस पानी को छानकर रख लें।
- सुबह इसमें से 2 चम्मच चावल का पानी लें और इसमें टी ट्री ऑयल मिला लें।
- इसे कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं।
- 20 मिनट बाद चेहरा साफ कर लें।
टी ट्री ऑयल मिलाकर राइस वॉटर इस्तेमाल करने से चेहरे के ऑयल को कंट्रोल करने के साथ एक्ने कम करने में मदद मिलती है। इससे सीबम का उत्पादन कम होता है और एक्ने के बैक्टीरिया कम होते हैं और एक्ने की समस्या कम होती है।
इसे भी पढ़ें: चेहरे पर मुंहासे हैं तो आपको है अलग स्किनकेयर रूटीन की जरूरत, डॉक्टर से जानें क्या करें-क्या नहीं
ड्राई स्किन के लिए राइस वॉटर
ड्राई स्किन के लिए आप राइस वॉटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको करना ये है कि
- चावल को थोड़ा ज्यादा पकाएं और इसका पानी निकालकर रख लें।
- इस गाढ़े पानी में शहद और विटामिन ई मिला लें।
- इसे अपने चेहरे पर लगाएं और स्किन को ड्राई होने दें।
- अब लगभग 20 मिनट के बाद चेहरा वॉश कर लें।
इस प्रकार से ड्राई स्किन के लिए राइस वॉटर का इस्तेमाल करना स्किन के लिए फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, चावल का गाढ़ा पानी स्किन में नमी को लॉक करता है जो ड्राई स्किन को जरूरत होती है और शहद और विटामिन ई स्किन को मॉइस्चराइज करते हैं। इससे स्किन की नमी बनी रहती है और स्किन हेल्दी रहती है।
निष्कर्ष:
अंत में चांदनी जी कहती हैं कि चावल का पानी स्किन के लिए फायदेमंद है और स्किन के लिए इसका इस्तेमाल करना बहुत मुश्किल नहीं है। आप इसे घर पर बनाकर अपनी सुविधा से इस्तेमाल कर सकते हैं जिससे स्किन को तमाम फायदे मिलते हैं। ध्यान रखें कि आप इसे लंबे समय तक स्टोर करके इस्तेमाल न करें क्योंकि चावल का पानी जल्दी खराब हो जाता है और बेअसर हो सकता है।
FAQ
चावल के पानी का टोनर कैसे बनाएं?
चावल के पानी का टोनर बनाने के लिए आपको चावल के पानी को उबाल लेना और इसे छान लेना है। इसमें कुछ बूंद गुलाब जल मिलाकर स्प्रे बॉटल में डालना है और इसे इस्तेमाल करना है।चावल के पानी से बाल लंबे होते हैं
चावल के पानी में कई प्रकार के पोषक तत्व होते हैं जो बालों को पोषण देने के साथ इसकी ग्रोथ बढ़ाने में मदद करते हैं। साथ ही इससे बाल सिल्की और शाइनी नजर आते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Sep 01, 2026 13:46 IST
Modified By : Pallavi Kumari Sep 01, 2026 13:46 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta