Fri Sep 11, 2026 | 06:55 PM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

सेंसिटिव स्किन पर न लगाएं ये 5 चीजें, डर्मेटोलॉजिस्ट ने दी खास सलाह

क्या आपकी स्किन भी सेंसिटिव है? अगर हां, तो ध्यान रखें कि कई तरह की चीजें बाजार में मौजूद हैं, जिनका इस्तेमाल करने से रेडनेस, सूजन आदि समस्याएं बढ़ सकती हैं। यहां हम उन्हीं चीजों के बारे में बता रहे हैं।

Sensitive Skin: जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव होती है, तो उन्हें अपने चेहरे का खास ख्याल रखना चाहिए। ऐसी कोई चीज नहीं लगानी चाहिए, जिससे उनकी त्वचा प्रभावित हो, ड्राईनेस बढ़ जाए और पिंपल या एक्ने समस्या ट्रिगर हो। हालांकि, सेंसिटिव स्किन वालों को अक्सर यह नहीं पता होता है कि उन्हें अपनी त्वचा पर क्या लगाना चाहिए और क्या नहीं? इस संबंध में आपको दे रहे हैं जानकारी। इस बारे में जानने के लिए हमने राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा से की बातचीत।

सेंसिटिव स्किन पर क्या न लगाएं

Ingredients to avoid on sensitive skin 01 (23)

फ्रेग्रेंस युक्त उत्पाद

सेंसिटिव स्किन वालों को फ्रेग्रेंस यानी खुशबूदार उत्पाद को चेहरे पर लगाने से बचना चाहिए। ध्यान रखें कि सेंसिटिव स्किन का मतलब ही है कि वह बहुत संवेदनशील है और फ्रेंग्नेंस युक्त उत्पादों में कई तरह के रसायनों का इस्तेमाल किया जाता है, जो कि सही नहीं है। इस संबंध में साल 2017 में Allergologie select में प्रकाशित एक रिव्यू आर्टिकल से भी पता चलता है कि कॉस्मेटिक्स और ब्यूटी प्रोडक्ट्स फ्रेग्रेंस युक्त होते हैं। त्वचा के इनके संपर्क में आने से एलर्जी ट्रिगर हो सकती है।

सिंथेटिक डाई का न करें उपयोग

कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स में सिंथेटिक डाई का उपयोग किया जाता है। यह आर्टिफिशियल यानी कृत्रिम रंग होते हैं, जिन्हें त्वचा पर लगाया जाना सही नहीं है। इससे सेंसिटिव स्किन जल सकती है या त्वचा का मूल रंग भी प्रभावित हो सकता है। साल 2024 में Frontiers In Public Health में प्रकाशित रिव्यू रिपोर्ट से स्पष्ट होता है, ब्यूटी प्रोडक्ट्स और पर्सनल केयर उत्पादों में कई टाॅक्सिक केमिकल्स का यूज होता है, जिससे त्वचा संबंधी समस्या के साथ-साथ कैंसर, हार्मोनल असंतुलन, श्वसन और प्रजनन संबंधी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। शोध में यह भी बताया गया है कि ऑर्गेनिक के नाम पर बिक रही सिंथेटिक डाई युक्त प्रोडक्ट भी सेफ्टी की गारंटी नहीं होते हैं।

इसे भी पढ़ें: स्किन पर ये 7 लक्षण हो सकते हैं समय से पहले बुढ़ापे के संकेत, न करें नजरअंदाज

एसेंशियल ऑयल

is vitamin c serum good for skin in winter 02 (4)

आमतौर पर एसेंशियल ऑयल  सेफ माने हैं, लेकिन सेंसिटिव स्किन वालों को एसेंशियल ऑयल भी नहीं लगाना चाहिए। दरअसल, एसेंशियल ऑयल में कई ऐसे तत्व होते हैं, जिससे एलर्जी ट्रिगर हो सकती है। खासकर, सेंसिटिव स्किन की बात करें, तो एसेंशियल ऑयल लगाने से उन्हें इचिंग की समस्या हो सकती है। इस बात की पुष्टि International Journal Of Women's Dermatology में प्रकाशित शोध से होती है। इस शोध में स्पष्ट किया गया है कि यह तेल कई जटिल रासायनिक यौगिकों से मिलकर बने होते हैं, जो त्वचा के संपर्क में आने पर एलर्जिक कांटेक्ट डर्मेटाइटिस यानी त्वचा पर एलर्जी, जलन और रेडनेस पैदा कर सकते हैं। इस बारे में डाॅ. करुणा मल्होत्रा कहती हैं, "सामान्यतः एसेंशियल ऑयल का उपयोग हमेशा कैरियल ऑयल यानी नारियल तेल आदि के साथ करना चाहिए। हालांकि, सेंसिटिव स्किन वालों को इसका पैच टेस्ट लेने के बाद भी इस्तेमाल करना चाहिए। अगर सूट न करे, तो तुरंत इसका यूज बंद कर देना चाहिए।"

फिजिकल स्क्रब

त्वचा से डेड स्किन को रिमूव करने के लिए फिजिकल स्क्रब का इस्तेमाल किया जाता है। हमारे यहां बड़ी संख्या में लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। इसमें कोई बुराई भी नहीं है, लेकिन सेंसिटिव स्किन वालों को इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इस संबंध में साल 2008 में Australian Journal Of Dermatology में प्रकाशित एक अध्ययन से पता चलता है कि फिजिकल स्क्रब का उपयोग सेंसिटिव स्किन पर करने से त्वचा छिल सकती है, स्किन की प्रोटेक्टिव लेयर को क्षति पहुंच सकती है और त्वचा में घाव हो सकता है। डाॅ. करुणा मल्होत्रा कहती हैं, ‘सेंसिटिव स्किन काफी नाजुक होती है और जरा सी चोट या घाव फैल सकती है। इसलिए, उन्हें फिजिकल स्क्रब का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।’

रेटीनॉइड्स से दूर रहें

सेंसिटिव स्किन पर रेटीनॉइड्स का उपयोग भी वर्जित होता है। दरअसल, यह एक तरह का केमिकल कंपाउंड होता है, जो कि विटामिन ए से प्राप्त होता है। आमतौर पर इसका इस्तेमाल कील-मुंहासों की समस्या से राहत पाने के लिए किया जाता है, लेकिन सेंसिटिव स्किन के लिए इसे सही नहीं माना जाता है। साल 2024 में Dermatology Research and Practice में प्रकाशित रिव्यू से इस बात का पता चलता है कि रेटीनॉइड्स मुंहासों और एंटी-एजिंग के इलाज में बेहद प्रभावी होते हैं। इसके बावजूद, रेटीनॉइड्स अक्सर त्वचा पर रेडनेस, सूखापन और जलन पैदा करते हैं। यही वजह है कि जिन लोगों की त्वचा बहुत जल्दी रिएक्ट करती है, उन्हें रेटीनॉइड्स का इस्तेमाल सोच-समझकर करने या इससे बचने की सलाह दी जाती है।

इसे भी पढ़ें: स्किन पर समय से पहले दिख रहे हैं एजिंग के संकेत? वजह हो सकती हैं आपकी ये लाइफस्टाइल गलतियां

निष्कर्ष

सेंसिटिव स्किन का बहुत ज्यादा ध्यान रखा जाना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं और बाजार में मिलने वाली किसी भी तरह के केमिकल प्रोडक्ट या इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल चेहरे पर करते हैं, तो इससे त्वचा में जलन, ड्राईनेस और एक्ने हो सकते हैं। कई बार त्वचा में सूजन भी आ सकती है। इस तरह की समस्या से बचना है, तो कोशिश करें कि जब भी कोई नया प्रोडक्ट उपयोग करें, पहले उसका पैच टेस्ट ले लें। अगर त्वचा में रेडनेस या जलन न हो, तभी इसको नियमित रूप से इस्तेमाल करें।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • सेंसिटिव स्किन पर नया प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से पहले क्या करना चाहिए?

    नए प्रोडक्ट को चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट लिया जाना चाहिए। अगर पैच टेस्ट में स्किन रेड हो जाती है या जलन होती है, तो उस प्रोडक्ट को दोबारा इस्तेमाल का न करें। 
  • क्या सेंसिटिव स्किन पर साबुन का इस्तेमाल करना सही है?

    नहीं, साबुन में हर्ष केमिकल होता हैं। इनके बजाय केवल सल्फेट-फ्री और माइल्ड क्लींजर का ही उपयोग करें।

Read Next

ज्यादा मीठा खाना कैसे आपके चेहरे पर समय से पहले झुर्रियों का कारण बन सकता है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 23, 2026 18:38 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content