हम सभी चाहते हैं कि हमारी त्वचा दमकती हुई नजर आए। इसके लिए, तरह-तरह के उपाय भी अपनाते हैं। कई लोग कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का अधिक उपयोग करते हैं, तो कुछ लोग घरेलू नुस्खों पर भरोसा करते हैं। आपने देखा होगा कि तमाम एहतियात बरतने के बावजूद कुछ लोगों में कम उम्र से ही स्किन एजिंग के लक्षण नजर आने लगते हैं। सवाल है, ऐसा क्यों होता है? वास्तव में, हमारी जीवनशैली से जुड़ी कई ऐसी गलत आदतें हैं, जो कम उम्र में स्किन एजिंग का कारण बनती हैं। आइए, राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा से इन्हीं गलतियों के बारे में जानते-समझते हैं।
स्किन एजिंग के लिए जिम्मेदार लाइफस्टाइल से जुड़ी गलतियां
-1783921994563.jpg)
यह पूरी तरह सच है कि लाइफस्टाइल से जुड़ी कई ऐसी गलतियां हम जाने-अनजाने दोहराते रहते हैं, जिसका बुरा असर हमारी त्वचा पर पड़ता है, जैसे
बिना त्वचा कवर किए सूरज के संपर्क में आना
सूरज की रोशनी हमारी त्वचा के लिए फायदेमंद है। इसमें कोई दो राय भी नहीं है, लेकिन सुबह और शाम की 15-15 मिनट की धूप विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए पर्याप्त होती है। डॉ. करुणा मल्होत्रा कहती हैं, "अगर आप दिन भर घर से बाहर रहते हैं, लेकिन अपनी त्वचा को कवर नहीं करते हैं, तो इसका सीधा और बुरा असर त्वचा पर पड़ता है। असल में, सूरज से अल्ट्रावायलेट किरणें (UV Rays) निकलती हैं, जो कि कोलेजन और त्वचा के लचीलेपन को प्रभावित करती हैं।" साल 2014 में Molecules में प्रकाशित जर्नल पेपर के अनुसार, जब त्वचा पर सूरज की यूवी किरणें पड़ती हैं, तो यह त्वचा के डीएनए को नुकसान पहुंचाती है, जिससे कोलेजन पर असर पड़ता है और समय से पहले झुर्रियां व स्किन कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।
इसे भी पढ़ें: बार-बार बढ़ रहा है सोरायसिस? डॉक्टर से समझें कौन सी आदतें बन रही हैं वजह
हाई शुगर का इनटेक करना
अगर आप उन लोगों में से हैं, जो हाई शुगर का इनटेक करते हैं, तो सावधान हो जाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसका बुरा प्रभाव आपकी त्वचा पर भी पड़ता है। Pubmed पर प्रकाशित और क्लिनिक्स इन डर्मेटोलॉजी जर्नल में प्रकाशित वैज्ञानिक शोध ‘Nutrition and aging skin: sugar and glycation’ ज्यादा चीनी और सूरज की हानिकारक किरणें मिलकर त्वचा को समय से पहले बूढ़ा बना देती हैं। असल में, शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ने से स्किन खुद को सही तरह से रिपेयर नहीं कर पाती। ऐसे में वक्त से पहले ही त्वचा बेजान व झुर्रीदार नजर आने लगती है।
पर्याप्त नींद न लेना

डॉ. करुणा मल्होत्रा कहती हैं, बताती हैं, "हाल के सालों में आपने देखा होगा कि अक्सर लोग रात को पूरी नींद नहीं लेते हैं। इसके बजाय, रात को मोबाइल स्क्रॉल करते हैं या लैपटॉप पर काम करते रहते हैं। क्या आप जानते हैं कि नींद का बहुत गहरा असर आपकी त्वचा पर पड़ता है? असल में, नींद के दौरान हमारी त्वचा खुद को रिपेयर करती है और नए कोलेजन को प्रोड्यूस करती है। वहीं, जब आप नींद नहीं लेते हैं, तो इसकी वजह से त्वचा डल और बेजान होने लगती है।" साल 2015 में Clinical and Experimental Dermatology में प्रकाशित पीयर-रिव्यूड क्लिनिकल रिसर्च स्टडी के अनुसार, खराब नींद के कारण त्वचा अंदरूनी रूप से तेजी से बूढ़ी होने लगती है, जिससे चेहरे पर महीन रेखाएं और झुर्रियां समय से पहले दिखने लगती हैं।
शराब का सेवन और धूम्रपान
स्मोकिंग करना और शराब पीना, दोनों ही त्वचा को गहराई तक बुरी तरह से प्रभावित करते हैं। आपने देखा भी होगा कि जो लोग नियमित रूप से शराब का सेवन करते हैं या स्मोकिंग करते हैं, उनकी त्वचा डल, फीकी और बेजान नजर आती है। साल 2019 में PubMed Central में उपलब्ध और प्रकाशित एक वैज्ञानिक शोध समीक्षा के अनुसार, लंबे समय तक स्मोकिंग या शराब के सेवन के संपर्क में रहने की वजह से कोलेजन प्रोडक्शन प्रभावित होता है, ब्लड फ्लो बाधित होता है और त्वचा की प्राकृतिक हीलिंग प्रक्रिया भी धीमी हो जाती है। ऐसे में कम उम्र में ही त्वचा में फाइन लाइन्स और झुर्रियां नजर आने लगती हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या ज्यादा पानी पीने से सच में त्वचा में निखार आता है? जानें रिसर्च और डॉक्टर क्या कहते हैं
बहुत ज्यादा तनाव लेना
-1783922039891.jpg)
तनाव तो मानों आज की जिंदगी का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। छोटे बच्चों से लेकर युवा, वयस्क और बुजुर्ग, हर व्यक्ति किसी न किसी बात पर तनाव में है। आपको बता दें कि तनाव का हमारी सेहत के साथ-साथ त्वचा पर भी बहुत बुरा असर पड़ता है। साल 2024 में Journal Of Cosmetic Dermatology में प्रकाशित रिसर्च पेपर के अनुसार, लंबे समय तक रहने वाला मानसिक तनाव त्वचा के प्राकृतिक संतुलन को बिगाड़ देता है। बढ़ते तनाव के कारण शरीर में ऐसे हार्मोन रिलीज होते हैं, जिससे स्किन खुद को रिपेयर करने की अपनी क्षमता खो देती है। ऐसे में स्किन समय से पहले यानी कम उम्र में ही बूढ़ी नजर आने लगती है।
शारीरिक रूप से सक्रिय न होना
आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि शारीरिक रूप से निष्क्रिय रहना भी आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है। इस संबंध में विशेषज्ञ बताते हैं कि शारीरिक रूप से सक्रिय न रहना और लंबे समय तक एक ही जगह बैठे रहने से ब्लड सर्कुलेशन में कमी आती है। इससे त्वचा को पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं, जिससे स्किन डलनेस, स्किन एजिंग आदि समस्याएं देखने को मिलती हैं।
स्किन एजिंग से निपटने के लिए क्या करें?
कम उम्र में प्री-मैच्योर स्किन एजिंग से बचना है, तो डाॅक्टर द्वारा बताए गए टिप्स को जरूर अपनाएं-
- जब भी धूप में घर से बाहर निकलें, तो चेहरे को कवर रखें। यूवी प्रोटेक्शन के लिए एसपीएफ 30 लगाना स्किन के लिए जरूरी होता है।
- स्किन को टैनिंग से बचाने के लिए सनस्क्रीन या एंटी-टैन लोशन का उपयोग करें।
- बुरी आदतें, जैसे स्मोकिंग आदि पूरी तरह छोड़ दें। वैसे ये आपके समग्र स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकती है।
- नियमित रूप से हेल्दी चीजों का सेवन करें। ऐसी चीजों को डाइट में शामिल करें, जिससे कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ावा मिलता है।
- संभव हो, तो रोजाना एक्सरसाइज करें। साल 2024 में JMIR Dermatology में प्रकाशित रिसर्च पेपर से के अनुसार एक्सरसाइज करने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है और त्वचा का निखार भी बढ़ता है।
इसे भी पढ़ें: पिंपल होने पर कब जाना चाहिए डॉक्टर के पास? जान लें ये जरूरी बात
निष्कर्ष
रोजमर्रा की हमारी कई ऐसी आदतें होती हैं, जो हमारी स्किन को गहराई तक नुकसान पहुंचाती हैं। इस लेख में हम उनका जिक्र किया है। आपके लिए संभव हो, तो उन आदतों को पूरी तरह बदल दें और अच्छी चीजों को अपनाएं। हां, अगर स्किन से जुड़ी कोई प्रॉब्लम हो, तो बेहतर होगा कि आप डाॅक्टर से संपर्क करें।
All Image Credit: Freepik
FAQ
क्या कम पानी पीने से चेहरे पर झुर्रियां पड़ सकती हैं?
हां, पानी कम पीने से त्वचा ड्राई हो जाती है, जिससे चेहरे पर झुर्रियां जल्दी आने लगती हैं।चेहरे के लिए कौन सा विटामिन सबसे अच्छा माना जाता है?
चेहरे के लिए विटामिन C को सबसे अच्छा माना जाता है। इससे त्वचा की चमक बढ़ती है।क्या रात में देर तक जगने का भी स्किन पर असर पड़ता है?
हां, रात को पूरी नींद न लेने से चेहरा थका हुआ, बेजान और डल नजर लगता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jul 13, 2026 11:26 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Dr Karuna Malhotra