Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

क्या ज्यादा पानी पीने से सच में त्वचा में निखार आता है? जानें रिसर्च और डॉक्टर क्या कहते हैं

क्या आपको भी लगता है कि ज्यादा पानी पीने से त्वचा का निखार बढ़ता है? अगर हां, तो इस लेख को इग्नोर न करें। आपको अच्छी त्वचा के लिए कितनी मात्रा में पानी पीना चाहिए, जानें इस लेख में।

यह तो आप जानते ही हैं कि हमें हर मौसम में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। इससे बॉडी हाइड्रेट रहती है, ब्लड वॉल्यूम में सुधार होता है, पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है और शरीर के सभी अंग सही तरह फंक्शन करते हैं। आपने यह भी सुना होगा कि अच्छी मात्रा में पानी पीने से त्वचा की रंगत में सुधार होता है। यहां यह जानना जरूरी हो जाता है कि क्या वाकई पानी पीने का स्किन से कोई कनेक्शन है? आइए, जानते हैं कि रिसर्च क्या कहती है? इस बारे में जानने के लिए हमने राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा से बात की।

क्या वाकई ज्यादा पानी पीने से त्वचा निखरती है?

does drinking more water really glow your skin 1 (13)

इसमें कोई दो राय नहीं है कि पानी पीना हमारे समग्र स्वास्थ्य के लिए सही है और इसका पॉजिटिव असर त्वचा पर भी नजर आता है। हालांकि, यह कोई जादुई नुस्खा नहीं है, जिसकी मदद से त्वचा के निखार में बड़ा परिवर्तन नजर आए। इस सबंध में साल 2015 में Dove Medical Press में प्रकाशित रिसर्च पेपर से यह पता चलता है कि ज्यादा पानी पीने से स्किन को कई मायनों में लाभ होते हैं, जैसे त्वचा की ऊपरी परत में नमी का स्तर काफी बढ़ जाता है, त्वचा की इलास्टिसिटी बेहतर होती है, स्किन की ड्राईनेस दूर होती है और त्वचा लंबे समय तक जवां भी नजर आती है। हालांकि, इस तरह के प्रभाव उन लोगों में अधिक देखने को मिलते हैं, जो पहले बहुत कम पानी मात्रा में पीते थे और बाद में पानी का इनटेक बढ़ा दिया। इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि अधिक मात्रा में पानी पीने से स्किन से जुड़ी परेशानियों से पूरी तरह छुटकारा मिल जाता है।

इसे भी पढ़ें: पिंपल होने पर कब जाना चाहिए डॉक्टर के पास? जान लें ये जरूरी बात

बहुत ज्यादा मात्रा में पानी पीने के नुकसान

why skin looks dull despite using good skincare products  01 (15)

त्वचा की निखार में सुधार के लिए कई लोग दिन भर काफी ज्यादा मात्रा में पानी लेते हैं। क्या आप जानते हैं कि बहुत ज्यादा पानी पीना सेहत के लिए सही नहीं है? यह स्किन को नुकसान भी पहुंचा सकता है, जैसे अगर आप दिनभर में बहुत ज्यादा पानी पी लेते हैं या तरल पदार्थ का सेवन अधिक मात्रा में कर बैठते हैं, तो इसकी वजह से चेहरे में सूजन या पफिनेस नजर आ सकती है। असल में ऐसा वॉटर इंटॉक्सिकेशन के कारण होता है। डाॅ. करुणा की मानें, तो अधिक मात्रा में पानी पीने से सीधे-सीधे किडनी पर बुरा असर पड़ता है और अतिरिक्त फ्लूइड खून में मिल जाता है। इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट इंबैलेंस हो जाता है, जिससे मांसपेशियों में तकलीफ होने लगती है।

पर्याप्त मात्रा में पानी पीने का त्वचा पर असर

पानी हमेशा सीमित मात्रा में ही पीना चाहिए, तभी स्किन को इसके लाभ मिल सकते हैं, जैसे

स्किन थिकनेस का बढ़ना

विशेषज्ञों के अनुसार दिनभर में दो से ढाई लीटर पानी पीने से स्किन की थिकनेस और डेंसिटी बढ़ती है। इसे सरल शब्दों में समझें, तो अच्छी मात्रा में पानी पीने से त्वचा की लेयर मोटी हो जाती है और मजबूत हो जाती है, जिससे उसमें लचीलापन बढ़ता है। यहां तक कि बाहरी प्रदूषण और धूल-मिट्टी का असर त्वचा पर कम नजर आता है।

ब्लड फ्लो में सुधार

जब आप पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं, तो इसकी वजह से पूरे शरीर में ब्लड फ्लो में सुधार होता है। जब ब्लड फ्लो बेहतर होता है, तो त्वचा की चमक प्राकृतिक रूप से बढ़ जाती है। इसका मतलब है कि त्वचा तक सभी जरूरी पोषक तत्व और ऑक्सीजन सही तरह से पहुंच रहे हैं।

प्राकृतिक बाउंसिंग सुधार

स्किन के लिए हाइड्रेटेड रहना बहुत जरूरी होता है। जब आप कम मात्रा में पानी पीते हैं, तो इसकी वजह से न सिर्फ त्वचा की रंगत फीकी पड़ती है, बल्कि त्वचा ढीली हो जाती है। वहीं, हाइड्रेटेड रहने से आपकी स्किन सेल्स छोटे पानी के गुब्बारों की तरह भरी रहती हैं, जिससे चेहरे का कसाव बेहतर होता है।

इसे भी पढ़ें: क्या रोज मॉइस्चराइजर लगाने से स्किन कलर डल होती है? जानें डर्मेटोलॉजिस्ट से

चमकदार त्वचा के लिए एक दिन में कितना पानी पिएं?

Can drinking too much water in summer be harmful 01 (15)

वैसे तो इसका जिक्र हमने पहले भी किया है कि दिन भर से दो से ढाई लीटर पानी पीने से समग्र स्वास्थ्य को लाभ मिलता है। हालांकि, आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि पानी कितनी मात्रा में पीना है, इसके लिए कई तरह के फैक्टर्स पर गौर किया जाता है। जैसे आपके शरीर के वजन के आधार पर पानी का इनटेक रखें। इसके अलावा, आपको नियमित रूप से अपने यूरिन का रंग चेक करते रहना चाहिए। अगर पेशाब का रंग पेल येलो है, तो समझ जाएं कि बॉडी डिहाइड्रेटेड है। इस स्थिति में पानी का इनटेक बढ़ाना सही रहता है।

निष्कर्ष

निश्चित रूप से पानी पीना हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है और इससे स्किन में भी सुधार नजर आता है। हालांकि, विशेषज्ञ स्पष्ट करते हैं कि पानी पीना कोई नुस्खा नहीं है, जिससे त्वचा की चमक को रातों-रात बढ़ा देगा। चूंकि, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से ब्लड फ्लो बेहतर होता है इसलिए शरीर के हर हिस्से तक ऑक्सीजन और न्यूट्रिएंट्स पहुंच पाते हैं। इसी वजह से त्वचा पर पाॅजिटिव असर दिखता है। हां, अगर स्किन से जुड़ी कोई समस्या, जैसे एक्जिमा या रोजेशिया आदि है, तो इस संबंध में सीधे डाॅक्टर से संपर्क किया जाना जरूरी होता है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से कील-मुंहासे ठीक हो सकते हैं?

    सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से शरीर के टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं, जिससे पाचन सुधरता है। इसका पॉजिटिव असर स्किन पर भी नजर आता है, जैसे त्वचा चमकदार हो जाती है, लेकिन यह कील-मुंहासे की समस्या को दूर नहीं करता है। इसके डर्मेटोलॉजिस्ट से मिलें।
  • क्या पानी पीने से चेहरे की झुर्रियों को रोका जा सकता है। 

    पर्याप्त पानी पीने से त्वचा हाइड्रेटेड रहती है, जिससे झुर्रियां समय से पहले नहीं आतीं, लेकिन ध्यान रखें कि बढ़ती उम्र की प्रक्रिया को टाला नहीं जा सकता है।

Read Next

आपकी Skin Type के लिए कौन सा SPF सही है? सनस्‍क्रीन चुनने से पहले जानें डर्मेटोलॉज‍िस्‍ट की एडवाइज

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 10, 2026 11:27 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jul 10, 2026 11:27 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content