Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

40 की उम्र में भी दिखना है जवान? आयुर्वेदाचार्य बता रहे हैं स्किन एजिंग धीमी करने वाला तेल

Which Oil Is Good For Anti Aging: आज के समय में स्किन एजिंग यानी झुर्रियां, रूखापन, ढीलापन और चमक की कमी एक आम समस्या बनती जा रही है। यहां जानिए, कौन सा तेल स्किन एजिंग को धीमा करता है?

Which Oil Is Good For Anti Aging: आज के दौर में बढ़ती उम्र के निशान चेहरे पर जल्दी दिखाई देने लगे हैं। झुर्रियां, ड्राई स्किन, ढीलापन और नेचुरल ग्लो की कमी, इन सबके लिए लोग महंगे सीरम, एंटी-एजिंग क्रीम और विदेशी तेलों पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं लेकिन इसके बावजूद स्किन एजिंग रुकती नहीं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सच में स्किन को जवान बनाए रखने का तरीका बोतलों में बंद है, या फिर इसका जवाब हमारी परंपरा और आयुर्वेद में छिपा है? आयुर्वेद हजारों सालों से यह मानता आया है कि स्किन की सेहत सीधे शरीर के दोषों वात, पित्त और कफ से जुड़ी होती है। जब खासकर वात दोष असंतुलित होता है, तो त्वचा सबसे पहले असर दिखाती है। अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि आपकी स्किन के लिए कौन-सा तेल सबसे बेहतर है और किस तरह देसी तेल एजिंग की रफ्तार को कम कर सकते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद काम की है। इस लेख में हरियाणा के सिरसा में स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानिए, कौन सा तेल स्किन एजिंग को धीमा करता है?

कौन सा तेल स्किन एजिंग को धीमा करता है?

आयुर्वेद के अनुसार स्किन की उम्र बढ़ने का मुख्य कारण वात दोष का असंतुलन होता है। जब वात बढ़ता है, तो स्किन रूखी, बेजान और झुर्रियों वाली हो जाती है। इसके अलावा दोषों का असंतुलन, गलत तेल का उपयोग और ऋतु के अनुसार देखभाल न करना भी स्किन एजिंग को तेज करता है। डॉक्टर श्रेय शर्मा बताते हैं, ''तेल वही फायदेमंद होता है जो दोषों को संतुलित रखे और शरीर की प्रकृति के अनुसार हो।''

इसे भी पढ़ें: काला या सफेद तिल का तेल बालों के लिए कौन सा है बेहतर?

नॉर्थ इंडिया के लिए सरसों का तेल क्यों है बेहतर?

आयुर्वेद के अनुसार नॉर्थ इंडियन लोगों के लिए सरसों का तेल सबसे उपयुक्त माना जाता है। यह तेल गर्म तासीर का होता है, जो वात दोष को संतुलित करता है। सरसों का तेल पूरे साल उपयोग किया जा सकता है और यह त्वचा में गहराई तक जाकर पोषण देता है। नियमित अभ्यंग से त्वचा में रक्त संचार बेहतर होता है, रूखापन कम होता है और एजिंग की प्रक्रिया धीमी होती है।

साउथ इंडिया और नॉर्थ ईस्ट के लिए नारियल तेल

डॉक्टर श्रेय शर्मा के अनुसार, साउथ इंडियन और नॉर्थ ईस्ट के लोगों के लिए नारियल तेल सबसे अच्छा विकल्प है। यह शीतल प्रकृति का होता है और वहां के मौसम व शरीर की प्रकृति के अनुकूल है। नारियल तेल न सिर्फ स्किन को मॉइश्चराइज करता है, बल्कि स्किन पर नेचुरल ग्लो भी लाता है। इसका नियमित उपयोग स्किन बैरियर को मजबूत करता है और समय से पहले झुर्रियां आने से बचाता है।

इसे भी पढ़ें: नारियल का तेल ही नहीं छिलके भी बालों के लिए होते हैं बेहद फायदेमंद, जानें इस्तेमाल का तरीका

Which Oil Is Good For Anti Aging

गुजरात और आसपास के क्षेत्रों में मूंगफली का तेल

गुजरात जैसे क्षेत्रों में जहां मूंगफली प्रचुर मात्रा में उगती है, वहां मूंगफली का तेल स्किन के लिए बेहतर माना जाता है। यह तेल वहां के लोगों के दोषों को संतुलित रखता है और त्वचा को पोषण देता है। आयुर्वेद मानता है कि स्थानीय रूप से उगने वाली चीजें शरीर और स्किन के साथ बेहतर तालमेल बनाती हैं।

ऋतु के अनुसार तेल

आयुर्वेद में ऋतु के अनुसार तेल बदलने पर भी जोर दिया गया है। शिशिर ऋतु यानी शीत काल में वात दोष बढ़ जाता है, जिससे त्वचा ज्यादा रूखी और बेजान हो सकती है। ऐसे में नॉर्थ इंडिया में तिल के तेल का उपयोग बेहद लाभकारी माना जाता है। तिल का तेल त्वचा को गहराई से पोषण देता है और एजिंग के लक्षणों को कम करता है।

स्किन एजिंग स्लो करने के लिए क्या रखें ध्यान?

सिर्फ सही तेल ही नहीं, बल्कि सही समय और सही तरीका भी जरूरी है। रोज या सप्ताह में 2-3 बार अभ्यंग, मौसम के अनुसार तेल का चयन और प्राकृतिक तेलों का उपयोग स्किन एजिंग को काफी हद तक धीमा कर सकता है।

निष्कर्ष

आयुर्वेद के अनुसार स्किन एजिंग को स्लो करने का सबसे आसान और प्रभावी तरीका है, क्षेत्र, ऋतु और शरीर की प्रकृति के अनुसार सही तेल का चुनाव। आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा की मानें तो जो तेल जहां उगता है, वही वहां के लोगों के लिए सबसे ज्यादा लाभकारी होता है। इसलिए विदेशी तेलों के बजाय सरसों, नारियल, मूंगफली, तिल और घृत जैसे देसी विकल्प अपनाकर आप त्वचा को लंबे समय तक हेल्दी, सॉफ्ट और युवा बनाए रख सकते हैं।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • स्किन एजिंग जल्दी क्यों शुरू हो जाती है?

    स्किन एजिंग का मुख्य कारण वात दोष का असंतुलन, रूखापन, गलत तेल का उपयोग, नींद की कमी, तनाव और पोषण की कमी होता है। आयुर्वेद के अनुसार, शरीर के अंदरूनी असंतुलन का असर सबसे पहले स्किन पर दिखता है।
  • सर्दियों में स्किन एजिंग क्यों बढ़ जाती है?

    सर्दियों में वात दोष बढ़ जाता है, जिससे त्वचा ज्यादा रूखी हो जाती है। अगर इस समय सही तेल और मॉइश्चराइजेशन न मिले, तो झुर्रियां और फाइन लाइन्स जल्दी दिखने लगती हैं।
  • क्या ऑलिव ऑयल स्किन एजिंग रोकने में मदद करता है?

    आयुर्वेदिक दृष्टि से ऑलिव ऑयल भारतीय शरीर प्रकृति के लिए सबसे उपयुक्त नहीं माना जाता। देसी तेल जैसे सरसों, तिल, नारियल और घी ज्यादा लाभकारी होते हैं।

Read Next

क्या हर मौसम में एक जैसा खाना सेहत के लिए सही है? आयुर्वेदाचार्य से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 18, 2026 13:02 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Jan 18, 2026 13:02 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Jan 18, 2026 13:02 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content