Which Is Better For Hair Black Or White Sesame Oil In Hindi: आज के समय में ज्यादातर लोग बालों के झड़ने, टूटने और बालों के रूखे होने की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में बालों को नेचुरल रूप से हेल्दी और स्वस्थ बनाए रखने के लिए हेल्दी फैट्स, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों से युक्त फूड्स खाने, पर्याप्त पानी पीने, स्ट्रेस कम करने और एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है। इसके लिए कई लोग सफेद तिल के तेल और काले तिल के तेल का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में सवाल उठता है कि बालों के लिए सफेद तिल के तेल और काले तिल के तेल किसका इस्तेमाल करना ज्यादा फायदेमंद होता है? ऐसे में आइए मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता (Dr. Kiran Gupta, Yoga, Naturopathy, Nutrition and Ayurveda Specialist, Professor at Mewar University and Senior Physician at Naturopathy Hospital, Bapunagar, Jaipur) से जानें काला या सफेद तिल का तेल बालों के लिए कौन सा है बेहतर?
काला या सफेद तिल का तेल क्या है ज्यादा फायदेमंद है? - Which Is More Beneficial Black Or White Sesame Oil?
आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, बालों के स्वास्थ्य में सुधार करने और इनसे जुड़ी समस्याओं से बचाव के लिए सफेद तिल के तेल के बजाए काले तिल के तेल का इस्तेमाल करना ज्यादा फायदेमंद होता है। काले तिल के तेल से बालों और स्कैल्प की मसाज करने से बालों की कई समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।
वहीं, जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, बालों की ग्रोथ को बढ़ाने और बालों के स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए सफेद तिल के तेल के बजाए काले तिल के तेल का इस्तेमाल करना ज्यादा फायदेमंद है। बता दें, काले तिल के तेल में हेल्दी फैट्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। इससे बालों का स्वास्थ्य हेल्दी रहता है।
यह भी पढ़ें- काले तिल के तेल से करें शरीर की मालिश, होंगे ये 5 फायदे
-1768542325148.jpg)
काले तिल के तेल के फायदे - Benefits Of Black Sesame Oil For Hair In Hindi
काले तिल के तेल में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, हेल्दी फैट्स, विटामिन्स और मिनरल्स जैसे बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका इस्तेमाल करने से बालों की कई समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।
बालों और स्कैल्प को पोषण दे
काले तिल के तेल में अच्छी मात्रा में हेल्दी फैट्स होते हैं। इसका इस्तेमाल करने से बालों और स्कैल्प को गहराई से पोषण देने, बालों को मॉइस्चराइज करने और बालों के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।
बालों की ग्रोथ को बढ़ावा दे
काले तिल के तेल में हेल्दी फैट्स और विटामिन्स के पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका इस्तेमाल करने से बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने और बालों के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें- क्या बालों में सीधे लहसुन लगाना सुरक्षित है? डॉक्टर से जानें फायदे, नुकसान और सही तरीका
बालों को जड़ों से मजबूती दे
काले तिल के तेल में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका इस्तेमाल करने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने, बालों को जड़ों से मजबूती देने और इनके स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।
बालों को झड़ने से रोके
काले तिल का इस्तेमाल करने से बालों को हेल्दी बनाने में मदद मिलती है। इससे बालों को जड़ों से मजबूती देने, बालों को झड़ने से रोकने और बालों को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
निष्कर्ष
बालों के स्वास्थ्य के लिए काले तिल का तेल ज्यादा फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल करने से बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने, बालों को हाइड्रेट रखने, बालों को जड़ों से मजबूती देने, बालों को झड़ने से रोकने और बालों का डैमेज से बचाव करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इसका इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। इससे किसी भी तरह की परेशानी होने पर इसका इस्तेमाल करने से बचें और बालों से जुड़ी अधिक समस्या होन पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
काले तिल के तेल के फायदे?
काले तिल के तेल का इस्तेमाल करने से हड्डियों को मजबूती देने, स्किन को हेल्दी रखने, बालों को घना बनाने, हार्ट को हेल्दी रखने, सूजन को कम करने, जोड़ों के दर्द को कम करने और स्ट्रेस को कम करने में मदद मिलती है, लेकिन ध्यान रहे, इससे किसी भी तरह की एलर्जी होने पर इसका इस्तेमाल करने से बचें।बालों के लिए तिल का तेल कैसे इस्तेमाल करें?
बालों के लिए तिल के तेल में नारियल तेल को मिलाएं और फिर इससे स्कैल्प की मसाज करें। इसके 15 मिनट बाद बालों को धो लें। इससे बालों को जड़ों से मजबूती देने, स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने और बालों के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।बालों को हेल्दी रखने के लिए क्या करें?
बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए बैलेंस डाइट लें, स्कैल्प की नियमित मसाज करें, हीट स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल कम करें, पर्याप्त पानी पिएं, स्ट्रेस कम करें, सल्फेट फ्री शैंपू का इस्तेमाल करें, बालों की साफ-सफाई का ध्यान रखें और पर्याप्त नींद लें। इन आदतों से बाल हेल्दी रहते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 15, 2026 22:02 IST
Modified By : Priyanka Sharma Jan 15, 2026 22:02 IST
Modified By : Priyanka SharmaJan 15, 2026 22:02 IST
Modified By : Priyanka SharmaJan 15, 2026 22:02 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Kiran Gupta