बालों का झड़ना आज के समय में एक आम समस्या बन चुकी है। तनाव, खराब खान-पान, नींद की कमी, हार्मोनल बदलाव, डैंड्रफ और बालों की सही देखभाल न करने जैसे कारणों से हेयर फॉल की परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में बालों की सही केयर के साथ कुछ घरेलू नुस्खे भी बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकते हैं। एलोवेरा, प्याज और मेथी से बना हेयर ऑयल बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार यह तेल स्कैल्प के पोषण देने, बालों को मुलायम बनाने और स्कैल्प की देखभाल में मदद कर सकता है।
बालों के लिए एलोवेरा, प्याज और मेथी का तेल कैसे बनाएं?
डॉ. किरण गुप्ता का कहना है कि बालों के लिए एलोवेरा, प्याज और मेथी दाने से तेल तैयार करना बहुत आसान है, इसे तैयार करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका ये है:
सामग्री-
- नारियल तेल- ½ कप
- ताजा एलोवेरा जेल- 2 बड़े चम्मच
- छोटा प्याज- 1
- मेथी के दाने- 1 बड़ा चम्मच
तेल बनाने का तरीका
- सबसे पहले प्याज को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें और हल्का पीसकर उसका रस निकाल लें।
- इसके बाद मेथी के दानों को हल्का कूट लें, ताकि उनके पोषक तत्व तेल में आसानी से मिल सकें।
- अब एक साफ पैन में नारियल तेल डालकर बहुत धीमी आंच पर गर्म करें।
- तेल के गर्म होने पर उसमें कुटी हुई मेथी डालें और 2 से 3 मिनट हल्का गर्म करें।
- इसके बाद इसमें प्याज डालकर धीमी आंच पर पकाएं और तब तक पकाएं जब तक वो हल्का सुनहरा नजर आने लगे।
- अब गैस बंद कर दें और मिश्रण को छोड़ा ठंडा होने के लिए रख दें।
- हल्का ठंडा होने पर इस मिश्रण में एलोवेरा जेल मिला दें।
- मिश्रण को पूरी तरह ठंडा करके साफ कपड़े या महीन छलनी से इसे छानकर स्टोर कर लें।ट
इसे भी पढ़ें: बालों की हर समस्या का हल हैं ये 7 देसी फूड्स, एक्सपर्ट से फायदेमंद
बालों में तेल का सही तरीके से इस्तेमाल कैसे करें?
डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, बालों में इस तेल को लगाने से पहले उसे हल्का गुनगुना कर लें। इसके बाद उंगलियों के पोरों से इसे स्कैल्प पर लगाएं और लगभग 5 से 10 मिनट तक बहुत हल्के हाथ से स्कैल्प की मसाज करें। इसके बाद तेल को बालों की लंबाई पर भी लगाया जा सकता है। इस तेल को लगभग 30 मिनट से 1 घंटे तक बालों में लगा रहने दें और फिर हल्के शैंपू से बाल धो लें। शुरुआत में हफ्ते में सिर्फ 1 या 2 बार इस्तेमाल करना काफी होता है। अगर इस तेल के इस्तेमाल के बाद स्कैल्प पर कोई जलन या खुजली नहीं होती है तो अपनी सुविधा के अनुसार नियमित रूप से इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
homemade-oil-to-reduce-hair-fall-inside
बालों के लिए एलोवेरा, प्याज और मेथी तेल के फायदे
डॉ. किरण गुप्ता के मुताबिक, बालों में एलोवेरा, प्याज और मेथी तेल का इस्तेमाल करने से हेयर फॉल या बालों से जुड़ी अन्य समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है।
1. प्याज से बाल उगाने में मिलती है मदद
प्याज में सल्फर पाया जाता है, जिसके रस का इस्तेमाल हेयर फॉल के लिए फायदेमंद माना जाता है। साल 2014 में The Journal of Dermatology में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, प्याज का रस लगाने से बाल दोबारा उगने में मदद मिलती है। खासकर एलोपेसिया एरीटा के इलाज के लिए यह एक बेहतर उपचार साबित हो सकता है।
2. एलोवेरा से स्कैल्प होती है मॉइस्चराइज
एलोवेरा में पानी की मात्रा ज्यादा होती है और यह स्कैल्प की स्किन को आराम देने और हाइड्रेट रखने में मदद कर सकती है। इस तेल का इस्तेमाल करने से ड्राई स्कैल्प की समस्या से राहत मिल सकती है।
3. नारियल तेल बालों को बनाता है चमकदार
नारियल तेल बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है और स्कैल्प की नमी बनाए रखने में मदद करता है। इतना ही नहीं यह स्कैल्प और बालों के रूखेपन को भी दूर करने में मदद कर सकता है। इससे बाल मुलायम और चमकदार महसूस हो सकते हैं।
4. मेथी बालों को बनाती है मुलायम
इस तेल में मेथी के दानों का इस्तेमाल बालों और स्कैल्प के लिए लाभकारी माना जाता है, क्योंकि यह बालों को कंडीशन करने और ड्राईनेस को कम करने में मदद कर सकता है।
इसे भी पढ़ें: Ginger Essential Oil: नहीं बढ़ रहे हैं आपके बाल तो लगाएं ये तेल, जानें तरीका और पाएं ये 3 फायदे
क्या यह तेल बालों का झड़ना पूरी तरह रोक सकता है?
डॉ. किरण गुप्ता बताती हैं कि सिर्फ घरेलू तेल के इस्तेमाल से बाल झड़ने की समस्या को रोकना संभव नहीं है। अगर बाल अचानक बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं, सिर पर गोल-गोल खाली जगह बन रही है, स्कैल्प में तेज खुजली या सूजन हो रही है या कई महीनों से हेयर फॉल हो रहा है तो डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेना बेहतर होता है। बालों के झड़ने की समस्या को रोकने के लिए इसके होने के सही कारणों का पता लगाना जरूरी है।
निष्कर्ष
एलोवेरा, प्याज और मेथी से बना तेल बालों की देखभाल के लिए एक बेहतरीन घरेलू उपाय हो सकता है। यह तेल स्कैल्प को मॉइश्चराइज करने, बालों को कंडीशन करने और रूखेपन को कम करने में मदद कर सकता है। हालांकि, इसे हेयर फॉल का पक्का इलाज नहीं समझना चाहिए। हेयर फॉल की समस्या से राहत पाने के लिए इसके सही कारणों का पता लगाना जरूरी है। इसके साथ ही, संतुलित आहार, पर्याप्त प्रोटीन, अच्छी नींद, तनाव कम करना और सही हेयर-केयर रूटीन को अपनाना जरूरी है। ध्यान रहे, किसी भी नए प्रोडक्ट या घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।
Image Credit: Freepik
FAQ
ज्यादा हेयर फॉल हो रहा है तो क्या करें?
बालों का बहुत ज्यादा झड़ना रोकने के लिए सबसे पहले अपने खान-पान में प्रोटीन, आयरन और विटामिन की मात्रा बढ़ाएं और माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें।कौन सी बीमारी में बाल झड़ते हैं?
हेयर फॉल की समस्या आमतौर पर एलोपेसिया एरीटा, थायराइड और पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम जैसी बीमारियों के कारण हो सकती हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Sep 05, 2026 22:48 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dr Kiran Gupta
