Coconut oil and vitamin e capsule for hair overnight: नारियल तेल में विटामिन ई मिलाकर लगाने से बाल घने हो जाते हैं। ज्यादातर लोग इस हेयर केयर नुस्खे का इस्तेमाल इसलिए भी करते हैं ताकि उनके बालों का टैक्सचर सही रहे। बाल हेल्दी और सॉफ्ट रहें और बालों की बनावट बेहतर हो सके। हालांकि, सवाल ये है कि रातभर बालों में नारियल तेल और विटामिन ई लगाना कितना सही है? क्या ये हर प्रकार के बालों के लिए फायदेमंद है, जानते हैं इस पर एक्सपर्ट Dr. Chandani Jain Gupta, MBBS & MD - Dermatologist & Aesthetic Physician, Elantis Healthcare, New Delhi की राय।
क्या हम रात भर बालों में नारियल तेल और विटामिन ई लगा सकते हैं?
Dr. Chandani Jain कहती हैं कि नारियल तेल और विटामिन ई, दोनों को ही बालों की रिपेयरिंग के लिए फायदेमंद माना गया है। इसे आप जैसे भी लगाएं और जिस भी समय लगाएं ये बालों के लिए फायदेमंद ही है इसलिए अगर आप बालों में नारियल तेल और विटामिन ई पूरी रात लगाकर रखें तब भी ये नुकासनदेह नहीं है लेकिन कुछ लोगों को इसे रातभर नहीं लगाना चाहिए। नारियल और विटामिन ई दोनों मिलकर बालों को नरिश करते हैं और स्कैल्प की स्थिति को बेहतर बनाते हैं। इसके अलावा भी बालों के लिए नारियल तेल और विटामिन ई फायदेमंद है।
रातभर बालों में नारियल तेल और विटामिन ई लगाने के फायदे
बालों में रातभर नारियल तेल और विटामिन ई लगाने के कई फायदे हैं। जैसे
1. बालों को हाइड्रेट करते हैं
रातभर बालों में नारियल तेल और विटामिन ई लगाना इसे अंदर से नरिश करने में मददगार है। ये घने, घुंघराले या हीट से खराब हुए बालों को गहरी नमी प्रदान करता है। बाल हाइड्रेशन के लिए नारियल तेल और विटामिन ई के फैटी एसिड को अच्छी तरह सोख लेते हैं। इससे बालों का टैक्सचर सही रहता है और बाल हेल्दी रहते हैं।
2. ड्राई हेयर बालों के लिए फायदेमंद
अगर आपके बाल बहुत ज्यादा ड्राई और दोमुंहे हैं तो आप रातभर नारियल तेल और विटामिन ई को लगाए रख सकते हैं। इससे होता ये है कि बाल इन दोनों के कणों को सोख लेते हैं और लंबे समय तक इनमें नमी को बनाए रखते हैं। इससे बाल मुलायम हो जाते हैं। छूने में खूबसूरत लगते हैं और ड्राई हेयर की समस्या में कमी आती है।
इसे भी पढ़ें: सोने से पहले करें नारियल तेल से शरीर की मालिश, मिलेंगे ये 5 फायदे
3. क्यूटिकल्स को रिपेयर और प्रोटेक्ट करता है
विटामिन ई एक असरदार एंटीऑक्सीडेंट है जो डैमेज्ड हेयर क्यूटिकल्स को रिपेयर करता है तो नारियल तेल आपके बालों की बाहरी परत को मजबूत बनाता है। इससे बालों के दोमुंहे होने और कमजोरी की वजह से टूटने की समस्या काफी हद तक कम हो जाती है। इससे बालों का टैक्चर अच्छा होता है और बाल बेहद खूबसूरत नजर आते हैं।
4. सनडैमेज से बचाव में मददगार
विटामिन ई और नारियल तेल, दोनों मिलकर बालों को सनडैमेज से बचाते हैं। ये बालों की रंगत को बरकरार रखने में मदद करते हैं जिससे बाल समय से पहले सफेद नहीं होते। इसके अलावा रातभर बालों में इन दोनों इंग्रोडिएंट्स को छोड़ना बालों को प्रदूषण के कणों से बचाते हैं और इन्हें हेल्दी रखते हैं।
इसे भी पढ़ें: सोने से पहले नाभि में क्यों डालें नारियल का तेल? एक्सपर्ट से जानें
ऑयली बालों में लंबे समय तक न लगाएं विटामिन ई और नारियल तेल
डॉ. चांदनी कहती हैं कि ऑयली बालों में आपको लंबे समय तक इन दोनों को लगाने से बचाना चाहिए क्योंकि विटामिन ई और नारियल तेल दोनों के कण काफी मोटे होते हैं और ये मिलकर भारी तेल तैयार करते हैं जो कि हेयर पोर्स को बंद कर सकते हैं, पसीना रोक सकते हैं या जलन पैदा कर सकता हैं।
क्या कहती है स्टडी?
जर्नल ResearchGate में प्रकाशित इस शोध में बताया गया है कि कैसे जब नारियल के तेल (Coconut oil) में अंडे का पीला भाग (Egg yolk) और विटामिन E मिलाकर लगाया गया, तो बालों की लंबाई और मोटाई सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ाते हैं। पौधों से बने प्राकृतिक तेलों की तुलना में, नारियल तेल, अंडे की जर्दी और विटामिन E का मिश्रण बालों को उगाने और घना बनाने में ज्यादा असरदार साबित हुआ है। आसान शब्दों में कहें तो, नारियल के तेल में अंडे और विटामिन E मिलाकर लगाने से बालों की ग्रोथ सबसे अच्छी होती है।
निष्कर्ष:
इतना ही नहीं डॉ. चांदनी कहती हैं कि बालों में विटामिन ई और नारियल तेल लगाने से बाल लंबे समय तक चिपचिपे हो सकते हैं। बारीक या पतले बाल भारी हो सकते हैं और बेजान दिख सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको मुंहासे या डैंड्रफ की समस्या है, तो इसे सिर्फ 30 से 45 मिनट तक ही बालों में लगाएं रखें। इससे ज्यादा देर बालों में लगाए रखना स्कैल्प को नुकसान पहुंचा सकते हैं और हेयर पोर्स ब्लॉक होने की वजह से स्कैल्प एक्ने या डैंड्रफ की समस्या बढ़ सकती है।
FAQ
नारियल का तेल चेहरे पर लगाने के नुकसान
नारियल तेल रातभर लगाने स्किन काफी ऑयली हो जाती है और इससे एक्ने की समस्या हो सकती है। साथ ही जिन लोगों की स्किन पहले से ही ऑयली है और ऑयली हो सकती है।विटामिन ई क्यों फायदेमंद है?
विटामिन ई की ब्यूटी विटामिन कहा जाता है जो कि स्किन और बाल दोनों के लिए फायदेमंद है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Sep 04, 2026 18:52 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta