Coconut Oil in Belly Button: नाभि में तेल डालना शरीर के कई अंगों के लिए फायदेमंद माना गया है। दरअसल, आयुर्वेद में माना जाता है कि नाभि जो शरीर के बाकी हिस्सों से जुड़ती है, इससे शरीर कई समस्याओं से बच सकती है। ये पाचन को बेहतर बनाने के साथ एनर्जी को संतुलित करने में मददगार है इसलिए भी लोग पाचन से जुड़ी समस्याओं में कोई भी चीज नाभि पर लगाने का सुझाव देते हैं। दरअसल, आयुर्वेद में इसे बेहद फायदेमंद माना गया है। रोजाना अपनी नाभि में तेल लगाने से उसके आस-पास की त्वचा सुरक्षित रूप से मॉइस्चराइज होती है और इसके अलावा भी इसके कई फायदे हैं जानते हैं आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से कि रात में राभि में नारियल तेल लगाने के क्या फायदे हैं?
सोने से पहले नाभि में क्यों डालें नारियल का तेल?
आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा बताती हैं कि आयुर्वेद में नाभि को बेहद महत्वपूर्ण अंगों में से एक माना गया है। ऐसा इसलिए कि इंसान जब मां के गर्भ में होता है तो नाभि से ही उसके शरीर तक सारे न्यूट्रीएंट्स पहुंचते हैं। इसके बाद भी नाभि हमेशा शरीर के अलग-अलग हिस्सों से जुड़ा रहता है खासकर कि पेट के जरिए। इतना ही नहीं आयुर्वेद में नाभि चिकत्सा (Nabhi Chikitsa) को काफी फायदेमंद माना गया और जब आप रात में नाभि में नारियल तेल डालकर सोते हैं तो ये शरीर को रिलेक्स करने के साथ स्किन को नरिश करती है।
इसे भी पढ़ें: नाभि साफ न करने की गलती कहीं भारी न पड़ जाए, जान लें डर्मेटोलॉजिस्ट की चेतावनी
नाभि में नारियल तेल डालने के फायदे
आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा बताती हैं कि नाभि में नारियल तेल डालने लगाने के फायदे हैं जैसे कि नारियल तेल पित्त के असंतुलन को सही करने में मददगार है। ये ठंडक पैदा करता है जिसका सबसे ज्यादा असर स्किन के हिस्से हो सकता है। इतना ही नहीं, आगे डॉ. चंचल कहती हैं कि हालांकि, नाभि चिकत्सा के असर में लंबा समय लगता है और रेगुलर प्रैक्टिस से ही आपको रिजल्ट्स मिलते हैं। अचानक से किसी दिन इसे करना बहुत ज्यादा फायदेमंद नहीं है। हालांकि, रेगुलर करने पर आपको अपने शरीर में कई प्रकार के फायदे महसूस हो सकते हैं जैसे
स्किन मॉइस्चराइज रहती है
आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा बताती हैं कि नारियल तेल की प्रकृति काफी मोटी होती है और ये स्किन में जाकर नमी को लॉक करती है। नारियल तेल त्वचा की ऊपरी परत से नमी कम होने से बचाने में मदद करता है और इससे शरीर में ड्राईनेस नहीं होती। यह त्वचा को मुलायम और कोमल बना सकता है और स्किन को पपड़ीदार होने से बचाता है। Journal of Traditional and Complementry Medicine में बताया गया है कि नारियल तेल एक अवरोधक और नरम करने वाले पदार्थ के रूप में काम करता है, जिससे त्वचा से पानी की कमी काफी हद तक कम हो जाती है और शुष्क त्वचा की समस्याओं जैसे कि जेरोसिस और एटोपिक डर्मेटाइटिस में सुधार होता है।
एंटीमाइक्रोबियल है नारियल तेल
नारियल तेल में लॉरिक एसिड होता है, जो एंटीबैक्टीरियल असर दिखाता है। यह त्वचा की सतह पर मौजूद कुछ बैक्टीरिया को कम करने में मदद कर सकता है। जब आप रात में नारियल तेल नाभि में डालकर सोते हैं तो आपकी स्किन में दाने और एक्ने जैसी समस्याओं में कमी आ सकती है। इसके अलावा इससे फटी हुई एड़ी की समस्या में भी कमी आ सकती है।

बॉडी रिलैक्स हो जाती है
नाभि में नारियल तेल डालने से बॉडी रिलैक्स हो जाती है। ये तेल नाभि के जरिए अंदरूनी अंगों तक पहुंच रहा होता है जिससे शरीर को आराम मिलता है और बॉडी रातभर में रिलेक्स हो जाती है। इसके अलावा सुबह जब आप उठेंगे तो आपको अपने चेहरे पर एक अलग सी चमक नजर आएगी।
इसे भी पढ़ें: क्या प्रेग्नेंसी के दौरान नाभि में तेल डाल सकते हैं? डॉक्टर से जानें
नाभि में नारियल तेल कैसे लगाएं?
नाभि मे नारियल तेल लगाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है बस इसे हल्का गर्म कर लें ताकि इसके मोटे कण नाभि द्वारा आसानी से अवशोषित हो जाए। इसके बाद इसे सोते समय अपनी नाभि पर अप्लाई करें।
निष्कर्ष:
अंत में डॉ. चंचल कहती हैं कि आयु्र्वेद में इसे पेचोटी थेरेपी कहा जाता है जिसमें कि अलग-अलग समस्याओं को देखते हुए लोग नाभि में अलग-अलग प्रकार के तेल का इस्तेमाल करते हैं। जैसे लोग सरसों तेल में हींग पकाकर नाभि में लगाते हैं जिससे अपच और बदहजमी की समस्या कम हो जाती है। इसके अलावा नाभि में नीम का तेल लगाने से स्किन और बालों की कई समस्याओं में कमी आ सकती है तो अगर आप नाभि में बादाम का तेल लगाएं तो एंजिंग के लक्षणों को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है जैसे फाइन लाइन्स और झुर्रियां। हालांकि, ये थेरेपी बहुत लंबा समय लेती है और आपको अच्छे रिजल्ट्स के लिए रेगुलर इस्तेमाल करना पड़ेगा।
FAQ
अगर हम रोजाना रात भर चेहरे पर नारियल का तेल लगाते हैं तो क्या होता है?
रोजाना रातभर नारियल तेल लगाना ड्राई स्किन के लिए फायदेमंद है लेकिन बाकी लोगों के लिए ये फायदेमंद नहीं है जैसे ऑयली स्किन। ये स्किन को नरिश करने के साथ त्वचा की हीलिंग में मददगार है।बाल बढ़ाने के लिए नारियल तेल में क्या मिलाना चाहिए?
बाल बढ़ाने के लिए आपको नारियल तेल में मेथी पकाकर लगाना चाहिए। इससे बालों की ग्रोथ अच्छी होती है और बाल घने और खूबसूरत नजर आते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Sep 02, 2026 12:37 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Chanchal Sharma