Fri Sep 11, 2026 | 09:04 PM IST

Doctor Verified

नाभि में तुलसी का तेल डालने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इस्तेमाल का तरीका

Benefits Of Applying Basil Oil in The Navel: तुलसी का तेल एंटीऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है, जो सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद है। आइए जानते हैं नाभि में तुलसी का तेल डालने के फायदों के बारे में- 

Benefits Of Applying Basil Oil in The Navel in Hindi: आयुर्वेद में तुलसी का उपयोग कई बीमारियों को दूर करने में फायदेमंद माना जाता है। इसमें कई औषधीय गुण होते हैं, जो हमे कई बीमारियों से दूर रखने में मदद करते हैं। तुलसी की पत्तियों के साथ इसका तेल भी आयुर्वेद में काफी प्रभावी बताया गया है। आयुर्वेद के अनुसार, तुलसी के तेल को नाभि में डालने से स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से राहत मिल सकती है। तुलसी के तेल में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के साथ कई अन्य समस्याओं में फायदेमंद होते हैं। रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा का कहना है कि नाभि में तुलसी का तेल डालने (Which is the best oil to put in the belly button) से इसका असर आपके पूरी शरीर पर पड़ता है, जिससे कई स्वास्थ्य फायदे (What are the benefits of basil oil) मिल सकते हैं।

नाभि में तुलसी का तेल डालने के फायदे - Benefits Of Putting Basil Oil On Belly Button in Hindi

1. बेहतरीन एंटी-डिप्रेसेंट

तुलसी का तेल एक नेचुरल एंटी-डिप्रेसेंट के रूप में काम करता है। इसकी खुशबू और औषधीय गुणों के कारण ये मन को शांत करने और मानसिक तनाव को दूर करने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: तुलसी वाली ग्रीन टी पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें बनाने का तरीका

2. बुखार में राहत

अगर ठंड लगने के कारण बुखार आया है, तो तुलसी के तेल का इस्तेमाल आपके शरीर को आराम देने में मदद करेगा। तुलसी के तेल की तासीर गर्म होती है, जो ठंड लगने के कारण आए बुखार को हल्का करने और आपको आराम दिलाने में फायदेमंद होती है।

3. इम्यून सिस्टम को बढ़ावा दें

तुलसी के तेल का उपयोग करने से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। दरअसल, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल गुण आपके शरीर को इंफेक्शन से बचाने में मदद करते हैं। ऐसे में नाभि में ये तेल डालने से आपके पेट में अच्छी तरह असर करता है, जिससे इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।

4. हल्के पेट दर्द में राहत

हल्के पेट दर्द से राहत पाने के लिए भी आप तुलसी के तेल का उपयोग कर सकते हैं। नाभि में तुलसी का तेल डालने से आपको हल्के पेट दर्द से राहत मिल सकता है, और क्रैम्प्स को भी कम करने में ये फायदेमंद होता है।

Belly Button Basil Oil

5. जकड़न को कम करता है

अगर आपके शरीर में जकड़न है तो भी तुलसी का तेल आपके लिए फायदेमंद होता है। इसका उपयोग आपके मांसपेशियों के तनाव को कम करने और शरीर में बेहतर ब्लड फ्लो में मदद करता है, जिससे जकड़न से राहत मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: क्या ब्रोंकाइटिस की समस्या में तुलसी का सेवन फायदेमंद है? एक्सपर्ट से जानें कब, कितना और कैसे करें सेवन

तुलसी के तेल का उपयोग कैसे करें? - How To Use Basil Oil in Hindi?

  • तुलसी के तेल की कुछ बूंदें लें और उसे अपनी नाभि में डालें।
  • इसके बाद हल्के हाथों से नाभि के आसपास पेट पर मालिश करें।
  • रोजाना नाभि में तुलसी का तेल डालने से आपको इन समस्या से राहत मिल सकता है।

निष्कर्ष

तुलसी का तेल एक नेचुरल और प्रभावी उपाय है, जो नाभि के जरिए आपके शरीर में जाता है और कई समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद है। इसका नियमित रूप से इस्तेमाल आपकी सेहत को बेहतर रखने में मदद करता है।
Image Credit: Freepik

Read Next

क्या गुलकंद पुरुषों की सेक्शुअल हेल्थ के लिए अच्छा है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 17, 2025 16:37 IST

    Modified By : Anurag Gupta
  • Oct 17, 2025 16:37 IST

    Published By : Katyayani Tiwari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content