Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

बच्चों में नाभि खिसकने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, जानें इसे ठीक करने का घरेलू उपाय

Symptoms of Navel Displacement in children: नाड़ी का ऊपर या नीचे की ओर खिसकना ही नाभि खिसकना कहलाता है। नाभि खिसकने की समस्या बच्चों को ज्यादा परेशान कर सकती है।

Symptoms of Navel Displacement in Children: बच्चे बहुत ही चंचल स्वभाव के होते हैं। यही कारण है बच्चे हर समय उछलते, कूदते और खेलते हुए नजर आते हैं। लेकिन कई बार ज्यादा खेलकूद के कारण बच्चों को ऐसी परेशानी हो जाती है, जिसे पेरेंट्स समझ ही नहीं पाते हैं। यह परेशानी है नाभि खिसकना। नाभि खिसकना एक ऐसी स्थिति होती है जब नाभि की मांसपेशियां अपनी सामान्य स्थिति से हट जाती हैं। नाभि खिसकने पर बच्चे को कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

जिसे देखकर पेरेंट्स मानसिक तौर परेशान हो सकते हैं। इसलिए बच्चे के नाभि खिसकने के लक्षणों को समय रहते पहचानना और इसका इलाज करना जरूरी है। मैं खुद एक बच्चे की मां और इस स्थिति से गुजर चुकी हूं, इसलिए हर पेरेंट्स को बच्चे की नाभि खिसकने के बारे में जरूर बताती हूं। इस लेख में भी मैं आपको इसी विषय पर जानकारी देने वाली हूं।

navel-displacement_inside

बच्चों के नाभि खिसकने के लक्षण- Symptoms of navel displacement in babies

बच्चों में नाभि खिसकने के निम्नलिखित लक्षण दिखाई दे सकते हैं:

  1. पेट दर्द: नाभि के आस-पास या पूरे पेट में हल्का या तेज दर्द होना
  2. पेट खराब होना : नाभि खराब होने पर पेट में दर्द के साथ दस्त की समस्या होती है।
  3. थकान महसूस होना : शरीर में कमजोरी या थकावट महसूस करना।
  4. नाभि में सूजन : नाभि के आस-पास सूजन या नाभि के हिस्से का कठोर महसूस होना।
  5. उल्टी आना : बच्चे को बार-बार उल्टी आना नाभि खिसकने का एक लक्षण हो सकता है।

इसे भी पढ़ेंः हर पतला बच्चा नहीं होता है कमजोर, डॉक्टर से जानें क्या है हेल्दी बच्चे की निशानी 

बच्चों में नाभि खिसकने के कारण- Causes of navel dislocation in children

जैसा कि हम पहले भी बात कर चुके हैं बच्चे बिना किसी बंधन के खेलते, कूदते और मस्ती करते हुए नजर आते हैं। ऐसे में कई बातें ऐसी हैं, जो नाभि खिसकने का कारण बन सकती है:

Relieve Gas Problem In Kids With These Expert-Verified Tips | OnlyMyHealthबच्चे की नाभि खिसकने पर क्या करना चाहिए?

बच्चों की नाभि खिसकना एक सामान्य सी बात है। इसे ठीक करने के लिए आपको किसी डॉक्टर की जरूरत नहीं पड़ती है। आप कुछ घरेलू उपायों से ही इसे ठीक कर सकते हैं। आइए आगे जानते हैं इसके बारे में...

1. गर्म पानी से सिकाई

नाभि खिसकने पर हल्की गर्म पानी की थैली से शिशु के पेट और नाभि के आसपास के क्षेत्र की सिकाई करें। इस प्रक्रिया को दिन में 2 से 3 बार जरूर दोहराएं। नाभि खिसकने पर रात को सोने से पहले गर्म पानी से जरूर सिकाई करें।

2. हींग और तेल का मिश्रण लगाएं

3 चम्मच सरसों के तेल में एक चुटकी हींग डालकर हल्का गर्म कर लें। इस मिश्रण को नाभि की आसपास के क्षेत्र पर गुनगुना ही लगाएं। इसे लगाने से नाभि खिसकने के कारण होने वाले पेट से दर्द और कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।

इसे भी पढ़ेंः बच्चे की दूध की बोतल साफ करते समय जरूर रखें इन 5 बातों का ध्यान, वरना बीमार पड़ सकता है बच्चा 

3. हल्के हाथों से करें मसाज

हाथों में सरसों का तेल लगाकर बच्चे की नाभि के चारों ओर हल्के हाथों से मसाज करें। ऐसा करने से जगह से खिसकी हुई नाभि को जगह पर लाने में मदद मिलती है।

निष्कर्ष

बच्चों में नाभि खिसकने की समस्या को समझना और सही घरेलू उपायों को अपनाना जरूरी है। हालांकि बच्चों को नाभि खिसकने की समस्या 5 दिन से ज्यादा समय तक बनी रहती है, तो इस विषय पर डॉक्टर से बात करें और उनकी सलाह बना लें। 

Read Next

छोटे बच्चे को बार-बार पॉटी आने के हो सकते हैं ये 5 कारण, बता रहे हैं डॉक्टर

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Ashu Kumar Das

Ashu Kumar Das

Senior Sub Editor

जिंदगी एक सफर है और इस सफर को खूबसूरत बनाए रखने के लिए बॉडी को हेल्दी और फिट रखना बहुत जरूरी है। आशु इन्हीं बातों को फॉलो करती हैं। इन्हें स्वास्थ्य विषयों पर लिखना और अलग-अलग विषयों पर वीडियो बनाना खासा पसंद है। साथ ही इन्हें तरह-तरह की किताबें पढ़ना, सोलो ट्रैवलिंग करना और अजनबी लोगों को दोस्त बनाना बहुत पसंद है। इन्हें पत्रकारिता और लेखन में करीब 4 साल का अनुभव है। इन्होंने डिजिटल मीडिया में हेल्थ राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। हेल्थ के अलावा आशु राजनीति लेखन में काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Mar 11, 2025 18:38 IST

    Published By : Ashu Kumar Das

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content