कब्ज की समस्या बड़ों के साथ-साथ शिशुओं में भी देखने को मिलती है। कई बच्चों को ठोस आहार देने पर कब्ज या अन्य पाचन समस्या हो सकती है। हालांकि हर शिशु को यह समस्या हो, ऐसा जरूरी नहीं है। छह माह तक शिशु केवल मांं के दूध पर निर्भर होते हैं। इसके बाद जैसे ही उन्हें ठोस आहार दिया जाता है, कई बच्चों में कब्ज की समस्या देखी जाती है जिसके कारण बच्चे अक्सर रोने लगते हैं और उनमें चिड़चिड़ापन नजर आ सकता है। डॉक्टर से जानते हैं ऐसा क्योंं होता है, इसके लक्षण और उपाय। बेहतर जानकारी के लिए हमने Dr. Tanima Singhal, Prenatal Care Expert, Gynaecologist & Lactation Expert, Ma-Si Care Clinic, Lucknow से बात की।
ठोस आहार से कब्ज होने पर कौन से लक्षण नजर आते हैं?

- डायपर में ब्लड नजर आ सकता है।
- बाउल मूवमेंट की समस्या हो सकती है।
- स्टूल हार्ड और ड्राई हो सकता है।
- स्टूल पास करते समय दर्द हो सकता है।
- पेट में दर्द महसूस हो सकता है।
अगर शिशु स्टूल पास करना कम कर दे और स्टूल पास करने के दौरान रोए, तो यह कब्ज के लक्षण हो सकते हैं। एक स्वस्थ शिशु दिनभर में 5 से 6 बार स्टूल पास करता है, अगर शिशु स्टूल पास न करे, तो इसका कारण कब्ज हो सकता है।
यह भी पढ़ें- शिशु को डायपर पहनाते समय न करें ये 5 गलतियां, बढ़ सकता है इंफेक्शन का खतरा
सभी शिशुओंं को ठोस आहार देने पर कब्ज होता है?
ऐसा जरूरी नहीं है कि हर शिशु को ठोस आहार देने पर कब्ज की समस्या हो। हालांकि छह महीने स्तनपान के बाद जब शिशु ठोस आहार का सेवन शुरू करता है, तो उसके पाचन तंत्र में बदलाव आता है। शिशु के पाचन तंत्र को आहार समझने में थोड़ा समय लगता है और इस दौरान कुछ बच्चों में कब्ज की समस्या हो सकती है। साथ ही कुछ माता-पिता शिशु को फाइबर फूड देने के बजाय केवल बेबी फूड खिलाते हैं, जबकि कब्ज से बचने के लिए फाइबर जरूरी है, लेकिन शिशुओं को सीमित मात्रा में ही फाइबर देना चाहिए वरना पाचन समस्याएं हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें- 6 महीने की उम्र से शिशु को अंडा देने से घटता है एलर्जी का खतरा, जानें स्टडी के इस दावे पर एक्सपर्ट की राय
शिशु को कब्ज से बचाने के लिए क्या करें?
- ठोस आहार देते समय ध्यान रखें कि कोई भी नई चीज शिशु के पाचन पर कैसे असर करेगी, इसकी जानकारी पहले से नहींं हो सकती इसलिए किसी भी नई चीज को देने से पहले उसकी सामग्रियांं अच्छी तरह चेक करें और कम मात्रा में शिशु को खिलाएंं।
- हमारे पाचन की तरह शिशु का पाचन तंत्र इतना मजबूत नहीं होता है इसलिए उसे एक साथ अधिक मात्रा में खाना न खिलाएं, इससे कब्ज की समस्या हो सकती है।
- शिशु को कब्ज से बचाने के लिए उसे हाइड्रेट रखें। मील्स के बीच में शिशु को पानी देना न भूलें, इससे स्टूल पास करने में आसानी होगी और कब्ज की समस्या नहीं होगी।
यह भी पढ़ें- क्या बच्चे का ब्लड ग्रुप पेरेंट्स के ब्लड ग्रुप से डिसाइड होता है? डॉक्टर से समझें
इन लक्षणों को गंभीरता से लें
MedlinePlus के मुताबिक, छह माह या उससे अधिक उम्र के शिशु अगर तीन दिनों तक स्टूल पास न करें, तो डॉक्टर से संपर्क करें। अगर उल्टी या इरिटेशन जैसे लक्षण नजर आएं, तो भी डॉक्टर से संपर्क करें। शिशु स्टूल पास करने से बचे, तो भी सावधानी बरतें। अगर स्टूल में ब्लड आए, तो भी डॉक्टर से सलाह लें।
निष्कर्ष:
अगर शिशु को स्टूल पास करते समय दर्द हो, स्टूल हार्ड और ड्राई हो, तो यह कब्ज का लक्षण हो सकता है। ठोस आहार की शुुरुआत करने पर कुछ बच्चों में ये लक्षण नजर आ सकते हैं क्योंकि शिशु के पाचन को सॉलिड फूड को स्वीकार करने में समय लगता है या शिशु में पानी की कमी या फाइबर की कमी भी कब्ज का कारण हो सकते हैं।
FAQ
फाइबर की कमी दूर करने के लिए शिशु को क्या खिलाएं?
फाइबर रिच फूड्स जैसे ओटमील, बेरीज, स्वीट पोटैटो, फलों का ताजा पल्प शिशु को खिला सकते हैं।ठोस आहार शुरू करने के बाद कितने समय तक कब्ज रहता है?
ठोस आहार शुरू करने के कुछ महीने या कुछ हफ्ते तक कब्ज हो सकता है जो धीरे-धीरे ठीक हो जाता है। कब्ज ठीक न होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jun 30, 2026 21:32 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Jun 30, 2026 21:32 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Dr Tanima Singhal