Fri Sep 11, 2026 | 06:51 PM IST

Medically Reviewed by Neha Mohan Sinha , Clinical Nutrition and Dietetics

6 महीने की उम्र से श‍िशु को अंडा देने से घटता है एलर्जी का खतरा, जानें स्टडी के इस दावे पर एक्सपर्ट की राय

हाल ही में एक स्‍टडी पब्‍ल‍िश हुई ज‍िसके मुताब‍िक अगर श‍िशु को छह माह की उम्र से ही अंडा का सेवन कराया जाए, तो आगे चलकर उसे एग एलर्जी होने का खतरा कम हो सकता है।

अंडे प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत माने जाते हैं, लेक‍िन इससे भी कुछ लोगों को एलर्जी होती है ज‍िसके कारण वे अंडे के फायदोंं से व‍ंच‍ित रह जाते हैं। अंंडे में सभी नौ अमीनो एस‍िड्स मौजूद होते हैं जो सेहत के ल‍िए जरूरी हैं इसल‍िए लोग अंंडा खाना की अहम‍ियत को समझते हैं। हाल ही में एक स्‍टडी प्रकाश‍ित हुई ज‍िसमें बताया गया क‍ि अगर श‍िशु को छह माह की उम्र में अंडा ख‍िलाया जाए, तो उसे अंडे से एलर्जी नहीं होगी। जब बात छोटे श‍िशुओंं की आती है, तो माता-प‍िता बहुत सोच-समझकर ही उन्‍हें कुछ भी ख‍िलाते हैं और अंडों को लेकर भी माता-प‍िता अक्‍सर इसी कंफ्यूजन में रहते हैं क‍ि बच्‍चे को अंडा खि‍लाएं या नहीं? आइए जानते हैं इस पर स्‍टडी क्‍या कहती है और साथ ही समझेंगे एक्‍सपर्ट की राय। बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।

क्‍या कहती है स्‍टडी?

egg-allergy-babies

साल 2026 में JAMA Pediatrics नामक जर्नल में प्रकाश‍ित स्‍टडी के मुताब‍िक, अगर 6 से 8 महीने की उम्र में बच्‍चोंं को अंडे का सेवन करने द‍िया जाए, तो उनमें अंंडे से होने वाली एलर्जी का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है। शोध में बच्‍चोंं में अंंडे से होने वाली एलर्जी का खतरा 17.7 प्रत‍िशत तक कम देखा गया।

यह भी पढ़ें- क्‍या अंडा खाना हार्ट हेल्‍थ के ल‍िए वाकई फायदेमंद है? जानें एक्सपर्ट से

क्‍या बच्‍चों की सेहत के ल‍िए सुरक्ष‍ित है अंंडा?

छह माह की उम्र से डॉक्‍टर श‍िशु को स्‍तनपान के साथ-साथ ठोस आहार शुरू करने की सलाह देते हैं। ऐसे में माता-प‍िता के मन में यह सवाल आता है क‍ि क्‍या इस उम्र में श‍िशु को अंडा ख‍िला सकते हैं? Nutritionist Neha Sinha ने बताया क‍ि छह माह के श‍िशु को अंंडा ख‍िला सकते हैं, लेक‍िन मात्रा का ध्‍यान रखना जरूरी है। छह से आठ महीने के श‍िशु को एक से दो चम्‍मच उबला और मैश क‍िया हुआ अंंडा ख‍िलाएं। एक साल के बाद श‍िशु को हर द‍िन एक अंडा ख‍िला सकते हैं।

यह भी पढ़ें- चिकन या अंडा - प्रोटीन के लिए क्या है बेहतर? जानिए दोनों में कौन देता है ज्यादा न्यूट्रिशन

असामान्‍य लक्षणों पर नजर रखें

श‍िशु को अंंडा हमेशा अच्‍छी तरह से पका हुआ ख‍िलाएंं, चेक करें क‍ि अंडा कच्‍चा न हो। अंंडा ख‍िलाने के बाद श‍िशु की गत‍िव‍िधि‍ पर नजर रखें। क‍िसी भी तरह के असामान्‍य लक्षण पर गौर करें। अगर अंडा ख‍िलाने के बाद श‍िशु को सूजन, उल्‍टी या सांस लेने में परेशानी हो, तो अंडे का सेवन बंद कर दें और डॉक्‍टर से जांच कराएंं, ये एग एलर्जी हो सकती है।

न‍िष्‍कर्ष:

हाल ही में प्रकाशि‍त एक स्‍टडी के मुताब‍िक छह माह की उम्र में अगर श‍िशु को अंंडे का सेवन कराएंं, तो उसे आगे चलकर एग एलर्जी से बचा सकते हैं। छह माह की उम्र में श‍िशु को एक या दो चम्‍मच से ज्‍यादा उबला हुआ अंंडा न ख‍िलाएंं और एग एलर्जी के लक्षणों पर गौर करें।

FAQ

  • एग एलर्जी क्‍या होती है?

    ज‍िन लोगोंं को अंंडा खाने से एलर्जी होती है, उनके शरीर का इम्‍यून‍ स‍िस्‍टम एग में मौजूद प्रोटीन को हान‍िकारक समझ लेता है ज‍िसके कारण अंडा खाते ही एलर्जी हो सकती है।
  • एग एलर्जी के लक्षण क्‍या हैं?

    एग एलर्जी होने पर त्‍वचा पर रेडनेस, खुजली, सूजन, पेट दर्द, बेचैनी, दस्‍त जैसी समस्‍याएंं हो सकती हैं।

Read Next

गैस और खट्टी डकार से परेशान हैं? रसोई में मौजूद इन 7 चीजों से मिल सकती है राहत

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 24, 2026 16:54 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Jun 24, 2026 16:54 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Jun 24, 2026 16:54 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Neha Mohan Sinha

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content