Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Neha Mohan Sinha , Clinical Nutrition and Dietetics

गैस और खट्टी डकार से परेशान हैं? रसोई में मौजूद इन 7 चीजों से मिल सकती है राहत

गैस, एस‍िड‍िटी, खट्टी डकार से परेशान हैं, तो क‍िचन में मौजूद चीजें जैसे सौंफ-म‍िश्री का सेवन करें। इसके अलावा 7 और चीजोंं के बारे में जानते हैं।

खराब खानपान, ज्‍यादा ऑयली या तला-भुना खाने के कारण लोगोंं को अक्‍सर गैस, एस‍िड‍िटी या खट्टी डकार जैसी समस्‍याएंं होने लगती हैं। अगर ये समस्‍याएंं बार-बार होती हैं, तो इस पर गौर करने की जरूरत है। बहुत से लोग इसे सामान्‍य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लंबे समय तक ऐसा करना सही नहीं है। समय रहते खानपान और जीवनशैली में बदलाव क‍िया जाए, तो पाचन को बेहतर बना सकते हैं। इस लेख में बताएंगे रसोई में मौजूद ऐसी सात चीजों के बारे में ज‍िससे गैस और खट्टी डकार जैसी शि‍कायतों को दूर क‍िया जा सकता है। बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।

1. पुदीना

mint-benefits-for-stomach

पुदीना का सेवन करने से पाचन शांंत होता है। इससे पेट की मांसपेश‍ियों को आराम म‍िलता है और गैस एवंं पेट फूलने की समस्‍या से राहत म‍िलती है। पुदीना की चाय पी सकते हैं या इसकी कुछ पत्तियां चबाकर खा सकते हैं। अगर एस‍िड‍िटी ज्‍यादा है, तो सीम‍ित मात्रा में ही पुदीना का सेवन करें।

यह भी पढ़ें- क्या देर तक भूखे रहने से एसिडिटी और सिरदर्द हो सकता है? जानिए इसके पीछे का विज्ञान

2. सौंफ और म‍ि‍श्री

गैस या खट्टी डकार से राहत के ल‍िए सौंफ और म‍ि‍श्री का सेवन भी कर सकते हैं। सौंंफ पाचन को बेहतर बनाती है और गैस की समस्‍या दूर करने में मदद करती है और म‍िश्री मुंह का स्‍वाद बेहतर करने में मदद करती है। भोजन के बाद थोड़ी मात्रा में सौंफ और मिश्री का सेवन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- गट हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकते हैं ये 4 सप्लीमेंट्स, सेवन से पहले जान लें ये बात

3. अजवाइन

गैस और अपच होने पर अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद तत्‍व, पाचन एंजाइम्‍स को एक्‍ट‍िव करते हैं और भोजन को आसानी से पचाने में मदद करते हैं। आधा चम्‍मच अजवाइन को गुनगुने पानी के साथ लेने से पेट फूलना और गैस की समस्‍या से राहत म‍िलती है।

यह भी पढ़ें- छाछ में अजवाइन डालकर पीना है फायदेमंद, पेट की कई समस्याएं रहती हैं दूर

4. इलायची

elaichi-benefits-for-stomach

इलायची से पाचन बेहतर होता है और पेट का भारीपन दूर होता है। खट्टी डकार या गैस होने पर इलायची को मुंंह में रख लें, जैसे-जैसे इलायची का अर्क शरीर में जाएगा, राहत म‍िलेगी। अगर रोज पाचन समस्‍याएं होती हैं, तो भोजन के बाद एक या दो इलायची चबाकर खा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- क्या गैस और एसिडिटी के मरीज आम खा सकते हैं? बता रहे है डॉक्टर

5. जीरा

जीरे का पानी या भुना हुआ जीरा खाने से गैस, पेट दर्द और अपच में राहत मि‍लती है। कई लोग खाने के बाद बेहतर पाचन के ल‍िए चुटकीभर जीरा खाते हैं। बेहतर पाचन के ल‍िए छाछ में जीरा डालकर पीना फायदेमंद होता है, इससे पेट को ठंडक म‍िलती है और पेट की समस्‍याएं दूर हो जाती हैं।

यह भी पढ़ें- पेट में छाले और आंतों में छाले: लक्षण दिख सकते हैं एक जैसे, लेकिन दोनों में है बड़ा अंतर

6. अदरक

अदरक पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। अदरक का सेवन करने से पेट की गैस को कम करने में मदद म‍िलीत है। अदरक के पानी का सेवन कर सकते हैं या अदरक का छोटा टुकड़ा चबाने से खट्टी डकार और पेट फूलने की समस्‍या से राहत म‍िल सकती है।

यह भी पढ़ें- क्या आप भी रोज उठकर खाते हैं गैस की दवा? जानें लंबे समय तक इसको खाने के नुकसान

7. दही

दही में गुड बैक्‍टीर‍िया पाए जाते हैं। यह आंतोंं की सेहत को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। गैस और खट्टी डकार की समस्‍या हो रही है, तो दही का सेवन करें। दस्‍त या पेट की ज्‍यादातर समस्‍याओं के ल‍िए दही का सेवन फायदेमंद होता है।

न‍िष्‍कर्ष:

पेट में गैस, एस‍िड‍िटी, खट्टी डकार जैसी समस्‍याएं होने पर क‍िचन में मौजूद पुदीना, सौंंफ-म‍िश्री, अजवाइन, इलायची, जीरा, अदरक और दही वगैरह का सेवन कर सकते हैं। इससे पाचन बेहतर होता है और पेट को आराम म‍िलता है।

Read Next

गर्मियों में शरीर को ज्यादा इलेक्ट्रोलाइट्स की जरूरत क्यों होती है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 23, 2026 22:08 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Jun 23, 2026 22:08 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Jun 23, 2026 22:08 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Neha Mohan Sinha

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content