खट्टी डकार तब आती है जब पेट का एसिड फूड पाइप में आ जाता है। कभी-कभी खट्टी डकार आना चिंता की बात नहीं है, लेकिन जब आए दिन यह समस्या होने लगे, तो खान-पान की चीजों पर गौर करना चाहिए। खाने के बाद खट्टी डकार के पीछे कई फूड्स जिम्मेदार हो सकते हैं जैसे जंक फूड खाना, ऑयली खाना, मसालेदार भोजन करना, मीठे पेय या बाहर के प्राेसेस्ड स्नैक्स खाना। खाने के बाद आपको भी खट्टी डकार आती है, तो इसके पीछे छुपे अनहेल्दी फूड्स के बारे में जान लें। बेहतर जानकारी के लिए हमने Smita Singh, Chief Dietitian At Midland Hospital & Director At Wellness Diet Clinic, Lucknow से बात की।

1. प्याज और लहसुन
कच्चा प्याज और लहसुन खाने से एसिड रिफ्लक्स की समस्या हो सकती है। इससे पेट में गैस हो सकती है और खाने के बाद खट्टी डकार की समस्या हो सकती है। कच्ची प्याज खाने के बजाय प्याज को पकाकर खाएं और गर्मियों में लहसुन का सेवन कम करें।
यह भी पढ़ें- खट्टी डकारें आने पर न खाएं ये 5 चीजें, वरना बढ़ सकती है पेट की समस्या
2. चाय और काफी
कॉफी और चाय में कैफीन होता है इससे एसिड की मात्रा बढ़ सकती है। दिनभर में ज्यादा कप कैफीन पीने से हार्टबर्न और खट्टी डकार की समस्या हो सकती है, खासकर अगर आप खाली पेट हों। कैफीन के बजाय गर्मियों में छाछ या हर्बल टी का सेवन करें।
यह भी पढ़ें- खट्टी डकार और पेट फूलने की समस्या क्यों होती है? जानें इसके कारण और बचाव के आयुर्वेदिक उपाय
3. खट्टे फल और जूस
संतरे, नींबू, अंगूर और खट्टे जूस एसिडिक होते हैं। खट्टे फलों से विटामिन सी मिलता है, लेकिन ज्यादा मात्रा में इनका सेवन करने से एसिडिटी हो सकती है और खट्टी डकार की समस्या हो सकती है। जिन लोगों को एसिड रिफ्लक्स की समस्या है, उन्हें भी एसिडिक चीजों से दूर रहना चाहिए।
यह भी पढ़ें- सुबह खाली पेट डकार क्यों आती है? जानें इसके कारण और बचाव
4. कार्बोनेटेड ड्रिंक्स
कोल्ड ड्रिंक्स, सोडा जैसे ड्रिंक्स का ज्यादा सेवन करने से गैस और खट्टी डकार की समस्या हो सकती है। चीनी युक्त कार्बोनेटेड ड्रिंक्स का सेवन करने से ब्लोटिंग और अपच हो सकता है। इसके बजाय गर्मियों में सादा पानी, कोकोनट वॉटर और हर्बल टी का सेवन करें।
5. तला-भुना और मसालेदार खाना
फ्राइज, चिप्स, बर्गर जैसी चीजों का सेवन करने से खट्टी डकार आ सकती है। जो लोग मिर्च और ज्यादा मसाले वाली चीजों का सेवन करते हैं, उन्हें पेट की समस्याएं हो सकती हैं। ज्यादा मिर्च-मसाले खाने के बजाय गर्मियों में हल्के और आसानी से पचने वाली चीजों का सेवन करें।
निष्कर्ष:
खाने के बाद खट्टी डकार आने पर अपने खान-पान पर गौर करें। खट्टे फल, जूस, चाय-कॉफी, कच्चा प्याज, लहसुन, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स, मसालेदार और ऑयली फूड्स वगैरह का सेवन करने से बचें। एसिड रिफ्लक्स की समस्या में भी इन चीजों से परहेज करना चाहिए।
FAQ
खट्टी डकार के लक्षण क्या हैं?
बार-बार डकार आना, मुंह का स्वाद कड़वा या खट्टा होना, पेट में भारीपन, खाने के बाद पेट फूलना, पेट में बेचैनी, बदबूदार सांस खट्टी डकार के लक्षण हो सकते हैं।खट्टी डकार आने पर क्या खाएं?
खट्टी डकार में केला, दही, ओट्स, नारियल पानी, सौंफ, उबली हुई सब्जियों का सेवन करें। ऐसी चीजें खाएं जो आसानी से पच जाए।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 14, 2026 17:32 IST
Modified By : Yashaswi Mathur May 14, 2026 17:32 IST
Modified By : Yashaswi MathurMay 14, 2026 17:32 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Dr Smita Singh