Doctor Verified

सुबह खाली पेट डकार क्यों आती है? जानें इसके कारण और बचाव

What Causes Burping on Empty Stomach: सुबह खाली पेट डकार आना सामान्य नहीं होता है, जानें इसके कारण और बचाव के उपाय।
  • SHARE
  • FOLLOW
सुबह खाली पेट डकार क्यों आती है? जानें इसके कारण और बचाव


What Causes Burping on Empty Stomach: खानपान और लाइफस्टाइल से जुड़ी गलतियों के कारण आप पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियों का शिकार हो सकते हैं। पाचन तंत्र से जुड़ी एक समस्या है डकार आना। लाइफस्टाइल और खानपान में गड़बड़ी के कारण लोगों को यह समस्या होती है। वैसे तो खाने के बाद डकार आना नॉर्मल होता है। कई बार लोगों की डाइट ठीक होने के बाद भी उन्हें सुबह सोकर उठते ही डकार आने लगता है। अगर आपको भी खाली पेट डकार आने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो इसे नजरअंदाज न करें। खाना खाने के बाद तीन चार बार डकार आना सामान्य माना जाता है। लेकिन अगर आपको खाली पेट सुबह से लेकर सोने तक बीच-बीच में डकार आता रहता है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं खाली पेट डकार क्यों आती है और इससे बचाव के टिप्स।

खाली पेट डकार क्यों आती है?- What Causes Burping on Empty Stomach in Hindi

खाली पेट रोजाना डकार आना सामान्य नहीं है। अक्सर लोग इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि ऐसा करने से आपको पाचन तंत्र से जुड़ी दूसरी परेशानियां हो सकती हैं। आमतौर पर डकार पेट में हवा भरने की वजह से आती है। लेकिन डकार आने का सिर्फ यही कारण नहीं है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदिक डॉ. एस के पांडेय कहते हैं कि, "खाली पेट डकार आने की समस्या कई कारणों से हो सकती है। इसके लिए मुख्य रूप से आपका खानपान और लाइफस्टाइल जिम्मेदार होते हैं। रात में बहुत ज्यादा गरिष्ठ भोजन करने या सोडा या बियर जैसी ड्रिंक्स का सेवन करने वाले लोगों को सुबह इस समस्या का सामना करना पड़ सकता है।" 

What Causes Burping on Empty Stomach

इसे भी पढ़ें: पेट की गैस और बदहजमी दूर करती हैं किचन में मौजूद ये 5 जड़ी- बूटियां, जानें इस्तेमाल का तरीका

खाली पेट डकार आने के मुख्य कारण इस तरह से हैं-

  • रात में हैवी मील लेने के कारण
  • देर रात डिनर करने की वजह से
  • रात में सोने से पहले सोडा, बियर पीने के कारण
  • स्टमक अल्सर की वजह से
  • देर रात जल्दी-जल्दी खाना खाने के कारण
  • आंतों में अनहेल्दी बैक्टीरिया के कारण
  • गैस्ट्रिक प्रॉब्लम की वजह से
  • कब्ज के कारण
  • पानी कम पीने की वजह से

डकार से बचाव के टिप्स- Burping on Empty Stomach Prevention in Hindi

खाली पेट डकार की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। सुबह सोकर उठने के बाद डकार आने की समस्या से बचने के लिए आपको रोजाना सुबह गुनगुने पानी का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा बहुत रात में डिनर करने से बचना चाहिए। डिनर करते समय हड़बड़ी नहीं करनी चाहिए। छोटे-छोटे निवाले को अच्छी तरह से चबाकर खाना चाहिए। रात के समय बहुत ज्यादा हैवी मील नहीं लेनी चाहिए। इसके अलावा भोजन करने के बाद सीधे बेड पर जाने के बजे कुछ देर तक वॉक करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: बार-बार डकार आने से परेशान थी 24 साल की महिला, जांच में निकला स्टेज-3 कोलन कैंसर, आप भी न करें नजरअंदाज

यही नहीं अगर आप देर रात तक शराब, बियर या सोडा वाली ड्रिंक्स का सेवन करते हैं, तो इसकी वजह से भी आपको सुबह खाली पेट डकार आने की समस्या हो सकती है। इसलिए देर रात में इन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। पेट और पाचन तंत्र को हेल्दी रखने के लिए आपको ऊपर बताई गयी बातों का ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा अगर डकार आने की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, तो सबसे पहले डॉक्टर से संपर्क करें।

(Image Cortesy: Freepik.com)

Read Next

बार-बार बुखार आना हो सकता है पीरियोडिक फीवर सिंड्रोम, डॉक्टर से जानें इस बीमारी के लक्षण

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version