Is It Healthy If You Don't Burp: डकार आना भी हमारे शरीर का नेचुरल प्रोसेस है। जब हम ज्यादा खाना खा लेते हैं तो हमारे पेट में एसिड बनने लगता है। इसके कारण हमें डकार आने लगती है। खानपान और लाइफस्टाइल से जुड़ी कई गलतियां इसका कारण बन सकती हैं। कई लोगों को डकार आने पर शर्म आती है, इसलिए वो डकार कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं डकार रोकने से हमारे शरीर को नुकसान भी होता है। अगर आप डकार रोकते हैं, तो इससे आपको कई समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए आपको जिस वक्त डकार आए उसे रोकना नहीं चाहिए। डकार रोकना क्यों नुकसानदायक है, इस बारे में जानकारी देते हुए एमडी आयुर्वेद डॉ निकिता कोहली ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है।
डकार रोकना क्यों नुकसानदायक होता है? Why Control Burping Harmful For Us
एक्सपर्ट के मुताबिक डकार आना शरीर का नेचुरल प्रोसेस होता है। जब हम इसके साथ छेड़छाड़ करते हैं और इसे कंट्रोल करते हैं, तो यह शरीर को नुकसान करता है। यह शरीर में बनने वाली गैस होती है जो मुंह के जरिए बाहर आती हैं। जब आप इन्हें कंट्रोल करते हैं, तो यह शरीर में परेशानी करने लगती हैं। इनके कारण आपको दिनभर अंकंफर्ट हो सकता है।
डकार रोकने से क्या परेशानियां हो सकता है? What Are The Bad Effects of Not Burping
अगर आप डकार रोकते हैं तो इससे आपको दिनभर परेशानी हो सकती है। यह पाचन तंत्र खराब कर सकता है। इससे आपको पेट फूलना, अपच, पेट दर्द या एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके कारण गैस पूरे शरीर में फैल जाती है। इससे आपको सिर दर्द, चक्कर आना या उल्टी आने जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
डकार से राहत पाने के लिए आप कुछ तरीके अपना सकते हैं। जानें डकार कंट्रोल करने के लिए क्या करें।
बार-बार डकार आने पर अपनाएं ये प्राकृतिक उपाय- Natural Ways To Control Continuous Burping
- अगर आपको बहुत ज्यादा डकारे आ रही हैं, तो एक गिलास ठंडा पाना पी लें। इससे पेट में बनने वाली गैस शांत होती हैं और आपको डकार से राहत मिलती है।
- डकार से राहत पाने के लिए अपनी डाइट में सूखी चीजें अवॉइड करें। क्योंकि सूखी चीजें पचने में समय लेती हैं। यह बॉडी में हीट बनाती हैं, जिससे आपकी परेशानी बढ़ सकती हैं।
- अपनी डाइट में हेल्दी फैट्स जैसे घी, तेल और नारियल तेल जरूर एड करें। ये चीजें बॉडी में हाइड्रेशन मेंटेन रखती हैं, जिससे डकार कंट्रोल रहती हैं।
- डकार से राहत पाने के लिए आप भुने जीरा का पाउडर और चुटकी भर नमक का सेवन गुनगुने पानी से कर सकते हैं।
- बहुत ज्यादा एसिडिक और मसालेदार खाना न खाएं। क्योंकि इनके सेवन से गैस बनती है जिससे बार-बार डकार आती है।
- डकार आने पर छाछ पिएं या भुना हींग-जीरा मिलाकर दही खाएं। इससे पेट की गर्मी शांत होती है और डकार शांत होती है।
- रात में ज्यादा भारी खाना न खाएं, क्योंकि इसके कारण भी आपको गैस हो सकती है। यह बार-बार डकार आने की समस्या भी पैदा कर सकती है।
अगर आपको अक्सर ही डकार आने की समस्या रहती है, तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। क्योंकि यह किसी बीमारी का कारण भी बन सकता है।
View this post on Instagram