
आजकल गलत खानपान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण लोगों को पेट से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इनमें से एक आम समस्या है, बार-बार पाद आना और बदबूदार गैस बनना। कई बार लोग इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन जब यह समस्या ज्यादा बढ़ जाती है, तो यह पाचन तंत्र में किसी गड़बड़ी का संकेत हो सकती है। आयुर्वेद के अनुसार, जब भोजन पूरी तरह से नहीं पचता या आंतों में कहीं अवरोध होता है, तो गैस बनने लगती है। अगर आंतों में चिपका हुआ भोजन सड़ने लगे, तो पाद में तीव्र दुर्गंध (smelly fart) आ सकती है। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से जानिए, क्या बार-बार पाद आना सेहत से जुड़ी किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है?
क्या बार-बार पाद आना हानिकारक है? - Is It Unhealthy If You Fart A Lot
आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा के अनुसार, पाद आना शरीर की स्वाभाविक प्रक्रिया है। जब हम भोजन करते हैं, तो आंतों में गैस बनती है, जिसे शरीर बाहर निकालता है। यह शरीर को हल्का और आरामदायक महसूस (Is smelly gas unhealthy) कराता है। अगर पाचन सही हो तो पाद में बदबू नहीं आती, लेकिन जब भोजन आंतों में सड़ने लगता है तो यह बदबूदार गैस का कारण (Is smelling gas bad for your health) बन सकता है।
इसे भी पढ़ें: बार-बार पाद (Fart) आने की समस्या से हो गए हैं परेशान? तो डॉक्टर से जानें कंट्रोल करने के टिप्स
कितना पाद आना सामान्य है? - How Much Farting Is Normal In A Day
डॉक्टर श्रेय शर्मा के अनुसार, भोजन करने के 1-2 घंटे बाद 2-3 बार पाद आना सामान्य है। लेकिन अगर दिनभर में 8-10 बार पाद आ रहा है और उसमें बदबू भी ज्यादा है, तो यह किसी पाचन समस्या का संकेत हो सकता है।
अधिक पाद आने का क्या कारण है? - Too Much Farting Causes
1. पाचन तंत्र में अवरोध
जब आंतों में भोजन पूरी तरह से नहीं पचता और वहीं सड़ने लगता है, तो ज्यादा मात्रा में गैस बनने लगती है और बदबू (What is the cause of excessive farting) भी आती है।
इसे भी पढ़ें: फार्टिंग (पादने) की समस्या से राहत पाने के लिए करें ये 7 योगासन, एसिडिटी से भी मिलेगा छुटकारा
2. भारी और तली-भुनी चीजों का सेवन
ज्यादा ऑयली और मसालेदार खाना पाचन को धीमा करता है, जिससे गैस बनने लगती है।
4. डेयरी प्रोडक्ट्स
कुछ लोगों को दूध और दूध से बने उत्पाद (लैक्टोज इनटॉलेरेंस) से गैस की समस्या हो सकती है।
5. ज्यादा जल्दी-जल्दी खाना
जब हम भोजन को अच्छी तरह से नहीं चबाते हैं, तो ज्यादा मात्रा में हवा पेट में चली जाती है, जिससे गैस बनती है।
6. कब्ज की समस्या
जिन लोगों को बार-बार कब्ज होती है, उनके पेट में गैस ज्यादा बनती है।
7. कार्बोनेटेड ड्रिंक्स और प्रोसेस्ड फूड
सोडा, कोल्ड ड्रिंक्स और जंक फूड में ऐसे तत्व होते हैं जो गैस बनने की प्रक्रिया को बढ़ाते हैं।
अगर ज्यादा पाद आए तो क्या करना चाहिए? - How To Stop Too Much Fart
आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा बताते हैं कि ताजे फल जैसे पपीता, अनार और संतरा खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और गैस की समस्या कम होती है। इसके अलावा शुद्ध देसी घी आंतों को चिकना बनाता है और पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है। साथ ही सुबह खाली पेट और रात को सोने से पहले गुनगुना पानी पीने से पाचन क्रिया बेहतर होती है।
निष्कर्ष
बार-बार पाद आना एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है, लेकिन अगर यह जरूरत से ज्यादा हो रहा है और बदबूदार है, तो यह पाचन तंत्र में किसी समस्या का संकेत हो सकता है। आयुर्वेद के अनुसार, खानपान में सुधार करके और कुछ नेचुरल उपाय अपनाकर इस समस्या से बचा जा सकता है। अगर समस्या लंबे समय तक बनी रहती है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। हेल्दी डाइट और अच्छी लाइफस्टाइल अपनाकर आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं।
All Images Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version