Coriander and Turmeric Tea: किचन में मौजूद कई मसाले हमारे लिए औषधि की तरह काम करते हैं। कई घरेलू इलाज जैसे पाचन से जुड़ी समस्याओं और शरीर की सूजन के इलाज के लिए भी इन्हें इस्तेमाल किया जाता है। मसाले जैसे जीरा व अजवाइन एसिडिटी और ब्लोटिंग में फायदेमंद होते हैं। खाना पचाने के लिए सौंफ का सेवन किया जाता है। इसी तरह धनिये के बीज और हल्दी भी सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है। इन्हें डेली डाइट में शामिल करने से कई समस्याओं में आराम मिलता है। अगर डेली डाइट में इनकी चाय बनाकर पी जाए, तो इससे सेहत को कई फायदे मिलते हैं। धनिये और हल्दी की चाय के फायदे जानने के लिए हमने हरियाणा के सिरसा जिले के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर श्रेय शर्मा से। आइए लेख में जानें इसका जवाब।
धनिये के बीज और हल्दी की चाय पीने से क्या फायदे मिलते हैं- Health Benefits of Coriander Seeds and Turmeric Tea
थायराइड कंट्रोल होता है
इस चाय में धनिये के बीज इस्तेमाल किये गए हैं, जो थायरइड बैलेंस करने में मदद करेंगे। धनिये के बीज हार्मोन्स बैलेंस करने में मदद करते हैं। इनके सेवन से थायराइड फंक्शन इंप्रूव होता है और थायराइड कंट्रोल रखने में मदद मिलती है।
शरीर को ठंडक मिलती है
धनिये के बीज की तासीर ठंडी होती है। इसलिए जिन्हें गर्मी ज्यादा लगती है या जिनकी तासीर गर्म है उनके लिए यह बहुत फायदेमंद होगा। इसके सेवन से बॉडी हीट कंंट्रोल रहती है इसे रोज पिया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- थायराइड रोगी जरूर पिएं जीरा, सौंफ और धनिया के बीजों से बनी ड्रिंक, कंट्रोल में रहेगा थायराइड का स्तर
पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है
जिन लोगों की पाचन अग्नि मंद है उनके लिए यह चाय बहुत फायदेमंद है। हल्दी और धनिये के बीज दोनों ही पाचन क्रिया तेज करने में मदद करते हैं। इनके सेवन से एसिडिटी, ब्लोटिंग, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं में भी आराम मिलता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है।
वेट लॉस में मदद मिलती है
अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं तो आपको इसे डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। इसके सेवन से बॉडी इंफ्लेमेशन और वाटर रिटेंशन से राहत मिलती है। धनिये के बीज भी वजन घटाने में मदद करते हैं। इनके सेवन से कैलोरी इनटेक कम होता है और वेट लॉस होता है।
इसे भी पढ़ें- सिर दर्द, गठिया जैसी इन 5 समस्याओं में फायदेमंद है धनिये के बीजों का लेप, जानें कैसे करें इस्तेमाल
एलर्जी और इंफेक्शन कम करता है
खांसी-जुकाम और वायरल इंफेक्शन की समस्या में यह चाय बहुत फायदेमंद है। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। इसके सेवन से इंफेक्शन कम होता है और इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इस चाय को रोज पीने से बीमारियों का खतरा भी कम होता है।
धनिये के बीज और हल्दी की चाय डेली डाइट में शामिल करना सेहत के लिए फायदेमंद है। लेकिन अगर कोई किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए रोज दवा लेता है, तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही इस चाय को रोज पीना चाहिए।