Doctor Verified

बदबूदार डकार आने पर क्या करना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

कई बार गलत खानपान के कारण बहुत से लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण लोगों को बदबूदार डकार और गैस की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आइए बदबूदार डकार से बचने के लिए क्या करें?
  • SHARE
  • FOLLOW
बदबूदार डकार आने पर क्या करना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें


Remedies for Rotten Smelling Burps In Hindi: आज के समय में ज्यादा लोग प्रोसेस्ड, मसालेदार, तला-भूना और जंक फूड अधिक खाते हैं। जिसके असर पाचन के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर होता है, जिसके कारण लोगों को बदबूदार गैस और डकार की समस्या का समाना करना पड़ सकता है। ऐसे में नोएडा के सेक्टर-12 में स्थित, अर्चित आयुर्वेदिक क्लिनिक के डॉ. अनंत त्रिपाठी (Dr. Anant Tripathi of Archit Ayurvedic Clinic, Sector 12, Noida) से जानें इन समस्याओं से बचने के लिए क्या करें?

बदबूदार डकार से बचने के लिए क्या करें? - What To Do To Avoid Smelly Burps?

कई लोगों को अनहेल्दी खानपान के कारण अक्सर लोगों को पाचन एंजाइन्स में गड़बड़ी और आंतों में सूजने जैसी पाचन से जुड़ी समस्याओं के कारण बदबूदार डकार आना की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इससे राहत के लिए कुछ घरेलू उपायों को अपनाया जा सकता है।

हर्बल टी का सेवन करें

पाच तंत्र को दुरुस्त करने और इससे जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए कार्बोहाइड्रेट्स से युक्त ड्रिंक्स के सेवन से बचें। इसके अलावा, पुदीने की चाय, ग्रीन टी और कैमोमाइल टी जैसी हर्बल टी का सेवन करना पाचन के लिए फायदेमंद है, साथ ही, इनसे मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: इन 6 कारणों से आती हैं खट्टी डकारें, जानें इसके 8 लक्षण और बचाव

remedies for rotten smelling burps in hindi 01 (3)

पर्याप्त पानी पिएं

कई बार कॉफी और अल्कोहल जैसी ड्रिंक्स भी बदबूदार गैस और डकार का कारण बन सकती हैं। ऐसे में पाचन से जुड़ी इन समस्याओं से राहत के लिए पर्याप्त पानी पिएं। इससे शरीर में पानी की कमी को दूर करने में भी मदद मिलती है।

सेब के सिरके का सेवन करें

सेब का सिरका पाचन के लिए फायदेमंद है। इसका सेवन करने से पाचन को दुरुस्त करने और बदबूदार डकार से राहत देने में सहायक हो सकता है। इसके लिए आधा छोटी चम्मच सेब के सिरके को 1 गिलास पानी में डालकर पीना फायदेमंद है।

मुनक्का और शहद खाएं

मुनक्के और शहद में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल जैसे बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में इनको खाना से पाचन को दुरुस्त करने, गैस, कब्ज और अपच जैसे पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है, साथ ही, इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: बदबूदार गैस और पेट में भारीपन की समस्या दूर करेगा ये आयुर्वेदिक नुस्खा, एक्सपर्ट से जानें

फिजिकल एक्टिविज करें

बदबूदार डकार की समस्या खाने के ठीक तरह से न पचने के कारण हो सकती है। ऐसे में पाचन प्रक्रिया को बेहतर करने के लिए नियमित एक्सरसाइज और वॉकिंग जैसी फिजिकल एक्टिविज करें। इससे पाचन को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है।

बाईं करवट पर सोएं

गलत खानपान के कारण ज्यादातर लोगों को पेट में गैस फसने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण कई बार लोगों को सिर में दर्द की परेशानी भी होती है। ऐसे में बाईं यानी उल्टी करवट पर सोने से डकार के जरिए गैस को निकालने में मदद मिलती है।

हेल्दी डाइट लें

पाचन को दुरुस्त रखने और बदबूदार डकार से राहत के लिए ताजी सब्जियों, फलों और साबुत अनाज का सेवन करें। इससे स्वास्थ्य को भी कई लाभ मिलते हैं। इसके अलावा, जंक फूड, प्रोसेस्ड, तले-भूने और मसालेदार भोजन का सेवन करने से बचें।

निष्कर्ष

कई बार लोगों को बदबूदार डकार और गैस आने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इस समस्या से राहत के लिए हेल्दी डाइट लें, पर्याप्त पानी पिएं, हर्बल टी पिएं, एक्सरसाइज करें, मेडिटेशन करें, बाईं करवट पर सोएं, मुनक्के और शहद का सेवन करें। इससे पाचन को दुरुस्त करने और इससे जुड़ी समस्याओं से बचाव करने में मदद मिलती है। कई बार यह समस्या अधिर स्ट्रेस में रहने के कारण भी हो सकती है।

ध्यान रहे, बदबूदार डकार की समस्या बढ़ने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

Read Next

गोंद कतीरा से त्वचा को करें ठंडा, जानें चेहरे पर लगाने के 3 तरीके और फायदे

Disclaimer