Kitchen Herbs To Treat Gas And Indigestion: पेट में होने वाली गैस और बदहजमी व्यक्ति को काफी परेशान कर देती है। इस कारण न, तो ठीक से खाया जाता है और न ठीक से पेट साफ होता है। गैस और बदहजमी के कारण उल्टी और मितली की समस्या भी हो जाती है। गैस में बदहजमी और गैस के कई कारण हो सकते हैं। जैसे लेट खाना, देर से सोना, एक्सरसाइज न करना और अनहेल्दी चीजों का सेवन करने से भी ये समस्या हो जाती है। कई बार दवाई सेवन करन के बाद भी इसमें आराम नहीं मिलता है। जिस कारण तकलीफ काफी बढ़ जाती है। ये समस्या होने पर तुरंत आराम के लिए किचन में मौजूद जड़ी- बूटियों की भी मदद ली जा सकती है। ये जड़ी- बूटियां पेट को ठंडा रखने के साथ पेट और गैस और बदहजमी को नहीं बनने देंगी। ये जड़ी- बूटियां खाना के पचाने में मदद करेंगी। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने बात की आयुर्वेद विषय के जानकार पवन सिंह से।
अजवाइन
अजवाइन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। अजवाइन के सेवन से खाना पचाने में मदद मिलती है और पेट में गैस भी नहीं बनती। इसका सेवन करने के लिए अजवाइन की चाय बनाकर पी जा सकती है। इसको खाने से पहले पीने से बदहजमी की समस्या आसानी से दूर होगी।
सौंफ
औषधियों गुणों से भरपूर सौंफ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें पाए जाने वाला फाइबर खाने को पचाने के साथ पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करता है। खाने के बाद इसका सेवन करने से मुंह की बदबू दूर होने के साथ सौंफ खाने के को भी पचाती है। इसके सेवन से एसिड रिफ्लक्स के सेवन में भी आराम मिलता है।
पुदीना के पत्ते
पुदीना के पत्ते शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते है। ये पत्ते पेट में गैस को नियंत्रित करते है और बदहजमी की समस्या को भी दूर करते है। पुदीना के पत्तों की चाय बनाकर पी जा सकती है। इसके सेवन से पेट में ठंडक मिलती है और गैस की समस्या में आराम मिलता है।
जीरा
पोषक तत्वों से भरपूर जीरा शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे सेवन से शरीर की कई समस्याएं दूर होती है। गैस और बदहजमी से राहत पाने के लिए इसकी चाय बनाकर पिएं। जीरे में पाए जाने वाले एंटीऑक्सडेंट्स पेट में गैस और बदहजमी को दूर करते है।
इसे भी पढ़ें- गर्मी में चेहरे पर लगाएं ये 5 चीजें, रंग होगा साफ
अदरक
पेट के लिए अदरक किसी वरदान से कम नहीं होती है। इसके सेवन से पेट से जुड़ी कई समस्याएं आसानी से दूर होती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेट्स पेट में गैस और बदहजमी को आसानी से दूर करती है। इसको पानी में उबालकर पीया जा सकता है। इसके सेवन से खाना ठीक से पचता है और पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।
पेट में गैस और बदहजमी को दूर करने के लिए इन जड़ी- बूटियां का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर के परामर्श के बाद ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version