गर्मियों में मौसमी बीमारियों से बचने के लिए इस्तेमाल करें ये 5 आयुर्वेदिक हर्ब्स

Ayurvedic Herbs To Avoid Seasonal Diseases In Summer: गर्मियों में मौसमी बीमारियों से बचने के लिए इन आयुर्वेदिक हर्ब्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मियों में मौसमी बीमारियों से बचने के लिए इस्तेमाल करें ये 5 आयुर्वेदिक हर्ब्स


Ayurvedic Herbs To Avoid Seasonal Diseases In Summer: गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है। इसी के साथ मौसमी बीमारियों का दौर भी शुरू हो जाता है। मौसम बदलने के समय पर मौसमी बीमारियां होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे में इस समय इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ शरीर को हेल्दी रखना भी बेहद आवश्यक हो जाता है। इस मौसम में कई लोग इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए कई तरह की दवाइयों का सेवन भी करते है। इन दवाइयों का ज्यादा सेवन हानिकारक होने के साथ ये महंगी भी होती है। ऐसे में गर्मियों में मौसमी बीमारियों से बचने के लिए आयुर्वेदिक हर्ब्स की मदद ली जा सकती है। ये आयुर्वेदिक हर्ब्स  नैचुरल तौर पर इम्यूनिटी को बढ़ाते है और गर्मी में शरीर को हेल्दी रखते है। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने बात की आयुर्वेद विषय के जानकार पवन सिंह से। 

पुदीना

गर्मी में पुदीना किसी वरदान से कम नहीं होता है। ये शरीर को ठंडा रखने के साथ इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है। इसके सेवन से गर्मी में होने वाली मौसमी बीमारियां कम होती है और शरीर भी हेल्दी रहता है। पुदीना में पाए जाने वाले एंटी ऑक्सीडेंटस और एंटीमाइक्रोबिय गुण शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते है।

धनिया

गर्मी में धनिया को अधिकतर लोग अपनी डाइट में शामिल करते है। ये पेट को ठंडा रखता है और मौसमी बीमारी के खतरे को भी कम करता है। धनिया की चटनी या सब्जी में डालकर इसका सेवन आसानी से किया जा सकता है। इसको खाने से गर्मी में होने वाली पेट की जलन भी शांत होती है और मौसमी बीमारियां कम होती है।

elaichi

छोटी इलायची

छोटी इलायची शरीर के लिए बहुत हेल्दी होती है। इसमें प्रचुर मात्रा में सोडियम, पोटेशियम, प्रोटीन, विटामिन सी और आयरन आदि भरपूर मात्रा में पाया जाता है। गर्मी में इसके सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है और पेट को ठंडक भी मिलती है। इसको खाने में शामिल या चाय में डालकर आसानी से पीया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 साबुत अनाज

मुलेठी

पोषक तत्वों से भरपूर मुलेठी को गर्मी में काफी पसंद किया जाता है। ये शरीर को ठंडा रखती है और मौसमी बीमारियों को दूर करने में मदद करती है। गर्मी में इसकी चाय बनाकर पी जा सकती है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है।

तुलसी

तुलसी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसके सेवन से शरीर की कई बीमारियां दूर होती है और शरीर हेल्दी रहता है। गर्मी में मौसमी बीमारियों से बचने के लिए इस आयुर्वेदिक हर्ब का इस्तेमाल कर सकते है। ये पेट को ठंडक पहुंचाने के साथ इम्यूनिटी को भी मजबूत करती है। जिससे मौसमी बीमारियों से शरीर का बचाव होता है। 

गर्मियों में मौसमी बीमारियों से बचने के लिए इन आयुर्वेदिक हर्ब्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि,अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर के परामर्श के बाद ही इनका सेवन करें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

शिलाजीत के साथ न खाएं ये 4 चीजें, पहुंच सकता है सेहत को नुकसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version