गर्मी में जरूर पिएं मुलेठी की चाय, सेहत को मिलेंगे ये 5 बेहतरीन फायदे

Benefits Of Drinking Mulethi Tea In Summer: गर्मी में मुलेठी की चाय पीने से सर्दी जुकाम में आराम होने के साथ वेट लॉस में भी मदद मिलती है। 

Deepshikha Singh
Written by: Deepshikha SinghUpdated at: May 03, 2023 10:00 IST
गर्मी में जरूर पिएं मुलेठी की चाय, सेहत को मिलेंगे ये 5 बेहतरीन फायदे

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Benefits Of Drinking Mulethi Tea In Summer: गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। गर्मी में लोग ऐसी ड्रिंक्स पीना चाहते है,जो पेट को ठंडक देने के साथ शरीर भी कूल रखें। कई लोग इस मौसम में चाय पीने से कतराते है। उनको लगता है गर्मी में चाय पीने से शरीर गर्म होगा और पेट संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ेग। ऐसे में अगर गर्मी में आप भी चाय का लुत्फ उठाना चाहते है, तो इस सीजन में मुलेठी की चाय पी जा सकती है। गर्मी में मुलेठी पेट को ठंडा रखने के साथ शरीर को हेल्दी भी रखती है। मुलेठी में प्रोटीन, सोडियम, फाइबर और विटामिन सी आदि पोषक तत्व पाए जाते है। इस चाय को पीने से पाचन तंत्र मजबूत होने के साथ इम्यूनिटी भी स्ट्रांग होती है। गर्मी में इस चाय को पीने से शरीर ठंडा रहता है और बीमारियों से भी शरीर का बचाव होता है। आइए जानते हैं गर्मी में मुलेठी की चाय पीने के फायदे।

पाचन-तंत्र को बनाएं मजबूत

गर्मियों में अक्सर पेट में गैस, एसिडिटी और अपच की परेशानी बढ़ जाती है। ऐसे में मुलेठी की चाय पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और खाना ठीक से पचता है। जिससे गैस और अपच की परेशानी नहीं होती है। ये चाय खाना पचाने में भी मदद करती है।

सर्दी-जुकाम से आराम

गर्मी में अगर आपको भी सर्दी-जुकाम परेशान कर रहा है, तो दिन में मुलेठी की चाय बनाकर पिएं। इस चाय में एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते है, जो सर्दी-जुकाम से राहत देने के साथ शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते है। 

mulethi tea

मुंह के छाले ठीक करे

गर्मी में मुलेठी खाने से मुंह के छालों से आराम मिलेगा और दांतों की समस्याएं भी दूर होगी। गर्मी में मुंह में छाले होना एक आम परेशानी है। ऐसे में मुलेठी की चाय बनाकर पीने से मुंह के छाले दूर होते है और शरीर स्वस्थ रहता है।

इसे भी पढ़ें- इन 4 तरीकों से खाली पेट करें करी पत्ते का सेवन, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

त्वचा के लिए फायदेमंद

मुलेठी में एंटीवायरल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। ऐसे में इसकी चाय पीने से गर्मी में होने वाली टैनिंग की समस्या दूर होती है और पिंपल्स और दाग-धब्बों से भी स्किन का बचाव होता है। ये चाय स्किन को हेल्दी रखने में मदद करती है।

वजन कम करने में मददगार

गर्मी में मुलेठी की चाय पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है। कई बार इस मौसम में वजन कम करने में परेशानी आती है। ऐसे में इस चाय को डाइट में शामिल करने से वजन कम होता है और शरीर हेल्दी रहता है।

गर्मी में मुलेठी की चाय पीने से शरीर को कई फायदे मिलते है। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन करें।

All Image Credit- Freepik

Disclaimer