Expert

गर्मी में पिएं मुलेठी का शरबत, जानें पेट के लिए इसके खास फायदे

मुलेठी का शरबत पीने के फायदे: मुलेठी का शरबत पीना गर्मियों में होने वाली सेहत से जुड़ी आम समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है। क्यों और कैसे, एक्सपर्ट से जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मी में पिएं मुलेठी का शरबत, जानें पेट के लिए इसके खास फायदे

मुलेठी का शरबत पीने के फायदे: मुलेठी एक आयुर्वेदिक जड़ीबूटी है जिसका इस्तेमाल लोग तरह-तरह की बीमारियों से बचने के लिए करते हैं। जैसे कि सबसे पहले तो जिन लोगों को सर्दी-जुकाम की समस्या परेशान करती है या गले में दर्द या कंजेशन की दिक्कत रहती है उनके लिए मुलेठी काफी कारगर है। मुलेठी का सेवन नींद को बेहतर बनाने के साथ पेट से जुड़ी कई समस्याओं को भी कम करने में भी मददगार है। इसके अलावा मुलेठी का सेवन, त्वचा की कई समस्याओं से बचाव में मददगार है। साथ ही इसके कई अन्य लाभ भी हैं। लेकिन, आज हम बात करेंगे गर्मियों में मुलेठी का शरबत पीने के फायदे के बारे में Suparna Mukherjee, Clinical Nutrition & Dietetics, Narayana Health City, Bengaluru से।

मुलेठी का शरबत पीने के फायदे-Mulethi ka sharbat benefits in Hindi

गर्मियों में लोगों को अलग-अलग प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जैसे कि सबसे ज्यादा लोग इस मौसम में डिहाइड्रेशन और इसकी वजह से होने वाले समस्याओं से परेशान रहते हैं। दूसरे कुछ लोग गर्मी में होने वाले पेट से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं और इन तमाम चीजों में मुलेठी का शरबत पीना फायदेमंद है। Suparna Mukherjee बताती हैं कि मुलेठी का शरबत अपने अंतर्निहित गुणों के कारण पेट और मौखिक स्वास्थ्य दोनों के लिए कई संभावित लाभ प्रदान कर सकता है। जैसे कि पेट की सेहत के लिए इसके कुछ खास फायदे हैं।

पाचन संबंधी समस्याओं को शांत करता है

मुलेठी पेट की परत पर अपने सुखदायक प्रभावों के लिए जानी जाती है। यह अपच और एसिडिटी के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकती है। ये पेट के पीएच को बैलेंस करने और फिर पित्त को शांत करने में मददगार है। गर्मियों में पेट से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं और इस स्थिति में मुलेठी का शरबत पीना आपके लिए मददगार हो सकता है।

fatigue

इसे भी पढ़ें: क्या प्रेगनेंसी में मुलेठी खा सकते हैं? जानें आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से

मुलेठी में है अल्सर-रोधी गुण

मुलेठी में मौजूद ग्लाइसीराइजिन जैसे यौगिक बलगम उत्पादन को बढ़ावा देकर, सूजन को कम करके और हेलिकोबैक्टर पाइलोरी जैसे हानिकारक बैक्टीरिया के विकास को रोककर पेट के अल्सर के उपचार और रोकथाम में मदद कर सकते हैं। गर्मियों में यह दिक्कत और बढ़ जाती है और इस स्थिति में मुलेठी का शरबत पीना फायदेमंद हो सकता है।

सूजन कम करता है

इसके सूजन-रोधी गुण पाचन तंत्र में सूजन को कम करके गैस्ट्राइटिस और चिड़चिड़ा आंत्र सिंड्रोम (IBS) जैसी स्थितियों को प्रबंधित करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा मुलेठी का शरबत पीना ब्लोटिंग की समस्या को भी कम करने में मददगार है। इसलिए गर्मियों में ब्लोटिंग की दिक्कत होने पर मुलेठी का शरबत पिएं।

कब्ज से राहत दिलाता है

मुलेठी का शरबत पीना कब्ज की समस्या को कम करने में तेजी से मददगार है। मुलेठी में मौजूद फाइबर सामग्री स्वस्थ मल त्याग को बढ़ावा देने और कब्ज से राहत दिलाने में सहायता कर सकती है। इस शरबत को पीना आपकी आंतों की गति को तेज करना और मल त्याग को आसान बनाने में मददगार है। तो कब्ज से राहत दिलाने के लिए आप मुलेठी का शरबत पी सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: डार्क सर्कल्स कम करने के लिए दूध में जायफल और मुलेठी मिलाकर लगाएं, काले घेरे होंगे दूर

एसिड रिफ्लक्स (जीईआरडी) में सहायक

कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि मुलेठी की जड़ का अर्क जीईआरडी के लक्षणों, जैसे एसिड रिफ्लक्स और सीने में जलन को कम करने में प्रभावी हो सकता है। गर्मियों में कई बार खान-पान से जुड़ी कमियों की वजह से भी आपको यह दिक्कत परेशान कर सकती है। ऐसे में मुलेठी का शरबत पीना फायदेमंद है जो कि बॉडी डिटॉक्स करके और पाचन को बेहतर बनाकर एसिड रिफ्लक्स की समस्या को कम कर सकता है।

ध्यान देने वाली बात

मुलेठी में ग्लाइसीराइजिन होता है, जो बड़ी मात्रा में होने पर कुछ व्यक्तियों में ब्लड प्रेशर में वृद्धि, वॉटर रिटेंशन और इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन जैसे नुकसानों का कारण बन सकता है। डीग्लाइसीराइजिनेटेड मुलेठी (DGL), एसिड रिफ्लक्स जैसी कुछ पेट की समस्याओं के लिए मददगार हो सकता है। तो मुलेठी का शरबत पीते समय, संभावित प्रतिकूल प्रभावों से बचने के लिए इसे सही तरीके से पिएं। पहले से मौजूद स्वास्थ्य स्थितियों, विशेष रूप से हृदय रोग, गुर्दे की बीमारी या हाई बीपी वाले व्यक्ति और गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को मुलेठी के नियमित सेवन से पहले एक्सपर्ट से बात कर लेनी चाहिए।

FAQ

  • मुलेठी खाने का सही तरीका क्या है?

    मुलेठी खाने का सही तरीका यह है कि आप इसे शहद में मिलाकर खा लें। इसके अलावा आप यह कर सकते हैं कि मुलेठी की चाय पिएं। साथ ही आप मुलेठी का पानी उबालकर भी इसे पी सकते हैं। इसके अलावा एक्सपर्ट के बताए अनुसार अलग-अलग समस्याओं में आप मुलेठी का सेवन कर सकते हैं।  
  • खांसी में मुलेठी का प्रयोग कैसे करें?

    खांसी में मुलेठी का प्रयोग काफी कारगर है। यह कंजेशन को कम करने के साथ गले को साफ करने और फिर बलगम पिघलाने में मददगार है। तो मुलेठी को उबाल लें और फिर इस पानी को पिएं। यह कंजेशन कम करने के साथ खांसी से राहत दिलाने में मददगार है।
  • मुलेठी का तेल कैसे फायदेमंद है?

    मुलेठी का तेल नेसल पैसेज को साफ करने और फिर कंजेशन को कम करने में मददगार है। इससे आप बेहतर महसूस करते हैं और फेफड़ों की सफाई हो जाती है जिससे सांस लेने में आसानी होती है और आप बेहतर महसूस कर सकते हैं। तो जुकाम-खांसी में मुलेठी का तेल गर्म पानी में डालकर भाप लें।

 

 

 

Read Next

क्या कटा हुआ तरबूज फ्रिज में रख सकते हैं? जानें एक्सपर्ट की राय

Disclaimer