Benefits Of Drinking Ginger Tea During Monsoon In Hindi: मानसून का सीजन है। इन दिनों लोगों की इम्यूनिटी काफी वीक हो जाती है, इसलिए हर कोई आसानी से बीमार पड़ सकता है। बहरहाल, मानसून के दिनों में बीमार न पड़े, इसके लिए लोग तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। कुछ लोग मानसून में खुद को फिट रखने के लिए अदरक की चाय (Monsoon Me Adrak Ki Chai Peene Ke Fayde) पीते हैं। सच बात ये है कि अदरक की चाय का सेवन करने से लोगों की इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होती है और बीमारी का रिस्क कम होता है। यही नहीं, सर्दी-जुकाम जैसी परेशानियां भी दूर होती हैं। इस लेख में हम आपको आगे बता रहे हैं कि मानसून में अदरक की चाय पीने से और किस-किस तरह के फायदे हो सकते हैं।
मानसून में अदरक की चाय पीने के फायदे- Benefits Of Drinking Ginger Tea During Monsoon In Hindi
इम्यूनिटी बूस्ट होती है
मानसून के दिनों में अदरक की चाय पीना बहुत फायदेमंद होता है। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मददगार साबित होते हैं। अदरक की चाय का सेवन करने से वायरल इंफेक्शन से बचाव किया जा सकता है। वैसे भी इन दिनों वायरल इंफेक्शन अक्सर लोगों को काफी परेशान हो जाते हैं। इसलिए, इन दिनों अदरक की चाय का सेवन किया जाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: ठंड में बीमारियों से बचने के लिए पिएं तुलसी, अदरक और काली मिर्च की चाय, एक्सपर्ट से जानें फायदे
बंद नाक की समस्या दूर होती है
कुछ लोगों को मानसून में एलर्जी की समस्या हो जाती है। एलर्जी की वजह से नाक बंद हो जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसी समस्या होती है, तो इस मौसम में अदरक की चाय जरूर पिएं। अदरक में एंटी-माइक्रोबियल, एंटी-एनैलजेस्कि प्रॉपर्टीज होती हैं। इनकी मदद से बंद नाक की समस्या दूर हो सकती है।
पेट संबंधी समस्या दूर होती है
मानसून के दिनों में अक्सर लोगों को पाचन संबंधी समस्या हो जाती है, सिसे पेट में दर्द जैसी प्रॉब्लम हो जाती है। आमतौर पर इन संक्रमण की वजह से ऐसी समस्या होती है। इससे बचे रहने के लिए आप अदरक की चाय का सेवन कर सकते हैं। ध्यान रखें, मानूसन में संक्रमण की वजह से डायरिया, ब्लोटिंग, पेट में दर्द जैसी कई अन्य समस्याएं भी होती हैं, जो लंबे समय तक असहजता बनाए रख सकती है। इससे बचाव के लिए आप अदरक की चाय का सेवन जरूर करें।
इसे भी पढ़ें: मानसून में वायरल बीमारियों से रहना है दूर, तो पिएं ये 7 तरह की हेल्दी चाय
फंगल इंफेक्शन से बचाव
बारिश के दिनों फंगल इंफेक्शन की शिकायत भी अक्सर देखी जाती है। खासकर, पैरों के नाखून के आसपास। ऐसा इसलिए, क्योंकि इन दिनों अक्सर लोगा बारिश में भीग जाते हैं और लंबे समय तक भीगे रहते हैं। भीगे रहने की वजह से फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। वहीं, अगर आप अदरक की चाय पीते हैं, तो इससे फंगल इंफेक्शन के रिस्क को कम किया जा सकता है। जैसा कि पहले ही जिक्र किया है कि अदरक में एंटी-माइक्रोबियल प्रॉपर्टी होती है। इसकी मदद से फंगल और बैक्टीरियल इंफेक्शन से रिस्क को कम करने में मदद मिलती है।
सूजन से राहत
मानसून के दिनों में अर्थराइटिस या ज्वाइंट पेन बढ़ जाता है। इसे कम करने के लिए आप अदरक की चाय पिएं। हालांकि, यह स्थाई उपचार नहीं है। लेकिन, सूजन को कम करने और जोड़ों में हो रहे दर्द से राहत के लिए चाय का सेवन किया जा सकता है। इससे असहजता कम होगी और सूजन में भी कमी आएगी।
All Image Credit: Freepik