Sat Sep 26, 2026 | 03:22 AM IST

Expert

जौ का दलिया खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें इसे बनाने का तरीका

Barley Darlia Benefits In Hindi: जौ का दलिया भी होता है सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इस लेख में जानें इसके फायदे और आसान रेसिपी।
जौ का दलिया खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें इसे बनाने का तरीकाजौ का दलिया खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें इसे बनाने का तरीका

Barley Darlia Benefits In Hindi: ब्रेकफास्ट में दलिया खाना लोग काफी पसंद करते हैं। बच्चे हों या बड़े, सभी लोग खूब दलिया खाना पसंद करते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ ही स्वास्थ्य लाभों से भरपूर होता है। आमतौर पर लोग गेंहू या राई का दलिया खाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी जौ का दलिया खाया है? क्या आप जानते हैं, जौ का दलिया सेहत के लिए बहुत फायदमेंद होता है? जौ पौषक तत्वों का पावर हाउस है। यह इसमें डाइट्री फाइबर, सभी विटामिन बी, आयरन, कैल्शियम, सेलेनियम, जिंक और मैग्नीशियम आदि सभी प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं। क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल की मानें, तो अगर आप नियमित गंहू के दलिये की बजाए, जौ का दलिया खाते हैं, तो यह सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित हो सकता है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसमं ग्लूटेन नहीं होता है। ग्लूटेन से एलर्जी वाले लोगों के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। इस लेख में हम आपके साथ जौ का दलिया खान के फायदे और इसकी आसान रेसिपी शेयर कर रहे हैं।

Barley Darlia Benefits In HindiBarley Darlia Benefits In Hindi

जौ का दलिया खाने के फायदे- Barley Darlia Benefits In Hindi

  • पेट को रखता है स्वस्थ: डाइट्री फाइबर से भरपूर जौ का दलिया पाचन को दुरुस्त रखता है। यह पेट संबंधी समस्याओं को भी दूर रखता है।
  • इम्यूनिटी बढ़ाए: एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोकेमिकल्स से भरपूर यह दलिया, फ्री-रेडिकल्स से लड़ने में मदद करता है। यह शरीर में ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को कम कम करता है और इम्यूनिटी बढ़ाता है।
  • वजन घटाने में करे मदद: यह पोषण से भऱपूर दलिया आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। ऐसे में आप जंक और प्रोसेस्ड फूड्स की क्रेविंग्स से बचते हैं और कम कैलोरी का सेवन करते हैं।
  • कोलेस्ट्रॉल करे कम: अगर आप हाई कोलेस्ट्रॉल, ब्लड शुगर या हाई बीपी से जूझ रहे हैं, तो जौ का दलिया आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। यह इन्हें बढ़ाने की बजाए कंट्रोल रखने में मदद करता है।

इसे  भी पढें: रोज जौ का पानी पीने से सेहत को मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

जौ का दलिया कैसे बनाएं- How To Make Barey Porrige recipe in hindi

सामग्री:

  • आधा कप जौ का दलिया
  • 1 बड़ा चम्मच देसी घी
  • आधा चम्मच जीरा
  • मटर, गाजर, फूलगोभी जरूरत के अनुसार
  • अदरक का एक टुकड़ा
  • एक-एक हरी मिर्च और टमाटर
  • नमक - स्वादानुसार

इसे  भी पढें: एंटी- इंफ्लेमेटरी डाइट क्या है? जानें इसके फायदे-नुकसान

बनाने का तरीका- Barey Porrige recipe in hindi

सबसे पहले कुकर मेंदलिया डालकर हल्का भून लें। उसके बाद एक चम्मच घी डालें और इसे भून लें।1-2 मिनट बाद सभी सब्जियां और नमक डालकर पकाएं। जब सब्जियां थोड़ा पक जाएं तो इसमें जरूरत के अुसार पानी डालें और एक सीटी आने तक पकाएं। बस आपका दलिया तैयार है। कुकर की भाप निकलने दें और इस स्वादिष्ट दलिया का आनंद लें।

All Image Source: Freepik

Read Next

→ यौन दुर्बलता दूर करने के लिए किस तरह खाएं मुनक्का, जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Vineet Kumar

Vineet Kumar

Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया के ओनलीमायहेल्थ में बतौर सब एडिटर काम कर रहे विनीत को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 3 साल से ज्यादा का अनुभव है। विनीत को हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। वे विभिन्न संस्थानों में इस बीट पर काम कर चुके हैं। फीचर स्टोरीज के अलावा विनीत को राजनीति और देश-विदेश की खबरें लिखने की भी अच्छी समझ है। विनीत ने दिल्ली विश्विविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पीजी डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 02, 2023 20:06 IST

    Published By : Vineet Kumar

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content