इन चीजों को भिगोकर खाने से मिलते हैं दोगुने फायदे, दूर रहती हैं कई बीमारियां

कुछ चीजों को पानी में भिगोकर कर खाने से आपकी सेहत बेहतर होती है और आपको संक्रमण का खतरा कम होता है। जानते हैं इन चीजों के बारे में। 

 

Vikas Arya
Written by: Vikas AryaUpdated at: May 02, 2023 18:51 IST
इन चीजों को भिगोकर खाने से मिलते हैं दोगुने फायदे, दूर रहती हैं कई बीमारियां

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Benefits of soaking Food Items : भारत के लगभग हर प्रदेश में खाने की कुछ चीजों को भिगोकर खाना ज्यादा पसंद किया जाता है। इस बारे में जब आप अपने घर के बुजुर्ग व माता-पिता से पूछेंगे, तो आपको पता चलेगा कि खाने की कई चीजें ऐसी हैं जिनको भिगोकर खाने से उनके फायदे बढ़ जाते हैं। आपने कई बार काले चने और मनुक्के को भिगोकर खाया होगा। जानकार बताते हैं कि इस चने, बादाम व किशमिश आदि कुछ आहार व नट्स ऐसे हैं जिनको भिगोकर खाने से उनकी पोष्टिक तत्व बढ़ जाते हैं। साथ ही इनके सेवन से सेहत को जल्द फायदा मिलने लगता है और आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है। इसके अलावा इनको पाचने की क्रिया भी बेहतर हो जाती है। इस लेख में आपको ऐसे ही कुछ आहार बताए गए हैं, जिनको भिगोकर खाना ज्यादा फायदेमंद होता है।

इन चीजों को भिगोकर खाने से सेहत को मिलते हैं दोगुने फायदे - Foods To Soak in Water Before Eating in Hindi

काले चने

काले चने को आपने कई बार भिगोकर खाया होगा। जिम जाने वालों को खासकर भीगे चने खाने की सलाह दी जाती है। दरअसल, काले चने को भिगोकर खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इसमें प्रोटीन और फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। वजन कम करने और फैट को दूर करने के लिए भी भीगे हुए चने का सेवन किया जा सकता है। इससे शरीर में एनर्जी आती है और आपकी थकान दूर होने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें : पेट से गुड़गुड़ की आवाज आने पर अपनाएं ये उपाय, मिलेगी जल्द राहत

foods you must soaked before eating

बादाम

बादाम को रात में भिगोकर खाने से उसके पोषक तत्व बढ़ जाते हैं। बादाम में कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। मैग्नीशियम कोलेस्ट्रोल की समस्या को कम करने में मददगार होता है। साथ ही मस्तिष्क के विकारों को भी दूर करने में सहायक होता है।

अलसी के बीज

अलसी के बीज खाने से आपको सेहतमंद होते है। अलसी के बीजों में आयरन, प्रोटीन और फाइबर अधिक मात्रा में होते हैं। इसे रात में भिगोकर खाने से वजन कम होता है। साथ ही, डायबिटीज की संभावना कम होती है।

अंजीर

अंजीर पोटेशियम, फास्फोरस, विटामिन, मैग्नीशियम और फाइबर से भरपूर होते हैं। इसमें पॉलीफेनोल्स और मिनरल्स होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में सहायक होते हैं।

अखरोट का करें सेवन

अखरोट हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ ही याद्दाश्त को बढ़ाने में भी उपयोगी होते हैं। रोज सुबह भीगे हुए अखरोट खाने से आपका कोलेस्ट्रोल कम होता है, जिससे हार्ट संबंधी रोग होने का खतरा कम होता है।

इसे भी पढ़ें : रोज आंवला जूस पीने से त्वचा को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका

मेथी के दाने

मेथी दाने में फाइबर की पर्याप्त मात्रा होती है। मेथी दाने को रात में भिगोकर रखने और सुबह इसका सेवन करने से डायबिटीज के लक्षणों को दूर करने में मदद मिलती है। साथ ही, बालों और त्वचा में चमक आती है।

इसके अलावा आप किशमिश और अन्य ड्राई फ्रूट को भिगोकर खाने से सेहत को कई फायदे मिलत हैं। इससे पाचन क्रिया बेहतर होती है।

Disclaimer