
Benefits Of Drinking Amla Juice Daily For Skin : भारत में आंवला के उपयोग सदियों से किया जा रहा है। इसके औषधिय गुण की वजह से ये हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है। साथ ही आपको कई तरह के गंभीर रोग होने का खतरा कम हो जाता है। आंवला का उपयोग कई तरह से किया जाता है, लेकिन मुख्य रूप से इसका जूस त्वचा और बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, पोटेशियम और फास्फोरस जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। आंवले के जूस से त्वचा की कई समस्यओं (Amla Juice benefits For Skin) को आसानी से दूर किया जा सकता है। इससे त्वचा के मुंहासे, दाग-धब्बे, झाइयां और झुर्रियों से छुटकारा पाया जा सकता है। इस लेख में आपको रोजाना आंवला जूस पीने से त्वचा पर होने वाले फायदे और इस जूस को पीने के सही तरीके को बताया गया है।
रोज आंवला जूस पीने से त्वचा को क्या फायदे मिलते हैं? Benefits Of Drinking Amla Juice Daily For Skin In Hindi
एंटी-एजिंग गुण से भरपूर
आंवला का जूस एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करता है। फ्री रेडिकल्स त्वचा की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं। साथ ही त्वचा पर समय से पहले बुढ़ापे के लक्षण दिखने लगते हैं। आंवला जूस पीने से फाइन लाइन्स, झुर्रियों और उम्र बढ़ने के अन्य लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है। आंवले के रस का नियमित सेवन आपकी त्वचा को चमकदार बनाए जा सकता है।
इसे भी पढ़ें : आंवला जूस पीने से मिलते हैं 8 जबरदस्त फायदे, जानें कुछ नुकसान और पीने का सही समय
त्वचा में निखार लाने में मददगार
आंवला जूस पिगमेंटेशन और काले धब्बे को कम करने में मदद कर सकता है। आंवला जूस में विटामिन सी की उच्च मात्रा पाई जाती है, जो त्वचा के दाग धब्बों को हल्का करने और आंखों के आसपास के काले घेरों (डार्क सर्कल्स) को कम करने में मदद कर सकती है। आंवला जूस का रोजाना सेवन से आपकी त्वचा का रंग एक समान बनता है।
मुहांसों को दूर करने में सहायक
आंवला के जूस में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो मुंहासों और पिंपल्स को कम करने में मदद कर सकते हैं। आंवले के जूस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करते हैं, जिससे त्वचा साफ बनती है। आंवला का जूस सेबम के उत्पादन को कम करने में भी मदद कर सकता है, जो कि त्वचा द्वारा उत्पादित एक प्राकृतिक तेल है और इसकी अधिकता से मुंहासों की समस्या हो सकती है।
शरीर को डिटॉक्स करें
आंवला जूस में डिटॉक्सिफाइंग गुण होते हैं जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करते हैं। विषाक्त पदार्थ त्वचा में जलन और सूजन पैदा कर सकते हैं, जिससे त्वचा की कई समस्याएं हो सकती हैं। आंवला का जूस शरीर को भीतर से साफ करने और स्किन को निखारने में सहायक होता है।
इसे भी पढ़ें : सुबह खाली पेट आंवले का जूस पीने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे
आंवला जूस पीने का सही तरीका क्या हैं? How To Drink Amal Juice Daily In Hindi
बाजार में ताजा आंवला मिलते हैं। आप इन आंवला को घर पर लाएं और इसका जूस निकाल लें। लेकिन ध्यान दें कि इसमें आप पानी की मात्रा अधिक रखें। सुबह के खाली पेट आंवले के जूस का सेवन करने से आपको बेहतर रिजल्ट मिलते हैं। इससे आपकी शरीर की गंदगी बाहर निकलती है। बाजार में भी कई तरह के आंवला जूस उपलब्ध होते हैं। आप इस जूस को पानी में एक से दो ढक्कन मिलाकर पी सकते हैं।
आंवला का जूस रोजाना पीने से यदि आपको किसी तरह की समस्या का सामना करना पड़े तो इसका सेवन बंद करें और डॉक्टर से सलाह के बाद ही इसका सेवन दोबारा शुरू करें।