
Amla Juice Empty Stomach Benefits: आंवला पोषक तत्वों और औषधीय गुणों से भरपूर होता है। आंवले में विटामिन सी, आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। आंवले का सेवन करने से शरीर को कई लाभ होता हैं। पाचन संबंधी समस्याओं से लेकर गंभीर बीमारियों को दूर करने के लिए आंवला बहुत फायदेमंद माना जाता है। सिर्फ सेहत ही नहीं, त्वचा और बालों के लिए भी आंवला वरदान के समान है। आंवले का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है। आप आंवले के अचार, चटनी, मुरब्बा और जूस का सेवन कर सकते हैं। आंवले का जूस पीने से शरीर को कई फायदे होते है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर सुबह खाली पेट आंवले के जूस का सेवन किया जाए तो आपको दोगुने लाभ मिलते हैं। आइए जानते हैं खाली पेट आंवले का जूस पीने के फायदे -
सुबह खाली पेट आंवले का जूस पीने के फायदे- Benefits of Drinking Amla Juice on Empty Stomach
वजन घटाने में मददगार
सुबह खाली पेट आंवले का जूस पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और भूख को भी कंट्रोल करता है। सुबह खाली पेट आंवले का जूस पीने से मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है, जिससे वजन कंट्रोल करने में फायदा मिलता है।
बॉडी डिटॉक्स करे
सुबह खाली पेट आंवले का जूस पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है। ये शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। इसका सेवन करने से लिवर की कार्यक्षमता में भी सुधार होता है। आंवले का जूस पीने से किडनी स्टोन और यूरिन इंफेक्शन की समस्या में भी लाभ होता है।
इसे भी पढ़ें: इन 4 तरह के लोगों को नहीं पीना चाहिए आंवले का जूस, हो सकते हैं नुकसान
पाचन तंत्र को करे मजबूत
आंवले का जूस हमारे पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। सुबह खाली पेट आंवले के जूस का सेवन करने से कब्ज, अपच और इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है।
ब्लड शुगर को नियंत्रित रखे
डायबिटीज के मरीजों के लिए आंवले के जूस का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखता है और फ्री रेडिकल्स से लड़ने में भी मददगार है। सुबह खाली पेट आंवले का जूस पीने से ब्लड शुगर अचानक से नहीं बढ़ता है। यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में भी मदद करता है।
आंखों के लिए फायदेमंद
आंवले का जूस आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन ए, सी और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व होते हैं है, जो आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं। सुबह खाली पेट आंवले के जूस का सेवन करने से आंखों संबंधित समस्याएं जैसे मोतियाबिंद और आंखों की जलन से छुटकारा मिलता है।
इसे भी पढ़ें: खाली पेट पिएं गाजर का जूस, शरीर को मिलेंगे ये 5 फायदे
रोजाना सुबह खाली पेट आंवले के जूस का सेवन करने से शरीर को कई बेहतरीन लाभ मिलते हैं। आंवले के जूस में मौजूद पोषक तत्व शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। लेकिन अगर आपको कोई गंभीर बीमारी या एलर्जी है, तो डॉक्टर से सलाह के बाद ही इसका सेवन करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version