
Amla Juice Side Effects: औषधीय से भरपूर आंवला वैसे, तो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कई लोग साबुत आंवला खाने के साथ इसका जूस भी पीना पसंद करते है। आंवले में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, फोलेट और फाइबर आदि पाए जाते हैं। आंवला खाने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ पाचन तंत्र भी हेल्दी रहता है। सर्दियों में इसका बहुत लोग जूस बनाकर पीना भी पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आंवले का जूस पीना शरीर के लिए हानिकारक हो सकता हैं। आंवले का जूस हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता है। कई लोगों को इसका जूस पीने से साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं उन लोगों के बारे में। जिन्हें आंवले का जूस पीने से बचना चाहिए।
ड्राई स्किन
जिन लोगों को ड्राई स्किन की समस्या होती है। उन्हें आंवले का जूस पीने से बचना चाहिए क्योंकि इसकी वजह से ड्राई स्किन के साथ खुजली और रैशेज आदि की समस्य हो सकती हैं। आंवले में पाए जाने वाले तत्व शरीर में डिहाइड्रेशन को बढ़ाते है। जिस कारण त्वचा और बाल रूखे हो सकते हैं।
प्रेगनेंट महिलाओं को
आंवले का जूस प्रेगनेंट महिलाओं को पीने से बचना चाहिए। क्योंकि इसको पीने से पेट खराब और शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ सकती है। महिलाओं, जो बच्चों को फीड कराती है। उन्हें भी आंवले का जूस पीने से बचना चाहिए। कई महिलाओं इसके बाद लूज मोशन की समस्या भी हो सकती है।
लो ब्लड शुगर लेवल वाले लोग
कई लोग डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए आंवले का जूस का सेवन करते हैं। क्योंकि इसमें ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है। ऐसे में जिन लोगों के शरीर में ब्लड शुगर लेवल पहले से ही कम रहता है। उन्हे आंवले का जूस पीने से बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- बाल बढ़ाने के लिए इन 4 तरीकों से बालों में लगाएं नारियाल तेल
जिनकी सर्जरी होनी है
जिन लोगों को हाल फिलहाल किसी तरह की सर्जरी आदि करानी होती है। उन्हें आंवले का जूस पीने से बचना चाहिए। क्योंकि इसको पीने से ब्लीडिंग होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। आंवले का जूस का सेवन सर्जरी कराने से 1 से 2 हफ्ते पहले ही छोड़ देना चाहिए।
आंवले का जूस इन लोगों को पीने से बचना चहिए। अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन शुरू करें।
All Image Credit Freepik